बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक सेडान भारत में कल होगी लॉन्च, जानिये क्या कुछ मिलेगा ख़ास
बीवाईडी सील को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की बुकिंग फिलहाल जारी है। इसके बेस वेरिएंट में स्मॉल 61.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ सिंगल मोटर दी जाएगी जिसकी जरिए यह गाड़ी 460 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसके टॉप वेरिएंट में ड्यूल-मोटर सेटअप (560 पीएस/670 एनएम) दिया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार में 15.6-इंच रोटेशनल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम केबिन मिलेगा। भारत में बीवाईडी सील की कीमत 55 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।