• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू बनी दुनिया की सबसे लोकप्रिय लग्ज़री कार कंपनी

    साल 2016 की शुरूआत सभी कंपनियों के लिए मिली-जुली रही। लेकिन दूसरी तिमाही सभी कंपनियों के लिए बेहतर साबित हुई है। ऐसा ही बीएमडब्ल्यू के साथ भी हुआ है। कंपनी ने शुरूआती 6 महीनों में 9,85,557 कारें बेची हैं। 

    अलशार
    अलशार
    modified on अगस्त 03, 2016 20:09 ist
    info icon
    published onAug 03, 2016 19:33 IST
    last updated onAug 03, 2016 20:09 IST
    70 Views
    • Write a कमेंट

    साल 2016 की शुरूआत सभी कंपनियों के लिए मिली-जुली रही। लेकिन दूसरी तिमाही सभी कंपनियों के लिए बेहतर साबित हुई है। ऐसा ही बीएमडब्ल्यू के साथ भी हुआ है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने दुनियाभर में 6,05,534 कारें बेची है। इसमें कंपनी के सभी ब्रांड मसलन मिनी और रोल्स-रॉयस भी शामिल हैं। वहीं शुरूआती 6 महीनों की बात करें तो यह आंकड़ा 9,85,557 यूनिट पर पहुंच गया है। बिक्री के आंकड़ों के आधार पर बीएमडब्ल्यू दुनिया की सबसे लोकप्रिय लग्ज़री कार कंपनी बन गई है।

    बिक्री के मामले में कंपनी को सबसे अधिक सफलता इसकी 7-सीरीज सेडान से मिली है, शुरूआती 6 महीनों में इस कार की मांग में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं छोटी एसयूवी एक्स-1 की मांग 62 फीसदी तक बढ़ी है। इस अंतराल में एक्स-1 की कुल 94,156 यूनिट बेची गईं। वहीं 16.6 प्रतिशत ग्रोथ के साथ एक्स-3 मॉडल की 77,486 यूनिट बिकी हैं।

    बात करें कंपनी के दूसरे लग्ज़री ब्रांड रोल्स-रॉयस की तो, पिछले साल की तुलना में इस साल रोल्स-रॉयस की मांग भी बढ़ी है। इसकी बिक्री 1133 यूनिट है। नई डॉन कंवर्टेबल की बिक्री का आंकड़ा 514 यूनिट रहा।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है