• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी 2020 महिन्द्रा बोलेरो बीएस6

    नई महिन्द्रा बोलेरो को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया जा सकता है। यह पहले से करीब 80 हजार रुपये महंगी हो सकती है।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 11, 2019 15:54 ist
    info icon
    published onDec 11, 2019 15:54 IST
    last updated onDec 11, 2019 15:54 IST
    685 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा इन दिनों अपनी लोकप्रिय एसयूवी बोलेरो को बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप तैयार करने में जुटी हुई है। हाल ही में इस कार को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कैमरे में कैद हुई कार में पीछे की तरफ एमिशन टेस्टिंग किट दी गई है।

    मौजूदा महिन्द्रा बोलेरो की बात करें तो इसका केवल बोलेरो पावर प्लस वर्जन बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने सेफ्टी फीचर की कमी के चलते कुछ समय पहले बोलेरो के बाकी सभी वेरिएंट बंद कर दिए थे। बोलेरो पावर प्लस की बात करें तो इस में 1.5 लीटर एम-हॉक डी70 बीएस4 डीजल इंजन दिया गया है, जो 71 पीएस की पावर और 195 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। इस कार को एआरएआई से बीएस6 सर्टिफिकेट मिल चुका है। बीएस6 इंजन वाली महिन्द्रा बोलेरो को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया जा सकता है। 

     

    कैमरे में कैद हुई 2020 महिन्द्रा बोलेरो को आगे से कवर किया हुआ है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी इसके फ्रंट डिजाइन में भी कुछ बदलाव करेगी। चर्चाएं हैं कि कंपनी नई बोलेरो के डैशबोर्ड में भी बदलाव कर सकती है। 

    मौजूदा बोलेरो पावर प्लस की कीमत 7.49 लाख रुपये से 9.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। बीएस6 इंजन पर अपग्रेड होने के बाद इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बढ़ सकती है।

    यह भी पढें : महिंद्रा ने लॉन्च किया बोलेरो पावर+ का स्पेशल एडिशन

    was this article helpful ?

    महिंद्रा बोलेरो पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    r
    ritupon thengal
    Mar 10, 2020, 2:13:53 PM

    Lunch hogi kab

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      shubham dubey
      Mar 1, 2020, 7:48:32 AM

      Bolero petrol bs6 ke bare me batane ki kripa kare

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        sunny
        Feb 24, 2020, 10:42:50 AM

        Kaya iseka Head light gol hoga

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on महिंद्रा बोलेरो

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          संबंधित समाचार

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है