पहली बार कैमरे में कैद हुई बीएमडब्ल्यू की एक्स7 एसयूवी
बीएडब्ल्यू की नई फ्लैगशिप एसयूवी एक्स7 पहली बार जर्मनी में कैमरे में कैद हुई है। इसे साल 2017 में आयोजित होने वाले किसी मोटर शो में पेश किया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग साल 2018 तक होने की चर्चाएं हैं।
- Write a कमेंट

इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इसे एक्स5 के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। इसका मुकाबला रेंज रोवर और मर्सिडीज़-बेंज जीएलएस से होगा।

कैमरे में कैद हुई एक्स7 को काफी अच्छी तरह से कवर किया हुआ था। संभावना है अपनी प्रतिद्वंदी कारों की तरह यह भी काफी बॉक्सी और आकर्षक होगी। इसमें बीएमडब्ल्यू की पारंपरिक किडनी ग्रिल, रैपराउंड हैडलाइट और टेललैंप्स जैसे फीचर मिलेंगे।

माना जा रहा है कि एक्स7 को बीएमडब्ल्यू के नए मॉड्यूलर प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसी प्लेटफार्म पर बीएमडब्ल्यू की नई 7-सीरीज भी बनी है। इस प्लेटफार्म पर बनी कारें काफी मजबूत होने के साथ-साथ कम वज़नी भी होती हैं। यही वजह है कि नई 7-सीरीज भी पुराने वर्जन की तुलना में 130 किलोग्राम तक कम वज़नी है।
पावर स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। चर्चाएं हैं इसमें 7-सीरीज सेडान वाले इंजन मिलेंगे।
सोर्स: मोटर1














