मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास लग्जरी एमपीवी लॉन्च, कीमत 1.40 करोड़ रुपये
एक्सट्रा-लॉन्ग व्हीलबेस और कई सीटिंग लेआउट के साथ, वी-क्लास का पीछे का सीटिंग लेवल काफी अच्छा है
- Write a कमेंट

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने वी-क्लास लग्जरी एमपीवी कार को भारत में लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसे कंपनी के पुणे स्थित चाकण प्लांट में तैयार किया जाएगा। यह एक वेरिएंट और दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। यह एक 6 सीटर कार है जिसकी दूसरी और तीसरी पंक्ति की सीटों को एडजस्ट करके अलग-अलग सीटिंग लेआउट में सेट किया जा सकता है। इसमें काफी सारे प्रीमियम फीचर हैं। नई वी-क्लास की क्या खूबियां हैं जानेंगे आगे:
कीमत
| वेरिएंट |
कीमत |
| पेट्रोल |
1.40 करोड़ रुपये |
| डीजल |
1.40 करोड़ रुपये |
सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।
-
नई मर्सिडीज कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी मार्च के आखिर तक मिलना शुरू होगी।
डिजाइन
-
नई वी-क्लास असल में फेसलिफ्ट अवतार में आई है और इसलिए इसका आगे का डिजाइन नया है। इसमें बड़ी यू-शेप मर्सिडीज-बेंज इल्लुमिनेटेड ग्रिल और स्टार बैजिंग है जो इसे आगे से शानदार लुक देती है।

-
आगे की तरफ इसमें ड्यूल-पोड एलईडी हेडलाइट दी गई है जिनके कॉर्नर पर पतली एलईडी डीआरएल है।
-
हुड को स्कल्प्ट किया गया है और यह हल्का स्लोपिंग है, जिसमें स्मूद, स्लैब-साइड एमपीवी सिल्हूट का मिक्स है, जिससे यह यह ऊंची और स्पेशियस लगती है। रूफ रेल्स भी विजुअल अपीयरेंस बढ़ाते हैं।
-
साइड वाले हिस्से की बात करें तो यहां ड्यूल-टोन 18-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं जिन पर उभरे हुए व्हील आर्क हैं। साइड प्रोफाइल को क्लीन रखा गया है और इसमें कोई भी बॉडी क्लेडिंग नहीं दी गई है।

| साइज लंबाई: 5140 मिलीमीटर । चौड़ाई: 1928 मिलीमीटर । ऊंचाई: 1880 मिलीमीटर । व्हीलबेस: 3430 मिलीमीटर |
-
इसमें इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर, पारंपरिक डोर हैंडल और टर्न-इंडिकेटर इंटीग्रेटेड ओआरवीएम दिए गए हैं। विंडो पैनल के साथ एक क्रोम स्ट्रिप लगी है जो इसे हल्का कंट्रास्ट देती है।
| छोटी-छोटी बातें: वी-क्लास में चारों तरफ ग्रीन-टिंटेड ग्लास है, जिसमें लेमिनेटेड विंडशिल्ड और साइड व पीछे वाली खिड़कियों के लिए सिंगल-पेन सेफ्टी ग्लास शामिल है, जो केबिन को ठंडा रखने में मदद करते हैं। |
-
पीछे वाले हिस्से की बात करें तो यहां से यह ऊंची और सुव्यवस्थित है, जिसमें वर्टिकल एलईडी टेललाइट, एक पतला बंपर, एक क्रोम स्ट्रिप और एक रूफ स्पॉइलर है, जो इसे शानदार फिनिश देता है।
कलर ऑप्शन
मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है:
-
सोडालाइट ब्लू
-
ओब्सिडियन ब्लैक
-
रॉक क्रिस्टल व्हाइट
-
हाई-टेक सिल्वर
-
एल्पाइन ग्रे
केबिन
-
केबिन में कदम रखने पर वी-क्लास अंदर से काफी लग्जरी लगती है। यह दो कलर स्कीम: पूरा ब्लैक केबिन और ड्यूल-टोन ब्लैक-बैज थीम के साथ बैज अपहोल्स्ट्री में मिलती है।
-
डैशबोर्ड का डिजाइन सिंपल है जिसमें होरिजोंटल एलिमेंट्स हैं, बीच में दो 12.3-इंच डिजिटल डिस्प्लें हैं जिनके बीच में एक 12.3-इंच टचस्क्रीन के बजाय फिजिकल बटन और फिजिकल बटन और रोटरी कंट्रोल हैं।

-
सेंटर कंसोल में खास टेबल-टॉप जैसा डिजाइन है, और टॉगल स्विच व बटन भी दिए गए हैं।
-
केबिन में प्रीमियम मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सीटों पर काफी लेदर अपहोल्स्ट्री (लूनागो या प्रीमियम लेदर), सॉफ्ट-टच सरफेस, डैशबोर्ड और दरवाजों पर वुड और ब्रश्ड सिल्वर फिनिश, और पूरे केबिन में हाई-क्वालिटी डिटेलिंग है।
-
स्टीयिंरग व्हील पर लेदर चढ़ा है और यहां पर मल्टीफंक्शन टच कंट्रोल्स के साथ-साथ कुछ स्विच और बटन दिए गए हैं। इसमें पैडल शिफ्टर भी है।
-
सीटिंग लेआउट काफी फ्लैक्सिबल है। 6 सीटर वर्जन में दूसरी और तीसरी पंक्ति में इंडिविजुअल कैप्टन सीटें दी गई हैं।
| सीटिंग लेआउट: दूसरी और तीसरी पंक्ति की सीटों को अपनी पसंद के हिसाब से तीन तरीकों से बदला जा सकता है। पहला ट्रेडिशनल तरीके से सामने की तरफ। दूसरा, कॉन्फ्रेंस सेटिंग में जहां दूसरी और तीसरी लाइन एक-दूसरे के सामने होती है, और तीसरा आप आखिरी पंक्ति को हटा सकते हैं। |
-
आगे वाली सीटों में अच्छा ब्लोस्टर्ड है और खासकर लंबे पैसेंजर के लिए अतिरिक्त कंफर्ट के लिए एक्सटेंडेबल अंडर-थाई सपोर्ट भी दिया है।
फीचर और सेफ्टी
-
वी-क्लास में एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम कें साथ दो 12.3-इंच डिस्प्ले (एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक टचस्क्रीन), बिल्ट-इन नेविगेशन, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, ‘हे मर्सिडीज’ वॉइस असिस्टेंट, वायरलेस फोन चार्जर, कई यूएसबी सी पोर्ट्स, कनेक्टेड कार फीचर, और 15-स्पीकर बर्मस्टर साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।
-
कंफर्ट और सुविधा के लिए वी-क्लास में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन के साथ आगे और पीछे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पीछे पावर्ड स्लाइडिंग डोर, और पीछे सनशेड दिया गया है।
-
सुरक्षा के लिए सात एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), अटेंशन असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन कीपिंग असिस्ट, पार्किंग असिस्ट के साथ 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और अडेप्टिव ब्रेक लाइट जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
| छोटी-छोटी बातें: डैशबोर्ड पर एक ड्राइवर कैमरा दिया गया है जो आपकी आंखों के मूवमेंट और नजर पर ध्यान रखता है, और थकान या ध्यान भटकने का पता लगाता है और अटेंशन असिस्ट के साथ विजुअल और ऑडियो वार्निंग देता है। |
-
वी-क्लास को यूरो एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली हुई है।
इंजन
मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, इसमें पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है।
यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:
| इंजन |
2-लीटर टर्बो-पेट्रोल+माइल्ड-हाइब्रिड |
2-लीटर डीजल |
| पावर |
231 पीएस + 20 पीएस |
237 पीएस |
| टॉर्क |
370 एनएम + 200 एनएम |
500 एनएम |
| गियरबॉक्स |
9-स्पीड एटी |
9-स्पीड एटी |
*एटी-टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
कंपेरिजन
मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास का मुकाबला टोयोटा वेलफायर और लेक्सस एलएम जैसी लग्जरी वैन से है।









