• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले जानिए 2019 फोर्ड फीगो के दाम!

    फेसलिफ्ट फीगो के डिजायन, फीचर और इंजन में कई अहम बदलाव नज़र आएंगे

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 13, 2019 14:17 ist
    info icon
    published onMar 13, 2019 14:17 IST
    last updated onMar 13, 2019 14:17 IST
    139 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Ford Figo Facelift Teased; Gets Dual-Tone Paint Option

    फोर्ड फीगो का फेसलिफ्ट अवतार 15 मार्च 2019 को लॉन्च होगा। इसके डिजायन, फीचर और इंजन में कई अहम बदलाव नज़र आएंगे। चर्चाएं हैं कि फेसलिफ्ट फीगो की कीमत में भी भारी कटौती होगी।

    यहां देखिए मौजूदा फीगो की कीमत

      1.2 लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर डीज़ल 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल एटी
    बेस --- 6.31 लाख रूपए ---
    एम्बिएंट 5.83 लाख रूपए 6.69 लाख रूपए ---
    ट्रेंड 6.12 लाख रूपए 7.08 लाख रूपए ---
    टाइटेनियम 6.58 लाख रूपए 7.44 लाख रूपए ---
    टाइटेनियम प्लस 7.14 लाख रूपए 7.95 लाख रूपए ---
    टाइटेनियम एटी --- --- 8.46 लाख रूपए
    स्पोर्ट्स एडिशन 7.08 लाख रूपए 7.94 लाख रूपए ---

    2019 फीगो की कीमत के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हमारे ऑटो एक्सपर्ट्स ने फीचर लिस्ट के आधार पर 2019 फीगो की संभावित कीमतों का अनुमान लगाया है। फेसलिफ्ट फीगो की कीमत कहां से शुरू होकर कहां तक जा सकती है, ये जानेंगे यहां...

      1.2 लीटर, 3-सिलेंडर ड्रैगन सीरीज 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर डीज़ल 1.5 लीटर, 3-सिलेंडर ड्रैगन सीरीज
    एम्बिएंट 4.99 लाख रूपए 5.84 लाख रूपए ---
    ट्रेंड 5.89 लाख रूपए 6.69 लाख रूपए ---
    टाइटेनियम 6.34 लाख रूपए 7.14 लाख रूपए ---
    टाइटेनियम प्लस 6.79 लाख रूपए 7.59 लाख रूपए ---
    टाइटेनियम एटी --- --- 8.04 लाख रूपए
    • 2019 फोर्ड फीगो मौजूदा मॉडल से सस्ती हो सकती है। मौजूदा फीगो की कीमत 5.83 लाख रूपए से 8.46 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।
    • फेसलिफ्ट फीगो में 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर ड्रैगन सीरीज इंजन मिलेगा, जो 96 पीएस की पावर और 120 एनएम का टॉर्क देगा। यही इंजन एस्पायर और फ्रीस्टाइल में भी दिया गया है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।
    • डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर इंजन मिलेगा, इसकी पावर 100 पीएस और टॉर्क 215 एनएम है।
    • 2019 फोर्ड फीगो के ऑटोमैटिक वेरिएंट में ईकोस्पोर्ट वाला 1.5 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स से लैस होगा।

    Ford Aspire

    फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट के डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव नज़र आएंगे। इस में आगे की तरफ हनीकॉम्ब मैश ग्रिल, नए बंपर और नए हैडलैंप मिलेंगे। केबिन में 6.5 इंच का सिंक3 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। पैसेंजर की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इसके सभी वेरिएंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। टॉप वेरिएंट टाइटेनियम प्लस में छह एयरबैग मिलेंगे। इसका मुकाबला मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 से होगा।

    यह भी पढें : फोर्ड ने दिखाई 2019 फीगो की झलक, ड्यूल-टोन कलर का भी मिलेगा विकल्प

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    फोर्ड फिगो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फोर्ड फिगो 2015-2019

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है