• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कोडिएक में दिए गए वो 5 फीचर्स जो आपको नहीं मिलेंगे नई निसान एक्स ट्रेल में

    2024 निसान एक्स ट्रेल को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जो कि सिंगल वेरिएंट में ही पेश की गई है। ये भारत में पूरी तरह से इंपोर्ट करके बेची जाएगी जो सीमित संख्या में ही उपलब्ध रहेगी। 

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 05, 2024 14:48 ist
    info icon
    published onAug 05, 2024 14:48 IST
    last updated onAug 05, 2024 14:48 IST
    173 Views
    • Write a कमेंट

     5 Features Skoda Kodiaq Offers Over 2024 Nissan X-Trail

    2024 निसान एक्स-ट्रेल को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जो कि सिंगल वेरिएंट में ही पेश की गई है। ये भारत में पूरी तरह से इंपोर्ट करके बेची जाएगी जो सीमित संख्या में ही उपलब्ध रहेगी। 

    ये एक फुल साइज एसयूवी है जिसका मुकाबला स्कोडा कोडिएक से रहेगा। दोनों कारें ही अपनी अपनी अपनी कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल है मगर एक्स-ट्रेल में वो फीचर्स नहीं दिए गए हैं जो कोडिएक में दिए गए हैं। चलिए इन फीचर्स पर डालिए एक नजर

    12 स्पीकर साउंड सिस्टम

    Skoda Kodiaq Canton 12-speaker audio system

    स्कोडा कोडिएक मेें 12 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है जबकि जनरेशन 4 निसान एक्स-ट्रेल में केवल  स्पीकर्स ही दिए गए हैं। हालांकि दोनों एसयूवी कारों में समान साइज के 8 इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए गए हैं। 

    पावर्ड टेलगेट 

    Skoda Kodiaq powered tailgate

    स्कोडा कोडिएक में जेस्चर ​कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट दिया गया है जो कि शॉपिंग बैग्स या लगेज रखते वक्त काफी काम आता है। निसान ने अपनी इस एसयूवी में ये फीचर नहीं दिया है। 

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    Skoda Kodiaq Interior

    मॉडर्न कारमेकर्स अपनी ओर से कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का फीचर जरूर देते हैं जिससे आप अपने स्मार्टफोन से कार के फंक्शंस को एक्सेस कर सकते हैं। स्कोडा कोडिएक में कनेक्टेड कार फीचर दिया गया है जिसमें कार ट्रेकिंग,जिओफेंसिंग,टो अलर्ट और रोड साइड असिस्टेंस जैसे फीचर्स एसेस किए जा सकते हैं। एक्स-ट्रेल में कोई ऐसा फीचर नहीं दिया गया है। 

    12-वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स

    ये ​फीचर भी आपको निसान एक्स-ट्रेल में नहीं मिलेगा। स्कोडा कोडिएक में दोनों फ्रंट सीट्स के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ 12-वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स का फीचर दिया गया है। जनरेशन 4 निसान एक्स-ट्रेल में फ्रंट सीटों के लिए

    9 एयरबैग्स

    जहां निसान एक्स-ट्रेल में केवल 7 एयरबैग्स दिए गए हैं तो वहीं स्कोडा कोडिएक में 9 एयरबैग्स दिए गए हैं। कोडिए में फ्रंट एवं रियर कर्टेन एयरबैग्स के तौर पर एडिशनल एयरबैग्स मिलते हैं। 

    कीमत और मुकाबला

    Nissan X-Trail Front

    स्कोडा कोडिएक की कीमत 39.99 लाख रुपये है जबकि निसान एक्स-ट्रेल की कीमत 49.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम,दिल्ली) है। दोनों एसयूवी कारों का मुकाबला जीप मेरेडियन,टोयोटा फॉर्च्यूनर,इसुजु एमयूएक्स औ एमजी ग्लोस्टर जैसी एसयूवी कारों से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कोडिएक 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा कोडिएक 2022-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है