• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट से उठा पर्दा

    फेसलिफ्ट एंडेवर में कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मई 18, 2018 12:23 ist
    info icon
    published onMay 18, 2018 12:23 IST
    last updated onMay 18, 2018 12:23 IST
    43 Views
    • Write a कमेंट

    Ford Endeavour Facelift Revealed; India Launch Likely In 2019

    फोर्ड ने आस्ट्रेलिया में फेसलिफ्ट एंडेवर से पर्दा उठाया है। आस्ट्रेलिया में यह एवरेस्ट नाम से मशहूर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसे अगले साल उतारा जा सकता है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, इसुज़ु एमयू-एक्स, मित्सुबिशी पज़ेरो स्पोर्ट, महिन्द्रा रेक्सटन और स्कोडा कोडिएक से होगा।

    फेसलिफ्ट एंडेवर के बाहरी हिस्से और केबिन में कई अहम बदलाव हुए हैं। शुरूआत करते हैं बाहरी डिजायन से... अपडेट एंडेवर के टाइटेनियम वेरिएंट में नई ट्रिपल स्लेट ग्रिल, एचआईडी हैडलैंप्स और 20 इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। केबिन में ध्यान दें तो यहां इबोनी डार्क कलर के साथ सॉफ्ट मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है, जो इस में प्रीमियम कार वाला अहसास लाता है।

    फेसलिफ्ट एंडेवर के सभी वेरिएंट में फोर्ड का सिंक3 इंफोटेंमेंट सिस्टम स्टैंडर्ड रखा गया है, यह एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और नेविगेशन कनेक्टिविटी भी सपोर्ट करता है। भारतीय मॉडल की बात करें तो यहां ट्रेंड वेरिएंट से सिंक3 इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है।

    Ford Endeavour Facelift Revealed; India Launch Likely In 2019

    आस्ट्रेलियन मॉडल में नया 2.0 लीटर 4-सिलेंडर डीज़ल इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है। एक की पावर 182 पीएस और टॉर्क 420 एनएम है, दूसरे की पावर 215 पीएस और टॉर्क 500 एनएम है। यह इंजन नए 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है।

    भारत में उपलब्ध मौजूदा एंडेवर की बात करें तो इस में 2.2 लीटर और 3.2 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प दिया गया है। ये दोनों इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं। देखने वाली बात ये होगी कि कंपनी भारत आने वाली नई एंडेवर में मौजूदा मॉडल वाले इंजन देती है या फिर नया 2.0 लीटर 4-सिलेंडर इंजन देती है। फेसलिफ्ट एंडेवर में कंपनी ने ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, पैडरेशन डिटेक्शन के साथ दी है। भारत में यह फीचर आने की संभावनाएं कम ही है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    फोर्ड एंडेवर 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है