• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा के अपकमिंग एक्सयूवी मॉडल्स में मिल सकती है एक्सयूवी700 वाली डिज़ाइन थीम

    महिंद्रा एक्सयूवी700 इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित कार रही है। इसे टेस्टिंग के दौरान भी कई बार देखा जा चुका है और अब यह बिना कवर के भी नज़र आई है। नई तस्वीरों में एक्सयूवी700 की एक्सटीरियर डिज़ाइन डिटेल्स देखने को मिली है। अनुमान है कि यही डिज़ाइन डिटेल्स महिंद्रा की अपकमिंग एक्सयूवी कारों में भी दी जा सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 09, 2021 18:58 ist
    info icon
    published onAug 09, 2021 18:58 IST
    last updated onAug 09, 2021 18:58 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    • एक्सयूवी700 से अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी मॉडल्स की स्टाइलिंग की झलक देखने को मिल सकती है।
    • इसमें सी-शेप्ड डेटाइम रनिंग लाइट, एरो हेड टेललैंप्स, नई ग्रिल और नया लोगो दिया जाएगा।  
    • महिंद्रा आने वाले सालों में कई सारे एक्सयूवी मॉडल्स पेश कर सकती है। 
    • एक्सयूवी वाली स्टाइलिंग इन मॉडल्स को महिंद्रा के दूसरे मॉडल्स बोलेरो, स्कॉर्पियो और थार से अलग दिखाएगी।  
    • एक्सयूवी700 को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह गाड़ी यहां मौजूदा एक्सयूवी500 की जगह लेगी। 

    महिंद्रा एक्सयूवी700 इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित कार रही है। इसे टेस्टिंग के दौरान भी कई बार देखा जा चुका है और अब यह बिना कवर के भी नज़र आई है। नई तस्वीरों में एक्सयूवी700 की एक्सटीरियर डिज़ाइन डिटेल्स देखने को मिली है। अनुमान है कि यही डिज़ाइन डिटेल्स महिंद्रा की अपकमिंग एक्सयूवी कारों में भी दी जा सकती है।

    भारत में एक्सयूवी700 कार एक्सयूवी500 की जगह लेगी। एक्सयूवी500 कंपनी का पहला एक्सयूवी मॉडल था जिसे लगभग एक दशक पहले लॉन्च किया गया था। महिंद्रा ने अपने कई सारे एक्सयूवी नाम को ट्रेडमार्क करा लिया है। भारत में एक्सयूवी300 का फेसलिफ्ट वर्जन भी 2022 तक उतारा जाना बाकी है। इन सभी नए मॉडल्स में एक्सयूवी700 जैसी ही डिज़ाइन थीम देखने को मिल सकती है। यह अपकमिंग मॉडल्स  भी सी-शेप्ड डेटाइम रनिंग लाइटों के साथ एलईडी हेडलैंप्स, एरो हेड टेललैंप्स और नई ग्रिल के साथ आ सकते हैं। एक्सयूवी700 की हाल ही में जारी हुई तस्वीरों में ग्रिल पर नया लोगो नज़र आया था। ऐसी ही ग्रिल महिंद्रा के अपकमिंग एक्सयूवी मॉडल्स में भी देखने को मिल सकती है।

    Mahindra XUV700 Spied Undisguised With New Logo

    अनुमान है कि एक्सयूवी500 नाम से कंपनी आने वाले समय में एक नई एसयूवी कार उतार सकती है। यह एक 5-सीटर कार होगी जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस से होगा। वहीं, महिंद्रा की एंट्री लेवल कार का नाम बदल कर एक्सयूवी100 रखा जा सकता है, जबकि इस रेंज के टॉप मॉडल को एक्सयूवी900 नाम दिया जा सकता है।

    एक्सयूवी मॉडल के लिए डिजाइन लैंग्वेज में यह स्थिरता लाना महिंद्रा के कई सारे मॉडल्स की पहचान करने में मदद करेगा। इन कारों के लुक्स बोलेरो, स्कॉर्पियो और थार से एकदम अलग होंगे।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    A
    ajeet chhetri
    Aug 9, 2021, 7:44:27 AM

    Looking superb, 'm waiting 4dis carrrrrrr...

    जवाब
    Write a Reply
    2
    V
    vinay nair
    Aug 9, 2021, 10:21:22 PM

    Eagerly waiting for more details of this promising SUV for more reasons than one.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      J
      jake pete
      Aug 9, 2021, 3:03:21 AM

      All good Mahindra.I had every generation.All is good,Until first service.Then it comes with multiple issues.Improve after sales service please.I Get it better serviced from road side mechanics.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        sada gopan
        Aug 9, 2021, 2:11:46 AM

        Excellent equal Mg hectar

        जवाब
        Write a Reply
        2
        r
        raju sb
        Aug 9, 2021, 3:31:32 AM

        Never compact MG for any vehicle that to for MAHINDRA don't ever think ... The way MAHINDRA gives pick up or performance that u won't get In any vehicle for ever I must say

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है