• English
• लॉगिन / रजिस्टर

देश में लॉन्च हुई शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र, कीमत 26.4 लाख रुपए

शेवरले इण्डिया ने आज अपनी प्रिमियम एसयूवी शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र को इंडियन ऑटो मार्केट में लाॅन्च कर दिया है जिसकी कीमत 26.4 लाख रूपए (एक्सशोरूम) रखी गई है। प्रिमियम एसयूवी सेग्मेंट में केप्टिवा के बाद,  ट्रैल्ब्लैज़र कंपनी की दूसरी एसयूवी है जिसे सीबीयू रूट के जरिए देश में उतारा जाएगा। इस कार को केवल एक वेरिएंट में ही पेश किया गया है। जहां तक बात रही शेरवले ट्रैल्ब्लैज़र की बुकिंग की, तो आप इसे आॅनलाइन ‘अमेज़न डाॅट काॅम’ से भी एडवांस बुकिंग करा सकते हैं।

कोणार्क
कोणार्क
modified on अक्टूबर 21, 2015 14:00 ist
info icon
published onOct 21, 2015 12:03 IST
last updated onOct 21, 2015 14:00 IST
30 Views
• Write a कमेंट

अधिक पढ़ें : घर बैठे अमेज़न पर बुक कीजिए शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र

शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र में 2.8-लीटर डयूरामेक्स अमेरिकन इंजन लगा है जो 200 बीएचपी पावर 3600 आरपीएम पर और 500 एनएम टाॅर्क 2000 आरपीएम पर और जनरेट करने में सक्षम होगाए जो इस सेग्मेंट की सबसे पोपुलर टोयोटा फॉर्च्यूनर से 30 पीएस/157एनएम ज्यादा है। इसे 6-स्पीड आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन तथा 2WD सिस्टम के साथ उतारा जा सकता है।

मेज़रमेंट पर एक नज़र डाले तो इसकी लम्बाई 4,878 एमएम, चौड़ाई 1,902 एमएम और ऊंचाई 1,847 एमएम है जो इस सग्मेंट में सबसे ज्यादा बेहतर माना जा रहा है। इसका ग्राउण्ड क्लेरेन्स 231 एमएम, व्हीलबेस 2845 एमएम है, वहीं फीचर्स के तौर पर हिल स्टार्ट असिस्ट व हिल डिसेन्ट कंट्रोल को शामिल किया गया है।

एक्सटीरियर पर बात करें तो नई शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र के फ्रंट प्रोफाइल में जानी-पहचानी ड्यूल-पोर्ट ग्रिल, स्वैफ्टबैक प्रोजेक्टर हैडलेम्प्स व फोग लेम्प्स दिए गए हैं, वहीं साइड प्रोफाइल में बड़ी विंडो फ्रेम और चौड़े व्हीलआर्च मौजूद हैं। इसके अलावा, क्रोम से घिरे रैप्ड-राउण्ड एलईडी टेललेम्प्स क्लस्टर रियर पार्ट को पूरा करते हैं। इंटीरियर में 7-इंच शेवरले माईलिंक इंफोटेन्मेंट सिस्टम मुख्य आकर्षण है जिससे ब्लूटूथ, एयूएक्स व यूएसबी कनेक्ट किए जा सकते हैं। दूसरी ओर, इंफोटेन्मेंट सिस्टम से सेटेलाइट नेविगेशन के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा डिस्प्ले व सेंसर्स को भी कनेक्ट किया गया है।

प्रिमियम सेग्मेंट में शेवरले ट्रैल्ब्लैज़ का सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, मिषतुबिषी पजे़रो स्पोर्ट, हुंडई सेंटाफे और जल्द लाॅन्च होने वाली फोर्ड एंडेवर से होगा।

अधिक पढ़ें : शेवरले ने अपनी वेबसाइट पर ट्रैल्ब्लैज़र को दिखाया

was this article helpful ?

कोणार्क

Konark has had an avid interest and passion for automobiles since he was a kid. A degree in philosophy has further helped him in critically analyzing and structuring his interest, which shows in his love for automobile journalism. He can analyze and construct sound arguments and pays great attention to each and every minute detail. His enthusiasm regarding automobiles prodded him to take up this job. Konark has been of part of many go-karting events and has also participated in a few car rallies. Beyond work, Konark is a state level cricketer, movie buff, and a fitness enthusiast.
और देखें

शेवरले ट्रेलब्लेज़र पर अपना कमेंट लिखें

कार न्यूज़

• ताजा खबरें

ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

• अपकमिंग
• पॉपुलर
*नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस

हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है