• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 से उठा पर्दा

    %3Cp%3E%3Cspan%20style%3D%22font-size%3A16px%22%3E%E0%A4%A8%E0%A4%88%20%E0%A4%8F%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B83%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%20%E0%A4%86%E0%A4%A8%E0%A5%87%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%87%2

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On फरवरी 12, 2018 11:04 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2018 11:04 IST
    last updated onFeb 12, 2018 11:04 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    BMW X3

    बीएमडब्ल्यू ने तीसरी जनरेशन की एक्स3 से पर्दा उठाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला वॉल्वो एक्ससी60, नई ऑडी क्यू5, मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी और रेंज रोवर ईवोक से होगा।

    नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 को पहली बार मई 2017 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। नई एक्स3 पहले से ज्यादा कम वज़नी और ज्यादा एयरोडायनामिक है, इस वजह से इसका माइलेज भी बढ़ा है।

    BMW X3

    नई एक्स3 को बीएमडब्ल्यू के नए क्लस्टर आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इस में बड़ी किडनी ग्रिल दी गई है, इसके दोनों ओर ड्यूल-बेरल प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं। साइड वाले हिस्से का डिजायन मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है। यहां 18 इंच के नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां 3डी एलईडी टेललैंप्स, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और ट्विन एग्जॉस्ट पाइप दिए गए हैं।

    केबिन में कई फीचर 5-सीरीज से लिए गए हैं। सेंटर कंसोल पर बीएमडब्ल्यू आईड्राइव इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे टच और वॉइस कमांड से ऑपरेट किया जा सकता है। इस में पहले की तरह 12.3 इंच की स्क्रीन, निफ्टी हैड्स-अप डिस्प्ले के साथ दी गई है। इसके अलावा मल्टी कलर एम्बिएंट लाइटिंग, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और केबिन में जगह-जगह क्रोम हाइलाइटर भी दिए गए हैं।

    यह भी पढें : मिलिये बीएमडब्ल्यू की स्मॉल इलेक्ट्रिक कार आई3एस से...

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स3 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है