• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    घर बैठे अमेज़न पर बुक कीजिए शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र

    अगर आप शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र खरीदने का मन बना चुके हैं लेकिन डीलरशिप पर जाने की झंझटों में पड़ना नहीं चाहते, तो चिन्ता की कोई बात नहीं, क्योंकि आप घर बैठे भी शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र की बुकिंग करा सकते हैं। जी हां, आप आॅनलाइन शाॅपिंग साइट अमेज़न डाॅट इन पर जल्द लाॅन्च होने वाली शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं, दूसरी ओर, ग्राहक शोरूम पर खुद जाकर भी इसकी प्रीबुकिंग करा सकते हैं। भारत में कार खरीदने की प्रक्रिया व अनुभव को और आसान बनाने के लिए अमेज़न ने शेवरले से भागीदारी की है। शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र की एडवांस बुकिंग 21 अक्टूबर, 2015 से शुरू की जाएगी। अपने सेग्मेंट में शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र का सीधा मुकाबला टोयोटा फोरच्यूनर और मिशतुबिशी पजेरो स्पोर्ट से होगा।

    अभिजीत
    अभिजीत
    published on अक्टूबर 15, 2015 18:31 ist
    info icon
    published onOct 15, 2015 18:31 IST
    last updated onOct 15, 2015 18:31 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Chevrolet Trailblazer Side

    अधिक पढ़ें : शेवरले ने अपनी वेबसाइट पर ट्रैल्ब्लैज़र को दिखाया

    जानकारी देते हुए जनरल मोटर्स इंडिया के प्रेसिंडेंट और मैनेजिंग डाॅयरेक्टर अरविंद सक्सेना ने बताया कि ‘शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र एक पावरफुल कार है और इसे एक मजबूत परिचय की जरूरत है। इसलिए हम अमेज़न इंडिया के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं। काफी तेजी से बढ़ते इंडियन ई-काॅमर्स बाजार में शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र की आॅनलाइन बुकिंग एक नया अनुभव होगा।’

    सक्सेना ने आगे कहा कि ‘भारत में पिछले साल 40 मिलियन लोगों ने आॅनलाइन खरीददारी की थी जो संख्या साल 2015 में बढ़कर 65 मिलियन पहुंच गई है। दूसरी ओर, व्हीकल खरीदने से पहले भी उपभोक्ता पहले उन्हें आॅनलाइन ही देखते हैं जो इसे देखते हुए आॅनलाइन कार खरीदना कुछ अलग और नया अहसास साबित हो सकता है।’

    इसी बारे में बात करते हुए अमेज़न इंडिया के वाइस प्रेसिंडेंट और कंट्री मैनेजर अमित अग्रवाल ने कहा कि ‘हम अपने ग्राहकों के लिए यह प्रस्ताव देशभर में उपलब्ध कराने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। भारत में अगर डिजीटज अर्थव्यवस्था बढ़ती है तो ग्राहकों की खरीददारी की आदत भी बदलेगी। जिस तरह भारत में खरीददारी की जाती है और चीजों को बेचा जाता है उसे बदलने के लिए हम लगातार अवसरों की तलाश में है और यह उस प्रयास का एक आदर्श उदाहरण है।’

    आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी जल्द लाॅन्च होने वाली शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र को हालही में अपनी आॅफिशियल वेबसाइट पर दिखाया है जिसमें इस एसयूवी के स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी मौजूद है। इस एसयूवी की मामूली सी कीमत पर एडवांस बुकिंग कराई जा सकती है और अगर बाद में आपका मन बदल जाए तो राशि लौटा दी जाएगी।

    अधिक पढ़ें : शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र 21 अक्टूबर को होगी लाॅन्च

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    शेवरले ट्रेलब्लेज़र पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है