• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2019 बीएमडब्ल्यू 1-सीरीज की पहली झलक आई सामने

    नई 1-सीरीज अपडेटेड डिज़ाइन और इंटीरियर के साथ आएगी 

    भानु
    भानु
    published on मई 20, 2019 09:28 ist
    info icon
    published onMay 20, 2019 09:28 IST
    last updated onMay 20, 2019 09:28 IST
    183 Views
    • Write a कमेंट


    बीएमडब्ल्यू नई जनरेशन 1-सीरीज से 27 मई 2019 को पर्दा उठाएगी। मगर, इससे पहले कंपनी ने कार का टीज़र वीडियो जारी कर दिया है। वीडियो के साथ कार से जुड़ी कुछ जानकारियां भी सामने आ गई हैं। इस नई हैचबैक के फ्रंट में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें नई हैडलाइट, नई स्टाइलिंग लिए बंपर, बड़ी ग्रिल और स्पोर्टी लाइन शामिल हैं। बीएमडब्ल्यू ने इसबार भी कार के हैडलैंप को फ्रंट ग्रिल से नहीं जोड़ा है। यही बात कंपनी की सभी सेडान कारों की फ्रंट डिजाइन में भी देखी जाती है। कंपनी ने हाल ही में पेश की गई नई 3-सीरीज में भी हैडलैंप को फ्रंट ग्रिल से कनेक्ट नहीं किया था। 

    कार के केबिन में एक नया डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर भी देखा गया है। हालांकि, केबिन के अन्य हिस्से पूरी तरह से कवर किए गए थे। उम्मीद है कि इसका इंटीरियर नई 3-सीरीज से प्रेरित हो सकता है।

    कार के फ्रंट बंपर पर स्पल्टिर और ग्लॉस ब्लैक कलर के एयर डैम जैसे स्पोर्टी एलिमेंट दिए गए हैं। इन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कार का स्पोर्टी वेरिएंट एम135आई एक्सड्राइव है। उम्मीद की जा रही है कि कार के इस वेरिएंट में एक्स2 क्रॉसओवर एसयूवी वाला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 306 पीएस की पावर और 450 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 

    भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू की यह हैचबैक उतना अधिक पॉपुलर नहीं हो पाई थी। जिसके कारण, कम मांग के चलते कंपनी ने 2017 में इस कार को बंद कर दिया था। हालांकि, यदि बीएमडब्ल्यू मौजूदा 1-सीरीज की तरह नई जनरेशन 1-सीरीज को भी सेडान अवतार में पेश करती है, तो इसे भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इसे हैचबैक वर्जन में यहां पेश किए जाने की संभावना बेहद ही कम है। यदि इसे हैचबैक वर्जन में पेश किया जाता है, तो यहां इसका मुकाबला मर्सिडीज बेंज ए क्लास और अपकमिंग आॅडी ए1 से होगा। वहीं, इसके सेडान वर्जन का मुकाबला आॅडी ए3 और मर्सिडीज बेंज सीएलए से होगा। बीएमडब्ल्यू इस छोटी सेडान की प्राइस 30 लाख रुपए तक रख सकती है।

    साथ ही पढ़ें: नई बीएमडब्ल्यू एक्स5 लॉन्च, कीमत 72.9 लाख रूपए से शुरू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    A
    abraham john kurishinkal
    May 17, 2019, 10:56:56 PM

    When are electric cars arriving in India

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है