• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कम्पेरिज़न : शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र Vs टोयोटा फॉर्च्यूनर Vs मिशतुबिशी पजेरो स्पोर्ट

    शेवरले इंडिया ने अपनी प्रिमियम एसयूवी शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र को इण्डियन आॅटो मार्केट में लाॅन्च कर दिया है इसकी कीमत 26.40 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। यह 7-सीटर एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी और पावरफुल है। इस कार को केवल एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। प्रिमियम एसयूवी सेगमेंट में शेवरले कैप्टिवा के बाद ट्रैल्ब्लैज़र कंपनी की दूसरी कार है जिसे सीबीयू रूट के जरिए देश  में उतारा जाएगा। शेरवले ट्रैल्ब्लैज़र से कम्पेरिज़न के लिए हमने शामिल किया है एसयूवी सेग्मेंट की टाटा फॉर्च्यूनर और मित्शुबिशी पजेरो स्पोर्ट को, तो आइए देखते है कि इनमे सबसे ज्यादा पावरफुल व एडवांस फीचर्स वाली एसयूवी कौनसी है।

    अभिजीत
    अभिजीत
    modified on अक्टूबर 28, 2015 17:21 ist
    info icon
    published onOct 28, 2015 17:05 IST
    last updated onOct 28, 2015 17:21 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    एक्सटीरियर

    ट्रैल्ब्लैज़र के साइज़ की बात करें तो यह अपने सेंगमेंट में सबसे लंबी-और चैड़ी कार है। इसकी लंबाई 4878 एमएम, चौड़ाई 1902 एमएम और ऊंचाई 1847 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी 231 एमएम का है जो अपने सेंगमेंट में बेस्ट है, वहीं 18-इंच के अलाॅय व्हील दिए गए हैं। अब बात करें टोयोटा फॉर्च्यूनर की तो इसकी लंबाई 4705 एमएम, चौड़ाई 1840 एमएम और ऊंचाई 1850 मिमी है, वहीं पजेरो स्पोर्ट की लंबाई 4695 एमएम, चौड़ाई 1815 एमएम और ऊंचाई 1840 एमएम है।

    इंटीरियर

    शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र में 7-इंच का इंफोनमेंट सिस्टम मुख्य आर्कषण है, वहीं फॉर्च्यूनर व पेजरो स्पोर्ट की तुलना में इसके इंटीरियर सैटअप को फ्रेश लुक दिया गया है। ट्रैल्ब्लैज़र का इंटीरियर आॅल ब्लैक कलर से सजाया गया है। इसमें पहली व दूसरी पंक्ति में यात्रियों के लिए काफी जगह दी गई है। ट्रैल्ब्लैज़र का अंतिम पंक्ति की बैठने के लिए इतनी बेहतर नहीं है लेकिन फॉर्च्यूनर और पजेरो के मुकाबले ठीक है।

    पावर

    शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र में 2.8-लीटर, 4 सिलेण्डर इंजन दिया गया है जो 200 पीएस पावर और 500 एनएम टाॅर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन दिए गए हैं जो एक एडवाॅटेज है। यह पावरट्रैन 11.45 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। दूसरी ओर, टोयोटा फॉर्च्यूनर में दो इंजन आॅप्शन दिए गए हैं। इसका 3.0-लीटर, 4 सिलेण्डर डीजल इंजन दिया गया है जो 171 पीएस पावर 3600 आरपीएम पर व 343 एनएम टाॅर्क 1400-3400 आरपीएम पर जनरेट करता है, वहीं इसका 2.5-लीटर, 4 सिलेण्डर इंजन 144 पीएस पावर 3400 आरपीएम व 343 एनएम टाॅर्क 1600-2800 आरपीएम पर जनरेट करने में सक्षम है। मित्शुबिशी पजेरो स्पोर्ट में 2.5-लीटर का इंजन दिया गया है जो 178 पीएस पावर 4000 आरपीएम पर व 350 एनएम टाॅर्क 1800-3500 आरपीएम पर जनरेट करता है। फॉर्च्यूनर और पजेरो स्पोर्ट दोनों में ही मेनुअल के साथ आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स आॅप्शन मौजूद हैं। ट्रैल्ब्लैज़र को 4×2 सैटअप के साथ उतारा गया है, वहीं फॉर्च्यूनर और पजेरो स्पोर्ट दोनों में ही 4×4 (AWD) सैटअप दिया गया है।

    यह भी पढ़ें :

    अधिक पढ़ें : शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    शेवरले ट्रेलब्लेज़र पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है