• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बेंटले लाई इस शानदार कार का ब्लैक एडिशन

    मशहूर लग्ज़री कार कंपनी बेंटले, कॉन्टिनेंटल जीटी वी8 एस का ब्लैक एडिशन लेकर आई है। यह कूपे और कन्वर्टेबल दोनों मॉडल में मौजूद है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on दिसंबर 22, 2016 17:42 ist
    info icon
    published onDec 22, 2016 17:42 IST
    last updated onDec 22, 2016 17:42 IST
    55 Views
    • Write a कमेंट

    मशहूर लग्ज़री कार कंपनी बेंटले, कॉन्टिनेंटल जीटी वी8 एस का ब्लैक एडिशन लेकर आई है। यह कूपे और कन्वर्टेबल दोनों मॉडल में मौजूद है।

    ब्लैक एडिशन में बदलाव की बात करें तो... आगे की तरफ ग्रिल और एयरडैम पर ग्लॉसी ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। साइड में विंडो के चारों ओर, साइड रबिंग स्ट्रिप, डोर हैंडल और हैडलैंप बैज़ल पर भी ब्लैक कलर का इस्तेमाल हुआ है। हैडलैंप्स और टेललैंप्स को स्मोकी ट्रीटमेंट दिया गया है। इसमें 21 इंच के ब्लैक कलर ट्रीटमेंट वाले अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    अगर आप इसे कुछ अलग हटकर अंदाज देना चाहते हैं तो अतिरिक्त बॉडी किट का विकल्प भी चुन सकते हैं। यहां आपको साइबर यलो, हॉलमार्क ग्रे, बेलुगा और रेड कलर का विकल्प मिलेगा। आप ब्रेक कैलिपर्स के लिए भी लाल या काले रंग का चुनाव कर सकते हैं। केबिन में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। यहां जीटी डिजायन वाली सीटें दी गई हैं।

    इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें पहले की तरह 4.0 लीटर का 8-सिलेन्डर वी8 इंजन लगा है, जो 528 पीएस की पावर और 680 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 8-स्पीड जेडएफ गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करता हैं इसकी टॉप स्पीड 309 किलोमीटर प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर पहुंचने में इसे 4.5 सेकंड का वक्त लगता है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    बेंटले कॉन्टिनेंटल पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है