• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ने पेश किया क्यू8 एसयूवी का कॉन्सेप्ट

    यह ऑडी की क्यू रेंज में शामिल होने वाली नई फ्लैगशिप एसयूवी होगी, इसे अगले साल की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on जनवरी 11, 2017 12:36 ist
    info icon
    published onJan 11, 2017 12:36 IST
    last updated onJan 11, 2017 12:36 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    ऑडी ने अमेरिका में चल रहे डेट्रॉयट मोटर शो-2017 में क्यू8 एसयूवी के कॉन्सेप्ट को पेश किया है। यह ऑडी की क्यू रेंज में शामिल होने वाली नई फ्लैगशिप एसयूवी होगी। क्यू8 के प्रोडक्शन वर्जन की टेस्टिंग भी चल रही है, माना जा रहा है कि ऑडी इसे कॉन्सेप्ट के काफी करीब रखेगी। इसे अगले साल की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है।

    ऑडी क्यू8 कॉन्सेप्ट मॉडल को बॉम्बे ब्लू कलर दिया गया है। कद-काठी के मामले में यह ऑडी कारों में सबसे बड़ी है। इसकी लम्बाई 5.02 मीटर, चौड़ाई 2.04 मीटर और ऊंचाई 1.70 मीटर है। इसमें 23 इंच के व्हील लगे हैं, ये सभी फीचर इस में दमदार एसयूवी वाला अहसास लाते हैं। यह ऑडी की क्यू7 एसयूवी से मिलती-जुलती है।

    इसके अगले हिस्से को काफी अग्रेसिव डिजायन दिया गया है। यहां ऑक्टागोनल ग्रिल में क्रोम वाली 6-स्लेट दी गई हैं। हैडलैंप्स को लीफ शेप में रखा गया है, यह लेज़र लाइटिंग टेक्नोलॉजी और डायनामिक इंडिकेटर से लैस है।

    अब आते हैं साइड वाले हिस्से की तरफ... यहां भी ऑडी ने काफी मेहनत की है। यह पांच मीटर से भी ज्यादा लम्बी है। इसका व्हीलबेस 3.0 मीटर है, इससे केबिन में ज्यादा जगह मिलेगी। इस के दरवाजे बिना फ्रेम वाले होंगे, कार की छत को स्लोपिंग डिजायन में रखा गया है, यह पीछे की तरफ बूट-गेट वाले हिस्से में अच्छे से घुल-मिल जाती है।

    इसका सी-पिलर काफी चौड़ा है, यह ऑडी की 1980 में आई यूआर-क्वाट्रो की याद दिलाता है। इसमें डोर हैंडल नहीं लगे हैं, इनकी जगह सेंसर का इस्तेमाल हुआ है, ये दरवाजे के टच होते ही अपने आप खुल जाएंगे।

    पीछे से यह काफी फ्लैट है, यहां एलईडी टेल लैंप्स लगे हैं, जो एक हिस्से से शुरू होकर दूसरे हिस्से तक जाते हैं। नंबर प्लेट को बूट गेट पर रखा गया है, इस मामले में भी यह यूआर-क्वाट्रो जैसी है। कार के पिछले हिस्से को दमदार बनाने के लिए यहां एल्यूमिनियम फिनिशिंग वाले डिफ्यूजर का इस्तेमाल हुआ है। इन्हें थोड़ा ऊपर की तरफ लगाया गया है।

    अब आते हैं केबिन की तरफ... ऑडी क्यू8 की कद-काठी देखकर ये ख्याल आएगा कि इस में 7 पैसेंजर आराम से बैठ पाएंगे, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है, कॉन्सेप्ट मॉडल के मुताबिक यह 4-सीटर होगी। हर पैसेंज़र के लिए अलग बकेट सीट दी गई है। केबिन में सॉफ्ट कलर का इस्तेमाल हुआ है। कार के सभी पैनल ग्लॉसी ब्लैक कलर में है, इन पर एल्यूमिनियम फिनिशिंग भी दी गई है।

    जहां दूसरी कारों में कंट्रोल के लिए स्विच बटन का इस्तेमाल होता है, वहीं क्यू8 में सभी कंट्रोल टच स्क्रीन फीचर वाले हैं यानी किसी भी फीचर को कंट्रोल करने के लिए टच स्क्रीन का इस्तेमाल करना होगा। इसका डैशबोर्ड वर्चुअल कॉकपिट स्टाइल में है। इसमें 12.3 इंच की टीएफटी डिस्प्ले लगी है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा भी मिलेगी। सामान रखने के लिए इस में 680 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।

    ऑडी क्यू8 कॉन्सेप्ट एक प्लग-इन हाइब्रिड कार है, इसमें 3.0 लीटर का टीएफएसआई पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 333 पीएस की पावर देगा। इंजन एक 100 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर से भी जुड़ा होगा। इन दोनों की संयुक्त पावर 450 बीएचपी और टॉर्क 700 एनएम का होगा। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे 5.4 सेकंड का समय लगेगा। कंपनी का दावा है कि ये 2.3 लीटर पेट्रोल में 100 किमी का सफर तय कर सकती है, यह माइलेज करीब 44 किमी प्रति लीटर बैठता है।

    अगर इसे केवल पेट्रोल इंजन मोड में चलाया जाए तो यह फुल टैंक फ्यूल में 1000 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है, वहीं अगर केवल इलेक्ट्रिक मोड में चलाया जाए तो फुल चार्ज में यह 60 किमी का सफर तय कर सकती है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है