• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2016: नई शेवरले क्रूज़ भी आई नजर

    एक्सपो-2016 में जनरल मोटर्स ने नई शेवरले क्रूज़ को पेश किया है। इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 14.68 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। नई क्रूज़ को डिजायन और टेक्नोलॉजी से अपडेट किया गया है। हालांकि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। पुराने मॉडल के मुकाबले नई क्रूज़ 15000-70000 रूपए तक महंगी है। इसका मुकाबला रेनो फ्लूएंस, हुंडई एलांट्रा, स्कोडा ऑक्टाविया और टायोटा कोरोला एल्टिस से है।

    साद
    साद
    published on फरवरी 03, 2016 12:08 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2016 12:08 IST
    last updated onFeb 03, 2016 12:08 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    एक्सटीरियर की बात करें तो यह पुराने वर्जन से ज्यादा स्टाईलिश है। इसके फ्रंट व रियर में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। फ्रंट प्रोफाइल पर ध्यान दें तो यहां नई ग्रिल दी गई है, जिस पर नई होरिजॉन्टल क्रोम स्लेट लगी हुई है। इसके अलावा बम्पर पर सी शेप में प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स के साथ डेटाइम रनिंग एलईडी लाइट दी गई हैं। हैडलाइटों का डिजायन पहले जैसा ही है। पीछे की तरफ बूट कवर पर स्पॉइलर लिप दी गई है।

    इंटीरियर की बात करें तो इसका केबिन काफी हद तक पुरानी क्रूज़ से मिलता जुलता है। केबिन की कलर स्कीम भी करी-करीब वैसी ही है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें शेवरले ट्रेलब्लेज़र की तरह नया 7-इंच माईलिंक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस यूनिट में इंटरनेट रेडियो, ब्लूटूथ ऑडियो स्ट्रिमिंग और टेलीफोनी, एसी कंट्रोल और एपल के फोन और टैबलेट में मिलने वाला सीरी फंक्शन भी मौजूद है। इसके अलावा नई क्रूज़ में रिडिजायन मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    सेफ्टी फीचर पर ध्यान दें तो नई क्रूज में साइड एयर बैग, एबीएस, सेंट्रल लॉकिंग और पीईपीएस (पैसिव एंट्री पैसिव स्टार्ट) फीचर भी दिया गया है। जो एंटी थिफ्ट अलार्म को कंट्रोल करता है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं हैं। नई क्रूज में पुराने वर्जन की तरह 2.0 लीटर, 4-सिलेन्डर वीसीडीआई टर्बो डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 165बीएचपी की पावर व 360एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स का विकल्प भी उपलब्ध है। इसका मैनुअल वेरिएंट 14.81 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। ऑटोमैटिक वेरिएंट 17.9 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

    यह भी पढ़ें :आॅटो एक्सपो-2016 में दिखी शेवरले स्पिन

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    शेवरले क्रूज पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है