• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएस6 इसुजु एमयू-एक्स एसयूवी हुई लॉन्च, कीमत 33.23 लाख रुपये से शुरू

    इसुजु एमयू-एक्स का बीएस6 मॉडल भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस एसयूवी कार को पिछले साल बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के चलते बंद कर दिया था। यहां देखिए 2021 इसुजु एमयू एक्स की प्राइस लिस्टः-

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 10, 2021 15:41 ist
    info icon
    published onMay 10, 2021 15:41 IST
    last updated onMay 10, 2021 15:41 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट
    • इसुजु एमयू-एक्स फुल साइज 7 सीटर एसयूवी कार है, जिसमें नया 1.9 लीटर बीएस6 डीजल इंजन दिया गया है।
    • इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
    • यह टू-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन में उपलब्ध है।
    • बीएस6 इसुजु एमयू-एक्स के डिजाइन और फीचर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
    • इसमें 6 एयरबैग, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल और लेदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    इसुजु एमयू-एक्स का बीएस6 मॉडल भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस एसयूवी कार को पिछले साल बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के चलते बंद कर दिया था। यहां देखिए 2021 इसुजु एमयू एक्स की प्राइस लिस्टः-

    इसुजु एमयू-एक्स

    बीएस4 प्राइस (2019)

    बीएस6 प्राइस

    अंतर

    4x2

    27.35 लाख रुपये

    33.32 लाख रुपये

    5.88 लाख रुपये

    4x4

    29.32 लाख रुपये

    35.19 लाख रुपये

    5.87 लाख रुपये

    बीएस6 इसुजु एमयूएक्स पहले से करीब 6 लाख रुपये तक महंगी हो गई है। इसे सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें टू-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन रखा गया है।

    इसमें 1.9 लीटर बीएस6 डीजल इंजन दिया गया है जो 163 पीएस की पावर और 360 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह टू-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव में उपलब्ध है।

    इसुजु ने इस फुल साइज एसयूवी कार के इंटीरियर में कोई अपडेट नहीं किया है। इसमें पहले की तरह 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल, पैसिव कीलेस एंट्री के साथ पुश बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप, 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (बिना एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ), सभी रो में इंडिविजुअल वेंट और लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसकी सेकंड और थर्ड दोनों रो में फोल्डेबल सीटें दी गई हैं जिससे इसमें जरूरत पड़ने पर ज्यादा से ज्यादा लगैज रखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : बीएस6 इसुजु डी-मैक्स हुई लॉन्च, कीमत 16.98 लाख रुपये से शुरू

    इसुजु एमयूएक्स एसयूवी में पैसेंजर सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और सेकंड रो में आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें रियर पार्किंग सेंसर और रियर पार्किंग कैमरा फीचर भी दिया गया है। इसुजु की इस कार को नोटिल्स ब्लू, रेड, व्हाइट, ब्लैक, ग्रे और सिल्वर छह एक्सटीरियर कलर शेड में पेश किया गया है।

    थाईलैंड में एमयूएक्स का न्यू जनरेशन मॉडल भी बिक्री के लिए उपलब्ध है, जबकि कंपनी ने भारत में इसके पुराने मॉडल को ही बीएस6 अपडेट देकर पेश किया है। सेगमेंट में इस कार का कपेंरिजन पहले की तरह टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से है।

    यह भी देखें: इसुजु एमयू एक्स ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    इसुज़ु एमयू-एक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है