• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारदेखो ने बेंगलुरु में खोले 12 नए 'गाडी' स्टोर, 2020 तक 200 स्टोर शुरू करने का है लक्ष्य

    गाडी की खासियत ग्राहकों को अपनी कार आसानी से बेचने के लिए भरोसेमंद माध्यम के साथ उन्हें अच्छी रीसेल वैल्यू, मुफ्त आर.सी. ट्रांसफर, लोन क्लोजर असिस्टेंट, इंस्टेंट मनी ट्रांसफर और कार निरीक्षण जैसी सुविधाएं प्रदान करना हैं।

    अमित
    अमित
    published on अप्रैल 11, 2019 13:17 ist
    info icon
    published onApr 11, 2019 13:17 IST
    last updated onApr 11, 2019 13:17 IST
    163 Views
    • Write a कमेंट

    Visit Gaadi store in Bangalore
    अब कार बेचना होगा और भी आसान: 'गाडी' स्टोर पर विजिट करें और आसान चरणों में अपनी कार बेचें! 

    कारदेखो ने बेंगलुरु शहर में ''गाडी'' के 12 नए आउटलेट खोले हैं। इनमें से 3 शुरू हो चुके हैं, शेष 9 इस महीने के अंत तक चालू हो जाएंगे। इसके अलावा, गाडी के दिल्ली-एनसीआर में भी कुल 15 आउटलेट है। आप अपने नजदीकी आउटलेट पर जाकर अपनी यूज़्ड कार के लिए सबसे अच्छी कीमत पा सकते है। 

    गाडी स्टोर न केवल यूज़्ड कार आसानी से बेचने के लिए एक भरोसेमंद माध्यम है, बल्कि गाडी के माध्यम से कार बेचने पर आपको कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती है! जिनके बारे में आप यहां जानेंगे: -

    • गाडी आपको आसानी से कार बेचने का अनुभव प्रदान करती है। साथ ही गाडी सुनिश्चित करती है कि आपको अपनी कार के लिए सबसे अच्छी कीमत मिलें।  
    • गाडी आपको मुफ्त आर.सी. ट्रांसफर और ऋण बंद करने की सहायता देती है, जो अक्सर यूज़्ड कार को बेचने में परेशानी का कारण बनती है।
    • गाडी आपको कार निरीक्षण की सुविधा भी देती है, जिससे आपको अपनी कार की वास्तविक कंडीशन जानने में सहायता मिलती है।  
    • गाडी आपकी कार बिकने पर इंस्टेंट मनी ट्रांसफर की सुविधा देती है। 

    गाडी ने दिल्ली-एनसीआर में पहली तिमाही के भीतर अपने 15 स्टोरों पर 900 से अधिक कारों की बिक्री के साथ अच्छी सफलता हासिल की है। गाडी ग्राहकों के बीच अपनी कार बेचने के लिए भरोसेमंद व परेशानी मुक्त माध्यम बनने की लगातार कोशिश कर रही है। गाडी टीम का लक्ष्य दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई सहित देशभर में 2020 तक लगभग 200 स्टोर खोलने का है।

    मैक्किंज़े की रिसर्च के अनुसार, भारत में यूज़्ड कार का मार्केट निरंतर बढ़ रहा है और 2021 तक भारत यूज़्ड कार सेगमेंट का विश्व में तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा। कारों की लाइफ-साइकिल, उत्सर्जन और सुरक्षा मानदंडों में बदलाव के कारण उपभोक्ताओं के बीच पुरानी कार की मांग बढ़ी हैं। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एस.आई.ए.एम.) के अनुसार,गाडी जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से यूज़्ड कार डीलर की पहुंच ग्राहकों तक बढ़ी हैं। बेंगलुरु में हर महीने औसतन 7,000 से 8,000 यूज़्ड कारें बेची जाती हैं, जो इसे गाडी के लिए एक सही मार्केट बनाता है।

    इस कदम पर टिप्पणी करते हुए गाडी के सीईओ और को-फाउंडर विभोर सहारे ने कहा- “मुझे एक नए बाजार में कदम रखने पर बेहद ख़ुशी हो रही है। यह कदम हमारे आगे बढ़ने का प्रतिक है और हमें विश्वास है कि बेंगलुरू के स्टोर अविश्वसनीय सफलता के गवाह बनेंगे और अन्य शहरों में विस्तार को प्रोत्साहित करेंगे। बेंगलुरु हमारे लिए लक्षित ग्राहकों और बाजार के अवसरों का आदर्श संयोजन है। हम बेंगलुरु के ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं।"

    यहां जानें बेंगलुरु के सभी 12 गाडी स्टोर के बारे में: 

    स्थान

    गाडी स्टोर का पता 

    स्थिति

    मल्लेश्वरम वेस्ट

    रेनैसंस प्राइमा, 43/4, 8-मैन रोड, माउंट लेआउट, मारुथी एक्सटेंशन विनायक लेआउट, मल्लेश्वरम वेस्ट, बेंगलुरु, कर्नाटक 560,003 

    खुल चुका है 

    बनशंकरी 

    केईबी कॉलोनी, बनशंकरी, बेंगलुरु, कर्नाटक 560085

    खुल चुका है

    कोरमंगला

    एनरिच सैलून, जी-2, ग्राउंड फ्लोर, साइट नं. 581, कोरमंगला ब्लॉक-8, कोरमंगला, बेंगलुरु, कर्नाटक 560095

    खुल चुका है

    एचएसआर लेआउट-बेंगलुरु

    ग्रामनर,  580/बी, दूसरी मंजिल, संथोसपुरम, सेक्टर-6, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटक 560102

    अप्रैल 2019

    कुवेम्पु नगर-बीटीएम लेआउट

    10,आउटर रिंग रोड, बीटीएम स्टेज-2, कुवेम्पु नगर, स्टेज 2, बीटीएम लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटक 560076

    अप्रैल 2019

    मराठाहल्ली

    33,ऐक्यथा , मराठाहल्ली ब्रिज, आउटर रिंग रोड, आनंद नगर, अश्वथ नगर, मराठहल्ली, बेंगलुरु, कर्नाटक 560037

    अप्रैल 2019

    जेपी नगर- फेज 6

    बैंक ऑफ महाराष्ट्र, नंबर 54/19 मैन 15-क्रास, जे पी नगर फेज-2, केआर लेआउट, जेपी नगर फेज 6, जेपी नगर, बेंगलुरु, कर्नाटक 560078

    अप्रैल 2019

    एचआरबीआर लेआउट-बेंगलुरु

    सिटी यूनियन बैंक एटीएम, सीएमआर रोड, एचआरबीआर लेआउट ब्लॉक-2, कल्याण नगर, बेंगलुरु, कर्नाटक 560043

    अप्रैल 2019

    जयनगर

    रिलायंस फ्रेश, कॉस्मोपॉलिटन क्लब, 22 क्रॉस रोड, जयनगर ईस्ट, ब्लॉक-1, जयनगर, बेंगलुरु, कर्नाटक 56343

    अप्रैल 2019

    बन्नेरघट्टा

    236/1, विजयश्री लेआउट, अरेकेन, बन्नेरघट्टा रोड, हुलिनार्व गेट, बैंगलोर, कर्नाटक -76

    अप्रैल 2019

    व्हाइटफील्ड

     न.1, कार्लसन कोर्ट, लेडी ऑफ लूर्डेस चर्च के सामने, व्हाइटफील्ड मैन रोड, बैंगलोर, कर्नाटक -560066 

    अप्रैल 2019

    इंदिरा नगर

    नं-7, डोम्लूर, स्टेज-2, फेज-2, बैंगलोर

    अप्रैल 2019

    अभी गाडी पर अपनी कार बेचें! - आज ही अपनी अपॉइंटमेंट बुक करें!

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है