• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 हुंडई एक्सटर सीएनजी vs टाटा पंच सीएनजी: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    टाटा पंच की ही तरह हुंडई एक्सटर सीएनजी में भी स्प्ल्टि सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 17, 2024 19:36 ist
    info icon
    published onJul 17, 2024 19:36 IST
    last updated onJul 17, 2024 19:36 IST
    607 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Hyundai Exter CNG vs Tata Punch CNG

    पिछले 10 सालों में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ आने वाली कारें कस्टमर्स के ​बीच काफी पॉपुलर हुई है मगर इनका बूट स्पेस काफी लिमिटेड है। 2023 में टाटा पंच भारत की पहली ऐसी सीएनजी कार है जिसमें नया स्पिल्ट सिलेंडर सेटअप दिया गया है। टाटा पंच की ही तरह हुंडई एक्सटर सीएनजी में भी स्प्ल्टि सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है। ऐसे में हमनें इन दो माइक्रो एसयूवी कारों के स्पेसिफिकेशन को कंपेयर किया है जो इस प्रकार से है:

    कीमत

     

    हुंडई एक्सटर सीएनजी

    टाटा पंच सीएनजी

    कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)

    8.50 लाख रुपये से लेकर 9.38 लाख रुपये

    7.23 लाख रुपये से लेकर 9.85 लाख रुपये

    • एक्सटर सीएनजी वेरिएंट की कीमत 8.50 लाख रुपये से शुरू होती है जो पंच सीएनजी के बेस वेरिएंट से 1.27 लाख रुपये ज्यादा है। 
    • टॉप वेरिएंट की बात करें तो हुंडई एक्सटर के मुकाबले टाटा पंच की कीमत 47,000 रुपये ज्यादा है। 

    डायमेंशन

    Hyundia Exter Front

    मॉडल 

    हुंडई एक्सटर सीएनजी

    टाटा पंच सीएनजी

    लंबाई

    3815  मिलीमीटर

    3827  मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1710  मिलीमीटर

    1742  मिलीमीटर

    उंचाई

    1631  मिलीमीटर

    1615  मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2450  मिलीमीटर

    2445  मिलीमीटर

    • डायमेंशंस की बात करें तो हुंडई एक्सटर के मुकाबले टाटा पंच 12 मिलीमीटर लंबी और 32 मिलीमीटर चौड़ी है। 
    • हालांकि पंच सीएनजी के मुकाबले एक्सटर 16 मिलीमीटर ऊंची है और इसका व्हीलबेस भी 5 मिलीमीटर ज्यादा है। 

    पावरट्रेन

    Hyundai Exter dual-cylinder CNG technology

     

    हुंडई एक्सटर सीएनजी

    टाटा पंच सीएनजी

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    69 पीएस

    73.5 पीएस

    टॉर्क

    95 एनएम

    103 एनएम

    सिलेंडर्स की संख्या

    4

    3

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल

    5-स्पीड मैनुअल

    क्लेम्ड माइलेज

    27.1 किलोमीटर/किलोग्राम

    26.49 किलोमीटर/किलोग्राम

    • एक्सटर सीएनजी में 1.2 लीटर पेट्रोल सीएनजी इंजन दिया गया है मगर पंच में 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है जबकि एक्सटर में 4 सिलेंडर इंजन दिया गया है। 
    • एक्सटर सीएनजी के मुकाबले पंच सीएनजी ज्यादा पावरफुल और ज्यादा टॉर्क देता है। 
    • दोनों कारों में केवल 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही दिया गया है। 
    • क्लेम्ड माइलेज फिगर की बात करें तो दोनों कारों का माइलेज​ फिगर एक जैसा ही है। 

    फीचर्स

     

    फीचर्स हाइलाइट्स

    फीचर्स 

    हुंडई एक्सटर सीएनजी

    टाटा पंच सीएनजी

    एक्सटीरियर

    • प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    • एलईडी डीआरएल

    • 15 इंच के स्टील व्हील्स

    • एलईडी टेल लाइट्स

    • रूफ रेल

    • ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स

    • फॉलो-मी-होम फ़ंक्शन के साथ ऑटो-प्रोजेक्टर हेडलाइट्स 

    • आरवीएम पर एलईडी टर्न संकेतक

    • 16 इंच के अलॉय व्हील

    • एलईडी टेल लाइट्स

    • फ्रंट फॉग लैंप

    • रूफ रेल

    इंटीरियर

    • सेमी-लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • रियर पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    • 12 वोल्ट पावर सॉकेट

    • रियर पार्सल ट्रे

    • फ्रंट सीट के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    कंफर्ट फीचर्स

    • सनरूफ़

    • सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल

    • पावर-फोल्डिंग और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम

    • सेंट्रल लॉकिन्ग- सिस्टम

    • ड्राइवर साइड वन-टच डाउन के साथ पावर विंडो

    • रियर वेंट के साथ ऑटो एसी

    • कीलेस एंट्री

    • फ्रंट यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जर 

    • टिल्ट स्टीयरिंग व्हील 

    • सनरूफ़

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम

    • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल

    • सेंट्रल लॉकिन्ग सिस्टम

    • ड्राइवर साइड वन-टच डाउन के साथ पावर विंडो

    • फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट

    • ऑटो ए.सी

    • फ्रंट यूएसबी टाइप-सी और टाइप-ए पोर्ट

    • टिल्ट स्टीयरिंग व्हील

    इंफोटेनमेंट

     

    • 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम 
    • चार स्पीकर्स 

    • एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • वॉइस रि​क्ग्निशन

    • 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम 

    • 6 स्पीकर्स

    • एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    सेफ्टी

    • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर

    • रियर डीफॉगर

    • सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    • हिल स्टार्ट असिस्ट

    • रियर पार्किंग कैमरा

    • रियर पार्किंग सेंसर 

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर

    • डुअल फ्रंट एयरबैग

    • रिवर्स पार्किंग कैमरा

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

     

    फीचर्स की बात करें तो दोनों कारों में ऑटोमैटिक एसी,ऑल पावर विंडोज और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज दिए गए हैं। 

    हुंडई एक्सटर के मुकाबले पंच सीएनजी में ऑटोमैटिक हेडलाइट्स,अलॉय व्हील्स,रेन सेंसिंग वायपर्स और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स का एडवांटेज मिलता है। 

    दूसरी तरफ एक्सटर सीएनजी में बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम,6 एयरबैग्स,टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर एसी वेंट्स का फीचर एडवांटेज मिलता है जो पंच सीएनजी में मौजूद नहीं है। 

    निष्कर्ष 

    कुल मिलाकर दोनों मॉडल्स मेंं फीचर लोडेड है और दोनों में एक जैसे पावरट्रेन दिए गए हैं। यदि आपको एक स्पेशियस और फीचर लोडेड माइक्रो एसयूवी चाहिए तो आप पंच सीएनजी चुन सकते हैं। दूसरी तरफ यदि आपको प्रीमियम फीचर्स चाहिए तो एक्सटर सीएनजी ज्यादा बेहतर रहेगी मगर इसके बेस वेरिएंट की कीमत ज्यादा है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई एक्सटर 2023-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है