• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 से उठा पर्दा

    एक्स3 के डिजायन, चेसिस और फीचर को अपडेट किया गया है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जून 27, 2017 13:55 ist
    info icon
    published onJun 27, 2017 13:54 IST
    last updated onJun 27, 2017 13:55 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू ने नई एक्स3 से पर्दा उठाया है, नई एक्स3 के डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव हुए हैं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे साल के अंत तक उतारा जाएगा, भारत में इसे 2018 के मध्य तक उतारा जा सकता है।

    नई एक्स3 छह वेरिएंट एक्सड्राइव30डी, एक्सड्राइव20डी, एम40आई, एक्सड्राइव30आई, एक्सड्राइव20आई और एसड्राइव20आई में मिलेगी, इस में दो डीज़ल और चार पेट्रोल इंजनों का विकल्प आएगा।

    नई एक्स3 के वेरिएंट, इंजन और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है...

    वेरिएंट इंजन पावर और टॉर्क गियरबॉक्स टॉप स्पीड 0 से 100 की रफ्तार
    एक्सड्राइव30डी 3.0 लीटर, 6-सिलेंडर डीज़ल 265पीएस/620एनएम 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटो 240 किमी प्रति घंटा 5.8 सेकंड
    एक्सड्राइव20डी 2.0 लीटर, 4-सिलेंडर डीज़ल 190पीएस/400एनएम 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटो 213 किमी प्रति घंटा 8.0 सेकंड
    एक्सड्राइव30आई 2.0 लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल 252पीएस/350एनएम 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटो 240 किमी प्रति घंटा 6.3 सेकंड
    एक्सड्राइव20आई 2.0 लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल 184पीएस/290एनएम 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटो 215 किमी प्रति घंटा 8.3 सेकंड
    एसड्राइव20आई 2.0 लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल 184पीएस/290एनएम 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटो 215 किमी प्रति घंटा 8.3 सेकंड
    एम40आई 3.0 लीटर, 6-सिलेंडर पेट्रोल 360पीएस/500एनएम 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटो 250 किमी प्रति घंटा 4.8 सेकंड

    नई एक्स3 को नया डिजायन दिया गया है, यह पहले से ज्यादा आकर्षक है, कंपनी ने इसके चेसिस को अपडेट किया है और इस में कुछ नए फीचर भी जोड़े हैं। एम40आई इसका परफॉर्मेंस वेरिएंट है। नई एक्स3 के आगे की तरफ पहले से बड़ी किडनी ग्रिल दी गई है, बंपर को भी अपडेट किया गया है, इस में एलईडी फॉगलैंप्स दिए गए हैं। ड्राइविंग असिस्टेंस का विकल्प चुनने वालों के लिए आगे की तरफ सेंसर दिए गए हैं, वहीं हैडलैंप्स में एलईडी ट्रीटमेंट दिया है।

    पीछे की तरफ नए बंपर के साथ ट्विन टेलपाइप दिए गए हैं। एम40आई वेरिएंट में स्पोर्ट एग्जॉस्ट सिस्टम भी मिलेगा। टेललैंप्स में 3डी डिजायन वाली एलईडी लाइटों का विकल्प मिल सकता है। राइडिंग के लिए इस में 18 से 21 इंच के अलॉय व्हील का विकल्प मिलेगा।

    नई एक्स3 वजन में मौजूदा मॉडल से करीब 55 किलोग्राम तक हल्की है, इसके व्हीलबेस और लंबाई को क्रमशः 54 एमएम और 59 एमएम तक बढ़ाया गया है, इसकी चौड़ाई और ऊंचाई पहले जितनी ही है। ग्राउंड क्लीयरेंस को 7 एमएम घटाकर 204 एमएम किया गया है।

    नई एक्स3 के केबिन में 10.2 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और नया मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, पीछे की तरफ रिक्लाइन सीटें दी गई हैं जो 40ः20ः40 के अनुपात में बंटी है। 12.3 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फुल-कलर हैड्स-अप डिस्प्ले, एम्बिएंट एयर पैकेज और थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल को ऑप्शनल फीचर लिस्ट में रखा गया है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स3 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है