• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पुणे बेस्ड फर्म ने तैयार किया मारुति इग्निस का ये इलेक्ट्रिक कन्वर्जन मॉडल, 12.50 लाख रुपये रखी गई कीमत

    ये कार दो तरह की कैपेसिटी वाले बैट्री पैक्स में ऑफर की जा रही है जिनका स्पेसिफिकेशन तो अभी क्लीयर नहीं है।

    भानु
    भानु
    published on दिसंबर 14, 2021 12:18 ist
    info icon
    published onDec 14, 2021 12:18 IST
    last updated onDec 14, 2021 12:18 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने अभी तक भारत में कोई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की है। मगर पुणे बेस्ड फर्म भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (बीईवी) और नॉर्थवे मोटरस्पोर्ट लोगों को इग्निस 2021 मॉडल का इलेक्ट्रिक कन्वर्जन तैयार करके दे रही है। ​इग्निस के इस इलेक्ट्रिक मॉडल की शुरूआती प्राइस 12.50 लाख रुपये रखी गई है।

    इनमें से एक बैट्री वाले वर्जन की रेंज 120 किलोमीटर है तो ज्यादा पावरफुल बैट्री वाले वर्जन की रेंज 240 किलोमीटर बताई गई है। बीईवी का कहना है कि इस कार में दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है और ये 140 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से ड्राइव की जा सकती है। एक नॉर्मल पावर सॉकेट में लगाकर स्लो चार्जिंग के जरिए ये कार 4 से 8 घंटे में चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा इसके साथ एक्सप्रेस चार्जर भी ऑप्शनल दिया जा रहा है। इलेक्ट्रिक कार होते हुए भी इसमें कंपनी ने मैनुअल गियरबॉक्स रखा है जो एक्सलरेशन नहीं देने पर रीजनरेटिव ब्रेकिंग के अमाउंट को कंट्रोल करेगा।

    यह भी देखें: भारत में इलेक्ट्रिक कारें

    120 किलोमीटर रेंज देने वाले इग्निस के स्मॉल बैट्री वर्जन की प्राइस 12.50 लाख रुपये रखी गई है। वहीं 240 किलोमीटर की रेंज देने वाले वर्जन की प्राइस 14.50 लाख रुपये रखी गई है। बीईवी ने इग्निस के अल्फा मैनुअल वेरिएंट को ये इलेक्ट्रिफाइड कन्वर्जन दिया है। बताई गई कीमत में आईसी इंजन वाली ब्रांड न्यू इग्निस की प्राइस भी शामिल है। बता दें कि मारुति इग्निस अल्फा मैनुअल वेरिएंट की एक्सशोरूम प्राइस 6.96 लाख रुपये है। ऐसे में इसकी कीमत के बराबर ही प्राइस देकर आप इसे इलेक्ट्रिक कार बनवा सकते हैं।

    इसमें रेगुलर मॉडल की तरह एबीएस, ईबीडी और ड्युअल एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यदि आप इसे इलेक्ट्रिक कार में कन्वर्ट कराते हैं तो कंपनी की तरफ से मिलने वाली वॉरन्टी का लाभ आपको नहीं दिया जाएगा। मगर बीईवी इसके इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर 2 साल/60,000 किलोमीटर का कवरेज दे रही है।

    पेमेंट पूरा कर देने के बाद बीईवी की ओर से दो से तीन महीने में आपको इग्निस इलेक्ट्रिक की डिलीवरी दी जाएगी। आप चाहे तो कंपनी को अपनी तरफ से इग्निस का 2021 मॉडल खरीदकर इलेक्ट्रिक कन्वर्जन के लिए दे सकते हैं या फिर बीईवी भी आपके लिए ये काम कर सकती है। बता दें कि रेट्रोफिटेड ईवी किट्स लगाने के बावजूद आपको सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी का फायदा नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा कन्वर्जन के दौरान जो पार्ट्स निकाले जाएंगे वो भी इस कंपनी द्वारा अपने पास रख लिए जाएंगे।

    बीईवी की ओर से इग्निस के 2021 मॉडल को ही इलेक्ट्रिक कार में बदला जा रहा है। ये कंपनी इस कार के 2017, 2018, 2019, 2020 मॉडल्स में भी ईवी पावरट्रेन लगाकर दे सकती है जिसका फायदा पुराने यूजर्स भी उठा सकते हैं।

    यह भी देखें: मारुति इग्निस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है