• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी विंडसर ईवी vs वुलिंग क्लाउड ईवी: दोनों इलेक्ट्रिक कारों के बीच इन 5 बड़े अंतर पर डालिए एक नजर

    ये एक क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक कार है जो इंटरनेशनल मार्केट में 'वुलिंग'ब्रांड के बैनर तले क्लाउड ईवी के नाम से बेची जाती है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 27, 2024 16:38 ist
    info icon
    published onSep 27, 2024 16:38 IST
    last updated onSep 27, 2024 16:38 IST
    7.2K Views
    • Write a कमेंट

    MG Windsor EV vs Wuling Cloud EV

    एमजी विेंडसर ईवी को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। विंडसर ईवी का डिजाइन और फीचर्स भी इसके इंटरनेशनल वर्जन जैसे ही है मगर स्पेसिफिकेशन और इक्विपमेंट्स के मोर्चे पर ये अलग है। विंडसर ईवी और क्लाउड ईवी में है कितना अंतर? जानिए आगे:

    डायमेंशंस

    मॉडल

    एमजी विंडसर ईवी

    वुलिंग क्लाउड ईवी

    अंतर

    लंबाई 

    4295  मिलीमीटर

    4295  मिलीमीटर

    कोई अंतर नहीं

    चौड़ाई (बिना मिरर के) 

    1850  मिलीमीटर

    1850  मिलीमीटर

    कोई अंतर नहीं

    उंचाई 

    1677  मिलीमीटर

    1652  मिलीमीटर

    + 25  मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2700  मिलीमीटर

    2700  मिलीमीटर

    कोई अंतर नहीं


    विंडसर ईवी और क्लाउड ईवी का साइज लगभग समान है मगर क्लाउड ईवी के मुकाबले इंडियन विंडसर ईवी 25 मिलीमीटर उंची है। 

    कलर ऑप्शंस

    एमजी विंडसर ईवी और वुलिंग क्लाउड ईवी दोनों में ही व्हाइट,ब्लैक और बैज कलर के एक्सटीरियर ऑप्शंस दिए गए हैं मगर दोनों में यूनीक ऑप्शंस भी रखे गए हैं। इंडियन विंडसर ईवी में टरकॉइज ग्रीन शेड दिया गया है तो वहीं क्लाउड ईवी में माल्टीज ब्लू का ऑप्शन रखा गया है। 

    विंडसर ईवी टरकॉइज ग्रीन

    MG Windsor EV

    क्लाउड ईवी माल्टीज ब्लू

    फीचर्स

    विंडसर ईवी में काफी सारे फीचर्स इसके इंटरनेशनल वर्जन क्लाउड ईवी से लिए गए हैं। दोनों इलेक्ट्रिक कारों में 15.6 इंच का टचस्क्रीन, 8.8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, और वायरलेस फोन चार्जर, और 135 डिग्री तक रिक्लाइन होने वाली रियर सीट दी गई है। हालांकि,विंडसर ईवी में पैनोरमिक फिक्स्ड ग्लासरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का एडिशनल फीचर भी दिया गया है। दूसरी तरफ क्लाउड ईवी में 4 वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट दी गई है जो विंडसर ईवी में मौजूद नहीं है। 

    सेफ्टी

    सेफ्टी के लिए दोनों इलेक्ट्रिक कारों में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड असिस्ट, एक 360-डिग्री कैमरा और ऑटो होल्ड के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं । हालाँकि विंडसर ईवी में 6 एयरबैग मिलते हैं, जबकि क्लाउड ईवी केवल 4 एयरबैग ही दिए गए हैं। 

    क्लाउड ईवी में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल,लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो कि विंडसर ईवी में नहीं दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन

    विंडसर ईवी के मुकाबले वुलिंग क्लाउड ईवी में बड़े साइज का बैटरी पैक दिया गया है और इनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन 

    एमजी विंडसर ईवी

    एमजी क्लाउड ईवी

    बैटरी पैक

    38 केडब्ल्यूएच

    50.6 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या 

    1

    1

    पावर 

    136 पीएस

    136 पीएस

    टॉर्क 

    200 एनएम

    200 एनएम

    रेंज

    332 (एमआईडीसी)

    460 km (सीएलटीसी)

    एमआईडीसी: मॉडिफाइड इंडियन ड्राइव साइकिल

    सीएलटीसी:चाइना लाइट ड्युटी व्हीकल टेस्ट साइकिल

    एमजी विंडसर ईवी: प्राइस और कंपेरिजन

    एमजी विंडसर ईवी की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) से शुरू होती है, हालांकि इसमें आपको बैटरी रेंटल सर्विस के लिए 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर से हिसाब से अलग से भुगतान करना पड़ता है। अगर आप बैटरी समेत पूरी कार को खरीदना चाहते हैं तो विंडसर ईवी की प्राइस 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। इसके मुकाबले में सीधे तौर पर कोई भी इलेक्ट्रिक कार मौजूद नहीं है, हालांकि प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर टाटा नेक्सन ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी400, और टाटा पंच ईवी से है।

    यह भी देखें: एमजी विंडसर ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी विंडसर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है