• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल 2019 तक आएगी महिन्द्रा की ये शानदार कार

    मारूति विटारा ब्रेज़ा और टाटा नेक्सन को देगी टक्कर

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On नवंबर 26, 2018 18:29 ist
    info icon
    published onNov 26, 2018 18:29 IST
    last updated onNov 26, 2018 18:29 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा की नई सब 4-मीटर एसयूवी एस201 (कोडनेम) इन दिनों काफी चर्चाओं है। कंपनी ने घोषणा की है कि भारत में इसे 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा।

    महिन्द्रा एस201 को कई बार भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में आएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि पेट्रोल वेरिएंट में कंपनी नया इंजन, मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दे सकती है। डीज़ल वेरिएंट में मराज़ो एमपीवी वाला 1.5 लीटर इंजन, नई पावर ट्यूनिंग के साथ दिया जा सकता है।

    एस201 को सैंग्यॉन्ग टिवोली वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इसका केबिन सैंग्यॉन्ग टिवोली से मिलता-जुलता हो सकता है। इस में टिवोली वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सेगमेंट फर्स्ट के तौर पर कंपनी इस में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर भी दे सकती है। पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में ऑल-डिस्क ब्रेक दिए जायेंगे। कैमरे में कैद हुई एस201 को सनरूफ के साथ देखा गया था, कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रोडक्शन मॉडल में भी सनरूफ दिया जा सकता है।

    महिन्द्रा ने जल्द ही एस201 के इलेक्ट्रिक अवतार को भी भारत में लॉन्च करने की योजना बनाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एस201 इलेक्ट्रिक को 2019 के बीच में लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढें : नई मारूति अर्टिगा Vs महिन्द्रा मराज़ो, जानिये कौन सी कार रहेगी बेहतर

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    Mahindra S 201 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है