• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू एक्स3 पेट्रोल लॉन्च, कीमत 56.9 लाख रूपए

    एक्स3 पेट्रोल केवल एक वेरिएंट एक्सड्राइव30आई लग्ज़री लाइन में उपलब्ध है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जून 13, 2018 12:01 ist
    info icon
    published onJun 13, 2018 12:01 IST
    last updated onJun 13, 2018 12:01 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    BMW X3 Petrol Launched At Rs 56.9 Lakh

    बीएमडब्ल्यू ने एक्स3 एसयूवी को पेट्रोल इंजन से लैस कर दिया है। पेट्रोल इंजन वाली एक्स3 केवल एक वेरिएंट एक्सड्राइव30आई लग्ज़री लाइन में उपलब्ध है। इसकी कीमत 56.9 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है।

    बीएमडब्ल्यू एक्स3 को कंपनी के नए सीएलएआर प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। एक्स3 पेट्रोल में नया 2.0 लीटर 4-सिलेंडर ट्विन-टर्बो इंजन लगा है, जो 255.5 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 6.3 सेकंड का समय लगता है। इस में चार ड्राइविंग मोड ईको प्रो, कंफर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस दिए गए हैं।

    BMW X3 Petrol Launched At Rs 56.9 Lakh

    एक्सड्राइव30आई लग्ज़री लाइन में एलईडी हैडलाइटें, एलईडी फॉग लैंप्स, क्रोम रेडिएटर ग्रिल, क्रोम फिनिशिंग वाली ड्यूल-टोन ग्रे मैट स्किड प्लेटें, क्रोम लाइन वाला एयर डैम, 19 इंच अलॉय व्हील, एलईडी टेल लैंप्स, रियर स्पॉइलर और ऑटोमैटिक टेलगेट दिया गया है।

    केबिन में ध्यान दें तो यहां सीटों पर लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है। इंस्ट्रूमेंट पेनल पर सिंथेटिक कवर, कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग के साथ दिया गया है। एक्स3 का बूट स्पेस 550 लीटर है, इसे पीछे वाली सीटों को फोल्ड करके 1600 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। एक्स3 में पीछे की तरफ 40ः20ः40 अनुपात में फोल्ड होने वाली स्प्लिट सीटें दी गई हैं।

    फीचर लिस्ट की बात करें तो इस में 10.2 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 600 वॉट का हार्मन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, वायरलैस चार्जिंग, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनारोमिक सनरूफ दिया गया है। पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में छह एयरबैग, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (डीएससी), कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (सीबीसी) और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं।

    यह भी पढें : बीएमडब्ल्यू ने दिखाई नई जेड4 की झलक

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स3 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है