• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज बेंज वी क्लास लग्जरी एमपीवी पर इन 25 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    वी-क्लास का केबिन किसी लग्जरी वैन से कम नहीं है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 03, 2026 15:14 ist
    info icon
    published onMar 03, 2026 15:14 IST
    last updated onMar 03, 2026 15:14 IST
    358 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz V-Class

    मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी लग्जरी एमपीवी, वी-क्लास को शामिल किया है। अपडेटेड वी-क्लास को भारत में 1.40 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसका लोकल असेंबली पुणे के चाकन में किया जाएगा। एक ही वेरिएंट और कई सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध वी-क्लास उन ग्राहकों के लिए है जो हाई-प्रोफाइल हैं और ज्यादातर ड्राइवर के साथ सफर करते हैं।

    आइए देखते हैं कि वी-क्लास असल में कैसी दिखती है:

    आगे का डिजाइन

    • मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास के सामने की ओर एक बड़ा 3-पॉइन्टेड स्टार वाला मर्सिडीज लोगो दिया गया है, जिसके चारों ओर ग्रिल पर बारीक स्टार के पैटर्न वाली क्रोम से सजावट की गई है । ग्रिल के चारों ओर क्रोम की मोटी लेयर दी गई है।

    Mercedes-Benz V-Class
    Mercedes-Benz V-Class

    बोनट पर बनी साफ-सुथरी, कैरेक्टर लाइन काफी आकर्षित करती हैं।

    छोटी डीटेल्स: ग्रिल को और भी इल्युमिनेट किया गया है, जिससे यह विशेष रूप से रात में काफी ज्यादा आकर्षक लगती है।

    Mercedes-Benz V-Class

    डुअल-पॉड प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स बेहद आकर्षक दिखती हैं। शार्प लाइट सिग्नेचर वाली एलईडी डीआरएल इन्हें और भी बेहतर बनाती हैं।

    Mercedes-Benz V-Class

    • लोअर बंपर सेक्शन में क्रोम एक्सेंट और छोटे स्टार पैटर्न के साथ एएमजी-स्टाइल एयर इनलेट्स दिए गए हैं।

    साइड का डिजाइन

    • वी-क्लास को भारत में एक्सट्रा लंबे व्हीलबेस के साथ लाया गया है। इसमें एक लंबी, अच्छे से मैनेज की गई सीधी रूफ दी गई है।

    Mercedes-Benz V-Class

    • ग्रीन कलर की विंडो वाला बड़ा ग्लासहाउस केबिन को ठंडा रखता है और पीछे बैठे यात्रियों की प्राइवेसी भी सुनिश्चित करता है। 
    • एक सीधी, कैरेक्टर लाइन पूरी बॉडी पर फैली हुई है, जो सपाट साइज को तोड़ती है।
    • स्लाइडिंग रियर डोर्स को खूबसूरती से इंटीग्रेट किया गया है। लोअर विंडो लाइन और साइड स्कर्ट्स पर क्रोम डिटेलिंग बॉडी कलर के साथ एक रिफाइंड कंट्रास्ट देती है।
    • डुअल-टोन फिनिश वाले मल्टी-स्पोक 18-इंच अलॉय व्हील्स, उन पर लगे बड़े साइज के व्हीकल के लिए थोड़े छोटे लगते हैं।

    Mercedes-Benz V-Class

    कलर विकल्प:

    • मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास पांच कलर्स : ऑब्सीडियन ब्लैक, रॉक क्रिस्टल व्हाइट, सोडालाइट ब्लू, हाई-टेक सिल्वर और एल्पाइन ग्रे में उपल्ब्ध है।

    पीछे का डिजाइन

    • पीछे की तरफ, वी-क्लास का टेलगेट बेहद साफ-सुथरा और सपाट डिज़ाइन का है।

    Mercedes-Benz V-Class

    वर्टिकल रूप से लगे स्लीक एलईडी टेल लैंप पीछे की विंडशील्ड के दोनों ओर हैं और इसे एक मॉर्डन लुक देते हैं।

    छोटी डीटेल्स:

    ध्यान से देखने पर आपको स्प्लिट टेलगेट के ऊपर एक ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप दिखाई देगी जिस पर मर्सिडीज-बेंज लिखा हुआ है, और क्रोम स्ट्रिप से इसे और भी आकर्षक बनाया गया है।

    Mercedes-Benz V-Class
    Mercedes-Benz V-Class

    • पीछे की बड़ी विंडस्क्रीन सबका ध्यान खींचती है, जिससे केबिन के अंदर वेंटिलेशन और खुलेपन का अहसास होता है।

    इंटीरियर

    • डैशबोर्ड का लेआउट साफ-सुथरा और हॉरिजॉन्टल है, जो केबिन में दूर तक फैला हुआ दिखता है और चौड़ाई व खुलेपन का अहसास बढ़ाता है।

    Mercedes-Benz V-Class

    • सामने की तरफ दो स्क्रीन लगी हैं, जिनमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक ही डिस्प्ले पैनल में इंटीग्रेटेड है। 
    • स्क्रीन के ठीक नीचे वर्टिकल रूप से लगे पतले सेंट्रल एसी वेंट, एक अच्छा लुक बनाए रखते हैं।
    • डैशबोर्ड और डोर पैनल पर 64 कलर वाली एक लंबी एम्बिएंट लाइटिंग स्ट्रिप लगी है, जो विशेष रूप से कम रोशनी में लाउंज जैसा माहौल देती है।

    Mercedes-Benz V-Class

    • तीन स्पोक वाला मल्टीफ़ंक्शन स्टीयरिंग व्हील, जो मेटैलिक एक्सेंट के साथ लेदर से बना है, में इंफोटेनमेंट और ड्राइवर इंफॉर्मेशन फ़ंक्शन के लिए इंटीग्रेटेड टच कंट्रोल दिए गए हैं।
    • अच्छी तरह से मैनेज किया गया क्लाइमेट कंट्रोल इंटरफ़ेस को आसान और बेहतर बनाए रखता है।

    Mercedes-Benz V-Class
    Mercedes-Benz V-Class

    रोचक तथ्य:

    • सेंटर कंसोल में जेस्चर-बेस्ड कंट्रोल्स के लिए टचपैड कंट्रोलर दिया गया है।

    Mercedes-Benz V-Class

    • कैबिन के पिछले हिस्से में, इसका कंफर्ट साफ दिखाई देता है, जहां चौड़ी, अच्छी कुशनिंग और डार्क साइज की कैप्टन सीटें दी गई हैं। दूसरी रो की सीटों में लेग सपोर्ट बढ़ाया गया है, 42 डिग्री तक रिक्लाइन करने की सुविधा दी गई है और इनमें इंटीग्रेटेड आर्मरेस्ट भी मौजूद हैं, जो एक पूरे बिजनेस क्लास का एक्सपीरियंस देते हैं।
    • इन सीटों पर लेदरेट फिनिश दी गई है और ये दो कलर्स: ऑल ब्लैक और बेज में उपलब्ध है।

    Mercedes-Benz V-Class
    Mercedes-Benz V-Class

    पीछे की सीटों के आर्मरेस्ट पर एक्सट्रा स्टोरेज और उपयोगी सुविधाएं दी गई हैं।

    चार्जिंग विकल्प

    हर कैप्टन सीट में एक पर्सनल वायरलेस फोन चार्जर और दो टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं।

    Mercedes-Benz V-Class

    • बड़ी साइड विंडो और सीधी रूफलाइन कार को स्पेशियस और बड़ा बनाती है।

    Mercedes-Benz V-Class

    • प्रीमियम स्पीकर ग्रिल को दरवाजों के पैनल में खूबसूरती से इंटीग्रेट किया गया है, जिससे इसका साफ-सुथरा डिज़ाइन बरकरार रहता है।

    एक कमी!

    वी-क्लास में एकमात्र कमी पैनोरमिक सनरूफ का ना होना है। हालांकि, बड़ी विंडोज के कारण केबिन में पर्याप्त हवा आती है।

    Mercedes-Benz V-Class

    • यह जानना महत्वपूर्ण है कि वी-क्लास को तीन सीटिंग लेआउट में कॉन्फ़िगर किया जा सकता है, जिसमें एक थर्ड रो को पूरी तरह से हटाकर 4-सीटर और दो 6-सीटर विकल्प शामिल हैं (एक पारंपरिक सीटिंग के साथ और दूसरा कॉन्फ्रेंस-स्टाइल की पीछे की ओर मुंह वाली थर्ड रो की सीटों के साथ)।

    Mercedes-Benz V-Class
    Mercedes-Benz V-Class

    फीचर्स

    वी-क्लास में 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बिल्ट-इन नेविगेशन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जर, 15 स्पीकर वाला बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, ट्रिपल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट और रियर सीटें, पावर स्लाइडिंग रियर डोर, रियर सनशेड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

    Mercedes-Benz V-Class

    नोट: 

    वी-क्लास सभी सीटों (यहां तक ​​कि थर्ड रो में भी) पर सीट वेंटिलेशन फ़ंक्शन प्रदान करके अपने सभी यात्रियों के कंफर्ट का पूरा ध्यान रखती है।

    Mercedes-Benz V-Class

    सेफ्टी

    मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास को यूरो एनकैप द्वारा 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है। इसमें सात एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ड्राइवर कैमरा के साथ अटेंशन असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), पार्किंग अ0सिस्ट के साथ 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

    Mercedes-Benz V-Class

    पावरट्रेन

    मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, इसमें पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है।

    यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    इंजन

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल+माइल्ड-हाइब्रिड

    2-लीटर डीजल

    पावर

    231 पीएस + 20 पीएस

    237 पीएस

    टॉर्क

    370 एनएम + 200 एनएम

    500 एनएम

    गियरबॉक्स

    9-स्पीड एटी

    9-स्पीड एटी

    *एटी-टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    कंपेरिजन

    Mercedes-Benz V-Class

    मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास का मुकाबला टोयोटा वेलफायर और लेक्सस एलएम जैसी लग्जरी वैन से है।

    मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट की कीमत 1.40 करोड़ रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम) है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज वी-क्लास पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग मिनीवैन कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है