• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कलाई पर बंधे बैंड से कंट्रोल होगी वोल्वो कार, देखें वीडियो

    हाथ पर बंधने वाले फिटनेस बैंड तो आपने देखे ही होंगे, इस तरह के कई बैंड वॉयस कंट्रोल फीचर के साथ आते हैं। इसकी मदद से यूजर वॉयस कमांड देकर स्मार्टफोन को ऑपरेट कर सकता है। ये टेक्नोलॉज़ी लगभग आम हो चली है। लेकिन अगर आप से कहा जाए कि कलाई पर बंधे इस बैंड से कार को भी कंट्रोल किया जा सकता है, तो यकीनन आप चौंक जाएंगे।

    साद
    साद
    published on जनवरी 07, 2016 13:59 ist
    info icon
    published onJan 07, 2016 13:59 IST
    last updated onJan 07, 2016 13:59 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    माइक्रोसॉफ्ट और वोल्वो ने इस चौंकाने वाली टेक्नोलॉजी को सच कर दिखाया है। अब माइक्रोसॉफ्ट के बैंड-2 से वॉयस कमांड देकर वोल्वो कार के कुछ फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है। वोल्वो की कारों में यह फीचर इस साल के मध्य तक उपलब्ध होगा।

    बैंड-2 के जरिये दी गई वॉयस कमांड से कार के हॉर्न को बजाया जा सकता है, एसी/हीटर को ऑन किया जा सकता है, कार को लॉक किया जा सकता है और नेविगेशन सिस्टम को भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    वोल्वो इस टेक्नोलॉज़ी का प्रयोग सबसे पहले हाल ही में लॉन्च हुई एक्ससी-90 व आने वाली लग्ज़री सेडान एस-90 में करेगी। इस के लिए ड्राइवर को ‘वोल्वो ऑन कॉल’ एप डाउनलोड करनी होगी। यह एप फिलहाल अमेरिका, यूरोप व चीन में उपलब्ध है।

    ऐसा दूसरी बार है जब वोल्वो और माइक्रोसॉफ्ट नई टेक्नोलॉज़ी के लिए एक साथ आई हैं। इससे पहले दोनों ने होलोलैंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए एक वर्चुअल शोरूम बनाया था, जिसमें ग्राहक अपनी पंसद के मुताबिक कार को कस्टामाइज़ करने के साथ ही यह पता लगा सकता था कि उसके द्वारा चुना गया डिजायन, कलर व फीचर्स, हकीकत में कैसे दिखेंगे और काम करेंगे।

    वॉयस कमांड से कंट्रोल होने वाली कार का वीडियो देखें …

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है