• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डैटसन गो और गो प्लस का रीमिक्स एडिशन लॉन्च

    रीमिक्स एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On मार्च 12, 2018 17:00 ist
    info icon
    published onMar 12, 2018 17:00 IST
    last updated onMar 12, 2018 17:00 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Datsun GO Remix Edition

    डैटसन ने गो हैचबैक और गो प्लस एमपीवी का रीमिक्स एडिशन लॉन्च किया है। इनकी कीमत क्रमशः 4.21 लाख रूपए और 4.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। रीमिक्स एडिशन को टी वेरिएंट पर तैयार किया गया है।

    Datsun GO Plus Remix Edition

    रीमिक्स एडिशन में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं। इसे ड्यूल-टोन कलर में पेश किया गया है। इसकी रूफ पर नए बॉडी ग्राफिक्स और केबिन को ऑल-ब्लैक लेआउट में रखा गया है।

    सबसे पहले बात करते हैं गो रीमिक्स एडिशन के बारे में… इसकी बॉडी को नए ब्लैक कलर में पेश किया गया है, इस पर ऑरेंज कलर वाले स्टीकर लगे हैं। गो प्लस में व्हाइट कलर के साथ ऑरेंज-ब्लैक कलर वाले स्टीकर दिए गए हैं। इन में व्हाइट और ड्यूल-टोन सिल्वर कलर का विकल्प भी रखा गया है।

    Datsun GO Plus Remix Edition Interior

    टी वेरिएंट की तरह गो रीमिक्स एडिशन में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, एसी, हीटर, ब्लूटूथ ऑडियो सिस्टम, मैनुअल सेंट्रल लॉकिंग और रीमोट की-लैस एंट्री स्टैंडर्ड दी गई है। इसके अलावा ऑल-ब्लैक फ्रंट ग्रिल, ब्लैक व्हील कवर, ब्लैक केबिन, क्रोम बंपर बैज़ल और स्पेशल सीट कवर भी दिए गए हैं।

    रीमिक्स एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन में मौजूदा मॉडल वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 68 पीएस की पावर और 104 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। दोनों कारों के माइलेज का दावा 20.1 किमी प्रति लीटर है।

    यह भी पढें : दस लाख रूपए में उपलब्ध हैं यूनिक फीचर वाली ये टाॅप-10 कारें

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    डैटसन गो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है