• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ने लॉन्च किया ए6 का पेट्रोल वेरिएंट, कीमत 52.75 लाख रूपए

    ऑडी ने अपनी लोकप्रिय सेडान ए6 का पेट्रोल वेरिएंट ‘35 टीएफएसआई’ लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 52.75 लाख रूपए रखी गई है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू 520आई और मर्सिडीज़-बेंज ई200 से होगा।

    अरुण
    अरुण
    Published On अगस्त 29, 2016 18:13 ist
    info icon
    published onAug 29, 2016 18:13 IST
    last updated onAug 29, 2016 18:13 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    ऑडी ने अपनी लोकप्रिय सेडान ए6 का पेट्रोल वेरिएंट ‘35 टीएफएसआई’ लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 52.75 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू 520आई और मर्सिडीज़-बेंज ई200 से होगा।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 35 टीएफएसआई में 1.8 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 7-स्पीड एस-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है जो पैडल शिफ्टर्स के साथ है। 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पाने में इसे 7.9 सेकंड का समय लगता है। इसमें पांच ड्राइव मोड, ऑटो, एफिशिएंसी, कंफर्ट, डायनामिक और इंडिविजुअल दिए गए हैं। इस सेगमेंट में ऑडी ए6 ही इकलौती कार है, जिसमें एडॉप्टिव एयर सस्पेंशन सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है।

    35 टीएफएसआई का इंटीरियर और एक्सटीरियर देखने में हूबहू डीज़ल वेरिएंट जैसा है। पेट्रोल वेरिएंट में मैट्रिक एलईडी हैडलैंप्स के साथ डायनामिक टर्न इंडिकेटर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। आगे की तरफ ध्यान दें तो यहां क्रोम फिनिशिंग वाली हैक्सागोनल ग्रिल दी गई है। साइड में 18 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं। पीछे की तरफ एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।

    केबिन में फीचर्स की बात करें तो इसमें लैदर अपहोल्स्ट्री, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट दी गई है। मनोरंजन के लिए इसमें ऑडी एमएमआई सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें 8-इंच की स्क्रीन लगी है, जो बोस के 14 स्पीकर वाले साउंड सिस्टम से जुड़ी है।

    was this article helpful ?

    अरुण
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    ऑडी ए6 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है