• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिसंबर 2018 में इन सब कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर की रही सबसे ज्यादा मांग

    लिस्ट में मारूति विटारा ब्रेज़ा टॉप पर है

    ध्रुव
    ध्रुव
    published on जनवरी 09, 2019 16:14 ist
    info icon
    published onJan 09, 2019 16:14 IST
    last updated onJan 09, 2019 16:14 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    कार कंपनियों ने दिसंबर 2018 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। यहां हमने सब कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर कारों की बिक्री के आंकड़े साझा किए हैं। इस लिस्ट में बिक्री के मामले में मारूति विटारा ब्रेज़ा सबसे ऊपर और टाटा नेक्सन दूसरे नंबर पर है।

    यहां देखिए दिसंबर 2018 में किस कार को कितनी बिक्री के आंकड़े मिले :-

      दिसंबर 2018 नवंबर 2018 मासिक वृद्धि (%) वर्तमान मार्केट शेयर (%) पिछले साल का मार्केट शेयर (%) सालाना मार्केट शेयर (%) औसत बिक्री (6 माह)
    मारूति विटारा ब्रेज़ा 9667 14378 -32.76 45.56 50.47 -4.91 13626
    टाटा नेक्सन 4393 4224 4 20.7 17.61 3.09 4310
    होंडा डब्ल्यूआर-वी 2425 2786 -12.95 11.42 16.44 -5.02 2849
    फोर्ड ईकोस्पोर्ट 2275 2724 -16.48 10.72 7.58 -3.14 3537
    फोर्ड फ्रीस्टाइल 1389 1508 -7.89 6.54 0 6.54 1974
    महिन्द्रा टीयूवी300 1069 992 7.76 5.03 7.87 -2.84 1670

    विटारा ब्रेज़ा का दबदबा बरकरार: सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारूति विटारा ब्रेज़ा टॉप पर बनी हुई है। हालांकि पिछले महीने के मुकाबले दिसंबर 2018 में इसकी बिक्री घटी है। मारूति जल्द ही अपडेट विटारा ब्रेजा लाने वाली है। दिसंबर 2018 में बिक्री घटने का यह अहम कारण हो सकता है। नया मॉडल खरीदने का फायदा ये है कि इसकी रिसेल वैल्यू अच्छी मिलेगी, जबकि 2018 मॉडल की रिसेल वैल्यू कम होगी।

    टाटा नेक्सन की बढ़ी मांग: दिसंबर 2018 में टाटा नेक्सन की बिक्री बढ़ी है। नवंबर 2018 में नेक्सन की 4224 यूनिट बिकी थीं, दिसंबर 2018 में यह आंकड़ा 4393 यूनिट तक पहुंच गया। इसकी मासिक ग्रौथ में 4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

    इन कारों की घटी मांग: दिसंबर 2018 में होंडा डब्ल्यूआर-वी, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और फ्रीस्टाइल की बिक्री कम हुई। नवंबर 2018 में होंडा डब्ल्यूआर-वी की 2786 यूनिट, फोर्ड ईकोस्पोर्ट की 2724 यूनिट और फ्रीस्टाइल की 1508 यूनिट बिकी थीं, दिसंबर 2018 में इनकी बिक्री घटकर क्रमशः 2425 यूनिट, 2275 यूनिट और 1389 यूनिट पर पहुंच गई।

    महिन्द्रा टीयूवी300 रही सबसे आखिर में: महिन्द्रा टीयूवी300 को दिसंबर 2018 में पिछले महीने के मुकाबले ज्यादा बिक्री मिली, इसके बावजूद भी यह लिस्ट में सबसे आखिर में है। वजह ये है कि इसकी बिक्री सभी कारों से कम है। नवंबर 2018 में टीयूवी300 की 992 यूनिट बिकी थीं, वहीं दिसंबर 2018 में कंपनी ने इसकी 1069 यूनिट बेची।

    जल्द ही इस सेगमेंट में महिन्द्रा की एक्सयूवी300 और हुंडई की क्यूएक्सआई भी दस्तक देने वाली है। इन कारों के आने के बाद मुकाबला और कड़ा हो जाएगा। चर्चाएं हैं कि ये दोनों कारें सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर से लैस होंगी।

    यह भी पढें : दिसंबर 2018 में इन कॉम्पैक्ट सेडान की रही सबसे ज्यादा मांग

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है