• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप की 7-सीटर एसयूवी कार का नाम हो सकता है ‘पेट्रियट’, जानिए कब तक होगी लॉन्च और क्या मिलेगा खास

    जीप इंडिया इन दिनों अपनी 7-सीटर एसयूवी कार पर काम कर रही है। इस गाड़ी का प्रोडक्शन भारत में 2022 से शुरू होगा। अनुमान है कि इसमें जीप कंपास वाली ही पावरट्रेन दी जा सकती है। हालांकि, इसकी स्टाइलिंग इससे थोड़ी अलग हो सकती है। इस अपकमिंग कार को इंटरनली 'एच6' एसयूवी नाम से जाना जाता है, लेकिन नई रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसे 'पेट्रियट' नाम दे सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 22, 2021 17:34 ist
    info icon
    published onMar 22, 2021 17:34 IST
    last updated onMar 22, 2021 17:34 IST
    708 Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Grand Commander China

    • जीप भारत में ही तैयार की जाने वाली थ्री-रो एसयूवी पर काम कर रही है।
    • नई रिपोर्ट के अनुसार इस एसयूवी का नाम ‘पेट्रियट’ रखा जा सकता है।
    • इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन और रैंगलर वाला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।
    • इस एसयूवी कार में 4X4 और 4X2 ड्राइवट्रेन दी जा सकती है। इसकी 4X2 ड्राइवट्रेन ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन होगा।
    • भारत में इस गाड़ी की प्राइस 30 लाख 40 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।

    जीप इंडिया इन दिनों अपनी 7-सीटर एसयूवी कार पर काम कर रही है। इस गाड़ी का प्रोडक्शन भारत में 2022 से शुरू होगा। अनुमान है कि इसमें जीप कंपास वाली ही पावरट्रेन दी जा सकती है। हालांकि, इसकी स्टाइलिंग इससे थोड़ी अलग हो सकती है। इस अपकमिंग कार को इंटरनली 'एच6' एसयूवी नाम से जाना जाता है, लेकिन नई रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसे 'पेट्रियट' नाम दे सकती है।

    आपको बता दें कि जीप पैट्रियोट नया नाम नहीं है। 2006 में यूएस के कार मार्केट में पेट्रियट कार को पहली जनरेशन की कंपास के साथ-साथ बेचा जाता था। यह नाम कंपनी ने भारत में 2007 में रजिस्टर किया था। अब अपकमिंग 7-सीटर एसयूवी कार को भी इसी नाम के साथ पेश किया जा सकता है।

    अनुमान है कि इस थ्री-रो एसयूवी कार में 2.0-लीटर डीजल इंजन और रैंगलर वाला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह डीजल इंजन कंपास में 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं पेट्रियट में इसे ज्यादा ट्यूनिंग के साथ पेश किया जा सकता है। यह इंजन इस कार में 200 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम हो सकता है।

    इस अपकमिंग कार में डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए जा सकते हैं। यदि कंपनी इसमें रैंगलर वाला इंजन देती है तो इसमें इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिया जा सकता है। इस गाड़ी में 4X2 और 4X4 ड्राइवट्रेन ऑप्शंस भी दिए जा सकते हैं। इसके लोअर वेरिएंट्स के साथ 4X2 ड्राइवट्रेन का ऑप्शन मिल सकता है।

    Jeep 7-Seater SUV

    उम्मीद है कि यह गाड़ी जीप कंपास के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और प्रैक्टिकल ऑप्शन के तौर पर साबित हो सकती है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल सनरूफ, पावर्ड फ्रंट सीटें, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पावर्ड टेलगेट, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड  स्पॉट मॉनिटरिंग और 360 डिग्री कैमरा समेत कई सारे एयरबैग्स दिए जा सकते हैं।

    भारत में 7-सीटर जीप पेट्रियट एसयूवी की प्राइस 30 लाख से 40 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लॉस्टर और फोर्ड एंडेवर से होगा।

    यह भी पढ़ें : जीप रैंगलर Vs महिंद्रा थार Vs लैंड रोवर डिफेंडर Vs फॉर्च्यूनर Vs एंडेवर: प्राइस कंपेरिजन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    जीप मेरिडियन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है