• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप 5 कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप 5 कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 05, 2020 09:32 ist
    info icon
    published onOct 05, 2020 09:29 IST
    last updated onOct 05, 2020 09:32 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा थार लॉन्च: लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार नई महिंद्रा थार भारत में लॉन्च हो गई है। महिंद्रा ने अपनी इस एसयूवी कार को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में पेश किया है। पहली बार कंपनी ने इस गाड़ी में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी शामिल किया है।

    होंडा कॉम्पैक्ट एसयूवी: भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों के प्रति ग्राहकों का रूझान काफी ज्यादा है। इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस जैसी कारों का दबदबा है। होंडा जल्द ही एचआर वी के साथ सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। हाल ही में बिजिंग मोटर शो में एक इलेक्ट्रिक एसयूवी के कॉन्सेप्ट के जरिए होंडा एचआरवी के डिजाइन की झलक देखने को मिली है।

    रेनो क्विड स्पेशल एडिशन लॉन्च: रेनो ने क्विड कार के वेरिएंट लाइनअप में निओटेक एडिशन नाम से एक नया स्पेशल एडिशन वेरिएंट शामिल किया है। इसे आरएक्सएल वेरिएंट पर तैयार किया गया है जिसे दो ड्यूल-टोन कलर शेड में पेश किया गया है। इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। यहां देखिए क्या खासियतें समाई हैं रेनॉल्ट क्विड निओटेक एडिशन में और इसके लिए रेगुलर वेरिएंट से कितने रुपये देने होंगे ज्यादा।

    एमजी ग्लोस्टर वेरिएंट वाइज फीचर लिस्ट: एमजी मोटर्स इसी महीने यानी अक्टूबर में अपनी फुल साइज एसयूवी ग्लोस्टर को भारत में लॉन्च करने वाली है। लेकिन इससे पहले कंपनी ने ग्लोस्टर की वेरिएंट वाइज फीचर लिस्ट से पर्दा उठा दिया है।

    महिंद्रा थार प्राइस एनालिसिस: महिंद्रा थार 2020 भारत में लॉन्च हो गई है। इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम बनया गया है। अब यह कार ऑफ रोड एडवेंचर राइडिंग के साथ सिटी में भी बड़े आराम से चलाई जा सकती है। हमने महिंद्रा थार का प्राइस एनालिसिस किया है जिससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि इसका कौनसा वेरिएंट आपकी जरूरतों के हिसाब से सही रहेगा।

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है