एमजी विंडसर ईवी प्रो की ऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू
विंडसर ईवी प्रो की इंट्रोडक्ट्री प्राइस पहले 8,000 कस्टमर के लिए मान्य रहेगी
- Write a कमेंट

-
एसेंस प्रो एमजी विंडसर ईवी लाइनअप का नया टॉप वेरिएंट है।
-
इसमें बड़ा 52.9 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है और इसकी सर्टिफाइड रेंज 449 किलोमीटर है।
-
इस वेरिएंट में वी2एल और वी2वी टेक्नोलॉजी, पावर्ड टेलगेट और एडीएएस जैसे नए फीचर दिए गए हैं।
-
इसमें नए अलॉय व्हील्स और तीन नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन : सेलाडोन ब्लू, ऑरोरा सिल्वर और ग्लेज रेड दिए गए हैं।
-
केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन आइवरी व्हाइट और ब्लैक कलर थीम दी गई है।
-
बैटरी एज ए सर्विस स्कीम के साथ इसकी कीमत 12.50 लाख रुपये है और इस स्कीम के बिना इसकी कीमत 17.50 लाख रुपये है।
एमजी मोटर इंडिया ने नई एमजी विंडसर ईवी प्रो की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। यह इस इलेक्ट्रिक कार का नया टॉप वेरिएंट है जिसे 'एसेंस प्रो' नाम दिया गया है। इसमें 38 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वेरिएंट के मुकाबले बड़ा 52.9 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक, नई इंटीरियर और एक्सटीरियर कलर थीम और कई अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं। इसमें कई हल्के फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं जिनमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, तीन नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और लाइट कलर केबिन थीम शामिल है।
यदि आप एमजी विंडसर ईवी प्रो को बुक करने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां देख सकते हैं इसमें क्या कुछ मिलता है खास :-
फीचर व सेफ्टी

एमजी विंडसर ईवी प्रो में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 15.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 8.8-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 9-स्पीकर इनफिनिटी साउंड सिस्टम और ड्राइवर के लिए पावर एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं। इसमें पावर्ड टेलगेट, व्हीकल-2-लोड (वी2एल) और व्हीकल-2-व्हीकल (वी2एल) जैसे नए फीचर भी दिए गए हैं।
पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट और डिसेंट कंट्रोल, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रियर पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर भी दिया गया है।
इंजन ऑप्शन

एमजी विंडसर ईवी प्रो में नया बैटरी पैक दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :-
| बैटरी पैक |
52.9 केडब्ल्यूएच |
| मोटर |
1 |
| पावर |
136 पीएस |
| टॉर्क |
200 एनएम |
| सर्टिफाइड रेंज |
449 किलोमीटर |
प्राइस व कंपेरिजन

एमजी विंडसर ईवी प्रो का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से रहेगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कीमतें पहली 8,000 बुकिंग पर ही मान्य है।
| बैटरी रेंटल स्कीम के साथ |
12.50 लाख रुपये + 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर |
| व्हीकल एज ए व्होल |
17.50 लाख रुपये |
सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है।














