• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा अर्बन क्रूजर बीईवी कॉन्सेप्ट से ऑटो एक्सपो 2025 में उठा पर्दा

    टोयोटा अर्बन क्रूजर बीईवी कॉन्सेप्ट मारुति ई विटारा का रिबैज्ड वर्जन है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 17, 2025 14:17 ist
    info icon
    published onJan 17, 2025 14:17 IST
    last updated onJan 17, 2025 14:17 IST
    94 Views
    • Write a कमेंट

    cRUISER

    • पहला कॉन्सेप्ट मॉडल ब्रुसेल्स में 2023 में शोकेस किया गया था और अब ऑटो एक्सपो में शोकेस हुआ कॉन्सेप्ट मॉडल अपने प्रोडक्शन के काफी करीब लग रहा है  

    • अर्बन क्रूज़र बीईवी कॉन्सेप्ट के फ्रंट में हेडलैंप को कनेक्ट करते कई क्रोम एलिमेंट दिए गए हैं 

    • इस गाड़ी में ड्यूल डिजिटल टचस्क्रीन और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर दिए जा सकते हैं 

    • इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन : 49 केडब्ल्यूएच और 61 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं 

    टोयोटा अर्बन क्रूजर बीईवी कॉन्सेप्ट भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस हो गई है। यह गाड़ी मारुति ई विटारा का रिबैज्ड वर्जन है। टोयोटा ने अर्बन क्रूजर ईवी कॉन्सेप्ट को सबसे पहले ब्रुसेल्स में 2023 में शोकेस किया था और फिर इस गाड़ी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिसंबर 2024 में पर्दा उठा था। टोयोटा अर्बन क्रूजर बीईवी कॉन्सेप्ट में क्या कुछ मिलता है खास जानेंगे इसके बारे में आगे :-

    एक्सटीरियर

    अर्बन क्रूजर बीईवी कॉन्सेप्ट की एक्सटीरियर प्रोफाइल ई विटारा जैसी है, लेकिन इसका फ्रंट लुक इससे अलग है। आगे की तरफ इसमें हेडलाइट को कनेक्ट करती क्रोम स्ट्रिप दी गई है, साथ ही इसमें 12-पीस एलईडी डीआरएल्स भी मिलती है। साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें फ्रंट व्हील आर्क के दाएं तरफ चार्जिंग पोर्ट, अलॉय व्हील्स, सी-पिलर पर रियर डोर हैंडल्स और ब्लैक कलर्ड डोर गार्निश दिए गए हैं। पीछे की तरफ इसमें रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और चौड़ा बंपर दिया गया है जिसके बीच में रिफ्लेक्टर एलिमेंट मिलता है।

    इंटीरियर व फीचर

    इस गाड़ी का इंटीरियर मारुति ई विटारा जैसा है, केबिन के अंदर इसमें कंट्रोल्स के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, स्क्वायर एसी वेंट्स और डैशबोर्ड पर ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट दिए गए हैं। ई विटारा से अलग लुक देने के लिए केबिन के अंदर इसमें अलग कलर थीम दी गई है। अनुमान है कि इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला डुअल डिजिटल डिस्प्ले सेटअप, वायरलेस फोन चार्जिंग, फिक्स्ड ग्लास रूफ और ऑटो एसी जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। 

    सेफ्टी

    टोयोटा अर्बन ईवी एसयूवी कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन वर्जन में मल्टीपल एयरबैग और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया जा सकता है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर मिल सकते हैं। अनुमान है कि इसमें 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं।

    पावरट्रेन

    टोयोटा ने इस गाड़ी के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन फिलहाल साझा नहीं किए हैं। अनुमान है कि इसमें टोयोटा अर्बन क्रूज़र ईवी अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तरह दो बैटरी पैक ऑप्शन : 49 केडब्ल्यूएच और 61 केडब्ल्यूएच दिए जा सकते हैं जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :- 

    बैटरी पैक 

    49 केडब्ल्यूएच 

    61 केडब्ल्यूएच 

    पावर 

    144 पीएस 

    174 पीएस 

    184 पीएस 

    टॉर्क 

    189 एनएम 

    189 एनएम 

    300 एनएम 

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव 

    अनुमान है कि टोयोटा अर्बन क्रूजर बीईवी कॉन्सेप्ट की रेंज 550 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह स्पेसिफिकेशन अंतरराष्ट्रीय मॉडल के हैं और भारतीय वर्जन में अलग पावरट्रेन दी जा सकती है।

    प्राइस व कंपेरिजन 

    लॉन्च होने पर अर्बन क्रूज़र ईवी एसयूवी कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन वर्जन का कंपेरिजन एमजी जेडएस ईवी, टाटा कर्व ईवी और हुंडई क्रेटा ईवी से रहेगा। इस गाड़ी के प्रोडक्शन मॉडल की कीमत 18 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    aditya singh kashyap
    Jan 17, 2025, 2:30:26 PM

    Good looking care

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है