• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये कब लॉन्च होगी ऑडी की इलेक्ट्रिक कार

    भारत में ई-ट्रोन क्वाट्रो या ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक में से किसी एक को लॉन्च किया जा सकता है

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 06, 2017 15:46 ist
    info icon
    published onSep 06, 2017 15:46 IST
    last updated onSep 06, 2017 15:46 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Audi E-Tron Quattro

    फॉक्सवेगन ग्रुप का पूरा फोकस इन दिनों इलेक्ट्रिक कारों पर है, कयास लगाए जा रहे हैं कि फॉक्सवेगन ग्रुप रेंज में ऑडी पहली कंपनी होगी जो इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में कदम रखेगी। चर्चाएं कि भारत में ऑडी की पहली इलेक्ट्रिक कार को 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    Audi E-Tron Quattro

    इस साल की शुरूआत में जर्मनी में हुई सालाना मीटिंग के दौरान कंपनी ने 2020 तक तीन इलेक्ट्रिक कारें उतारने की बात कही थी। इन में से दो इलेक्ट्रिक कारों के कॉन्सेप्ट कंपनी पहली ही पेश कर चुकी है। इन में से एक है ई-ट्रोन क्वाट्रो, इसका कॉन्सेप्ट फ्रैंकफर्ट मोटर शो-2015 में पेश किया गया था। दूसरी है ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक, इसका कॉन्सेप्ट ऑटो शंघाई-2017 में पेश किया गया था। इन में से पहले वाले मॉडल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2018 तक और बाद वाले मॉडल को 2019 में उतारा जा सकता है। तीसरे मॉडल की जानकारी अभी कंपनी ने साझा नहीं की है।

    Audi E-Tron Sportback

    कयास लगाए जा रहे हैं कि इन तीनों में से एक मॉडल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। चर्चाएं हैं कि भारत आने वाली इलेक्ट्रिक ऑडी, एसयूवी/क्रॉसओवर हो सकती है।

    Audi E-Tron Sportback

    यह भी पढें : फ्रैंकफर्ट मोटर शो : आॅडी ने दिखाई अपनी इलेक्ट्रिक कार ‘ई-ट्राॅन क्वाट्रो’

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है