अब घर बैठे ऑनलाइन खरीदें अपनी मनपसंद ऑडी कार, कंपनी ने ई-रिटेल प्लेटफार्म किया लॉन्च
ऑडी ने अपना ऑनलाइन रिटेल सेल्स प्लेटफार्म लॉन्च किया है, जिसके चलते अब ग्राहक घर बैठे अपनी मनपसंद ऑडी कार को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। कंपनी ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते अपने ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए यह सर्विस शुरू की है।
- Write a कमेंट
- ऑडी ने अपना ऑनलाइन बुकिंग और सेल्स प्लेटफार्म लॉन्च किया है।
- इससे ऑडी के पुराने ग्राहक कार सर्विस अपॉइंटमेंट को भी शेड्यूल कर सकते हैं।

ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ने कहा कि "हम डिजिटल भविष्य में पहले से ही विश्वास रखते हैं, कोविड-19 ने इस विश्वास को और अधिक मजबूत कर दिया है।"
कंपनी के अनुसार अब ग्राहक अपनी मनपसंद ऑडी कार को ऑनलाइन ही बुक कर सकेगा, इसके लिए उसे डीलरशिप पर आने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए उसे यहां जरूरी चीजें जैसे फाइनेंस आदि की भी सुविधा दी जा रही है। यदि आप ऑडी के पुराने ग्राहक हैं और अपनी कार की सर्विस के लिए अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं तो इसे भी आप ऑडी इंडिया की वेबसाइट से ऑनलाइन ही बुक कर सकते हैं। ऑडी वेबसाइट पर आप अपने हिसाब से पिक-अप और ड्रॉप टाइमिंग सेट कर सकते हैं। कंपनी की योजना अब ग्राहकों को ऑनलाइन ही रियल टाइम सर्विस स्टेटस की जानकारी को भी अपडेट करने की है। पिछले साल ऑडी ने अपनी कई कारों में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी देना शुरू किया था, जो गाड़ी से जुड़ी कई जानकारियां प्रोवाइड करवाता है।
यह भी पढ़ें : भारत में ऑनलाइन रिटेल सेल्स प्लेटफॉर्म के ज़रिए अपनी कारें बेचेगी मर्सिडीज़-बेंज

ऑडी अपने ग्राहकों को ऑगमेंटेड रियल्टी के माध्यम से मौजूदा मॉडल्स ए6, ए8एल और क्यू8 को डिजीटली फील कराता है। इसके लिए आप मोबाइल डिवाइस के जरिए ऑडी इंडिया की वेबसाइट पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें और अपनी स्क्रीन पर ऑडी कार का डिजिटल वर्जन देखें।
ऑडी के अन्य मॉडल ए4, ए3, क्यू3 और क्यू5 को लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर से जरूरी अपडेट देकर पेश किया जा सकता है। कंपनी इस साल और भी नई कारें और कुछ मौजूदा मॉडल के फेसलिफ्ट वर्जन लाने की योजना पर भी काम कर रही है।
यह भी पढ़ें : अब घर बैठे खरीदें बीएमडब्ल्यू की कार, जानें क्या है प्रोसेस














