• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब नहीं मिलेगी ये बीएमडब्ल्यू कार...

    जानिये बीएमडब्ल्यू 1-सीरीज को बंद करने की वजह

    रचित शैड
    रचित शैड
    published on अगस्त 23, 2017 11:48 ist
    info icon
    published onAug 23, 2017 11:48 IST
    last updated onAug 23, 2017 11:48 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    BMW 1 Series

    बीएमडब्ल्यू ने 1-सीरीज की बिक्री पर रोक लगा दी है। भारतीय बाजार में यह कार पिछले चार साल से बिक्री के लिए उपलब्ध थी। ग्राहकों ने इस कार को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दिया था, जिसके चलते कंपनी ने इस कार को बंद करने का फैसला लिया है।

    BMW 1 Series Sedan

    बीएमडब्ल्यू 1-सीरीज को बिक्री के अच्छे आंकड़े नहीं मिलने के दो प्रमुख कारण थे, इन में पहला कार की ज्यादा कीमत होना था। बीएमडब्ल्यू 1-सीरीज के 118डी स्पोर्ट लाइन वेरिएंट की कीमत 30.3 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी, सड़क पर आते-आते यह कार 5-6 लाख रूपए और महंगी हो जाती। इस में 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन लगा था, जो 150 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता था। यह कार हर तरह से वोल्वो वी40 से पिछड़ी हुई थी। कीमत के मोर्चे पर वोल्वो वी40 इससे करीब 3.55 लाख रूपए सस्ती है, इस में 152 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देने वाला इंजन लगा है।

    BMW 1 Series Sedan

    दूसरा कारण बीएमडब्ल्यू 1-सीरीज का हैचबैक मॉडल होना था, भारत में आमतौर पर कोई भी व्यक्ति हैचबैक कार के लिए 30 लाख रूपए नहीं देना चाहेगा। यह भी एक वजह है कि ग्राहकों ने इसे अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि बीएमडब्ल्यू जल्द ही यहां 1-सीरीज के सेडान अवतार को उतार सकती है, इस साल की शुरूआत में बीएमडब्ल्यू 1-सीरीज सेडान को चीन में लॉन्च किया गया था।

    यह भी पढें : भारत के लिए इसलिए परफेक्ट रहेगी ये बीएमडब्ल्यू कार

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है