• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 स्कोडा कोडिएक स्पोर्टलाइन Vs सिलेक्शन लॉरिन एंड क्लेमेंट: फोटो में देखिए नई एसयूवी कार के दोनों वेरिएंट में क्या है अंतर

    कोडिएक दो वेरिएंट स्पेसिफिक कलर: स्टील ग्रे (स्पोर्टलाइन) और ब्रॉन्ज गोल्ड (एलएंडके) के साथ आती है और दोनों के इंटीरियर थीम में कई अंतर है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 18, 2025 11:48 ist
    info icon
    published onApr 18, 2025 11:48 IST
    last updated onApr 18, 2025 11:48 IST
    211 Views
    • Write a कमेंट

    नई 2025 स्कोडा कोडिएक एसयूवी कार भारत में लॉन्च हो गई है। इसे दो वेरिएंट: बेस मॉडल स्पोर्टलाइन और टॉप मॉडल सिलेक्शन लॉरिन एंड क्लेमेंट (एलएंडके) में पेश किया गया है, और टॉप वेरिएंट की कीमत बेस वेरिएंट से 1.8 लाख रुपये ज्यादा है। दोनों वेरिएंट्स में अच्छे खासे फीचर दिए गए हैं लेकिन इनके डिजाइन और फीचर में कई अंतर है। यहां फोटो में देखिए एसयूवी कार के दोनों वेरिएंट में क्या कुछ अंतर है:

    आगे का डिजाइन

    दोनों वेरिएंट का आगे का लुक एक जैसा है जिसमें पतली एलईडी हेडलाइट और फॉग लाइट, सिग्नेचर स्कोडा बटरफ्लाई ग्रिल और बंपर पर हनीकॉम्ब मैश पेटर्न के साथ दोनों तरफ सी-शेप्ड स्लेट्स दी गई है। इनमें कुछ अंतर भी है। स्पोर्टलाइन में ग्लोसी ब्लैक ग्रिल दी गई है जबकि सिलेक्शन एलएंडके में ग्रिल पर क्रोम असेंट दिया गया है। इसके अलावा आपको इसमें लेटर के साथ होरिजोंटल लाइट बार भी नजर आएगी जो इसे प्रीमियम लुक देती है।

    साइड

    यहां दोनों वेरिएंट में कुछ बदलाव नजर आते हैं। स्पोर्टलाइन में रूफ रेल्स और ओआरवीएम को ब्लैक फिनिश दी गई है जबकि एलएंडके में सिल्वर रूफ रेल्स और बॉडी कलर ओआरवीएम दिए गए हैं। दोनों वेरिएंट में आगे वाले फेंडर पर उनके नाम की बैजिंग भी दी गई है।

    कोडिएक स्पोर्टलाइन और सिलेक्शन एलएंडके दोनों में 18-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं, लेकिन इनका डिजाइन अलग-अलग है। स्पोर्टलाइन में स्पोर्टी दिखने वाले अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि एलएंडके में एयरो इनसर्ट के साथ ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    स्पोर्टलाइन में ब्लैक सी-पिलर दिया गया है जो रूफ को फ्लोटिंग इफेक्ट देता है, जबकि एलएंडके में कॉन्ट्रास्टिंग सिल्वर फिनिश दी गई है।

    पीछे का डिजाइन

    Skoda Kodiaq Sportline rear

    पीछे की तरफ आप कनेक्टेड सी-शेप्ड एलईडी टेल लाइट के ऊपर बोल्ड ‘स्कोडा’ ब्रांडिंग और टेल गेट के दोनों तरफ ‘स्कोडा’ और 4x4’ बैजिंग देख सकते हैं। स्पोर्टलाइन में बैजिंग ब्लैक फिनिश में है और सिलेक्शन एलएंडके में सिल्वर फिनिश में है। स्पोर्टलाइन में ब्लैक बंपर के साथ पतली क्रोम स्ट्रिप दी गई है, जबकि सिलेक्शन एलएंडके में पतली सिल्वर फिनिश दी गई है। दोनों वेरिएंट में एक रूफ माउंटेड स्पॉइलर और एक रियर वाइपर दिया गया है।

    केबिन, फीचर और सेफ्टी

    Skoda Kodiaq Sportline dashboard

    केबिन में कदम रखते ही आप स्कोडा कोडिएक कार के दोनों वेरिएंट में अंतर का पता लगा सकते हैं। स्पोर्टलाइन वेरिएंट में ऑल ब्लैक केबिन थीम के साथ सोबर लेदर अपहोल्स्ट्री और एक लेदर रेप्ड थ्री-स्पॉक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। वहीं सिलेक्शन एलएंडके में ड्यूल-टोन ब्लैक और टेन थीम्ड केबिन के साथ व्हाइट हेडलाइनर और कॉगनेक लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है।

    दोनों वेरिएंट में लेयर्ड डिजाइन डैशबोर्ड के साथ गोल फिजिकल नोब दी गई है जिसे ‘स्मार्ट डायल्स’ नाम दिया गया है, इससे इंफोटेनमेंट और एसी कंट्रोल जैसे फंक्शन को ऑपरेट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें गियर शिफ्टर भी दिया गया है जो स्टीयरिंग कॉलम पर इंटीग्रेटेड है, जिससे सेंटर कंसोल में ज्यादा स्पेस मिल जाता है।

    फीचर्स की बात करें तो स्कोडा कोडिएक स्पोर्टलाइन में काफी सारे फीचर दिए गए हैं। कुछ हाइलाइट फीचर में एक 12.9-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और 13-स्पीकर केंटन प्रीमियम साउंड सिस्टम शामिल है। इसके कंफर्ट फीचर में एक पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, दो वायरलेस चार्जर और हीटेड व पावर्ड फ्रंट सीट शामिल है।

    टॉप मॉडल सिलेक्शन लॉरिन एंड क्लेमेंट में कुछ ज्यादा प्रीमियम फीचर दिए गए हैं जिनमें सिलेक्टेबल ड्राइव मोड और फ्रंट सीट के साथ हीटिंग, मसाज व वेंटिलेशन फंक्शन शामिल है।

    सुरक्षा के लिए कोडिएक स्पोर्टलाइन में 9 एयरबैग के अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और रियरव्यू कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। अगर आप टॉप मॉडल लेते हैं तो इसमें 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, हिल स्टार्ट और हिल होल्ड असिस्ट और ऑटो पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

    इंजन

    स्कोडा कोडिएक के दोनों वेरिएंट में एक इंजन ऑप्शन दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    इंजन

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    204 पीएस (+14 पीएस)

    टॉर्क

    320 एनएम (पहले जितना)

    गियरबॉक्स

    7-स्पीड डीसीटी*

    माइलेज

    14.86 किलोमीटर प्रति लीटर

    ड्राइवट्रेन

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    *डीसीटी - ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन

    प्राइस

    यहां देखिए 2025 स्कोडा कोडिएक के दोनों वेरिएंट की कीमत:

    कोडिएक स्पोर्टलाइन

    कोडिएक सिलेक्शन एलएंडके

    अंतर

    46.89 लाख रुपये

    48.69 लाख रुपये

    1.8 लाख रुपये

    स्कोडा कोडिएक स्पोर्टलाइन में प्रीमियम एसयूवी कार वाले ज्यादातर फीचर मौजूद हैं और ज्यादातर ग्राहक इसे लेकर खुश हो सकते हैं। हालांकि हमारे अनुसार इसमें हीटेड सीट की जगह कंपनी को वेंटिलेटेड सीटें देनी चाहिए थी जो हमारे गर्म मौसम के हिसाब से ज्यादा अच्छी रहती। लेकिन अगर आप पूरा लग्जरी एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो 1.8 लाख रुपये अतिरिक्त देकर इसका सिलेक्शन एलएंडके वेरिएंट ले सकते हैं।

    इसका मुकाबला जीप मेरिडियन, एमजी ग्लोस्टर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और अपकमिंग एमजी मैजेस्टर से है।

    यह भी देखें: स्कोडा कोडिएक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्कोडा कोडिएक पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है