• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी विंडसर ईवी ने भारत में सबसे तेज बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार का बनाया रिकॉर्ड,बैटरी रेंटल स्कीम ने निभाया अहम योगदान

    इसकी पॉपुलेरिटी के पीछे कई फैक्टर्स मौजूद है जिनमें इसका यूनी डिजाइन और मिनिमलिस्ट और स्पेशियस केबिन शामिल है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 15, 2025 11:37 ist
    info icon
    published onApr 14, 2025 19:03 IST
    last updated onApr 15, 2025 11:37 IST
    157 Views
    • Write a कमेंट

    MG Windsor EV crosses 20,000 sales milestone

     

    सितंबर 2024 में लॉन्च के बाद से एमजी विंडसर ईवी भारतीय कस्टमर्स के बीच काफी पॉपुलर हो चुकी है जिसे महज 6 महीने के भीतर ही 20,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा मिल चुका है। इससे ये भारत में 20,000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा छूने वाली सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है। 

    हालांकि,इसकी डिमांड में सबसेे अ​हम योगदान एमजी की बैटरी रेंटल स्कीम दे रही है। इससे कार की कीमत कम हो जाती है और आपको बैटरी पैक इस्तेमाल करने के पैसे देने होते हैं। ऐसे में कई कस्टमर्स को ये इलेक्ट्रिक कार काफी सस्ती पड़ रही है। 

    बैटरी सब्सिक्रिप्शन और उसके बिना एमजी विंडसर की कीमत पर डालिए एक नजर:

    एमजी विंडसर ईवी: ​कीमत

    वेरिएंट

    बैटरी रेंटल स्कीम के बिना कार की कीमत 

    बैटरी रेंटल स्कीम के साथ कार की कीमत*

    बैटरी रेंटल कॉस्ट हटाने के बाद कीमत में अंतर

    एक्साइट

    14 लाख रुपये

    10 लाख रुपये

    4 लाख रुपये

    एक्सक्लूसिव 

    15 लाख रुपये

    11 लाख रुपये

    4 लाख रुपये

    एसेंस

    16 लाख रुपये

    12 लाख रुपये

    4 लाख रुपये


    *एमजी बैटरी रेंटल स्कीम के साथ कार की कीमत के अलावा 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर रेंट चार्ज करती है

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम, पैन इंडिया के अनुसार

    जैसा कि टेबल में देखा जा सकता है कि एमजी की ओर से (Battery as a Service) नाम से पेश किए गए इस बैटरी सब्सिक्रिप्शन प्लान से  कार की कीमत कम हो जाती है। इस प्लान के अंतर्गत कस्टमर को 3.9 प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी रेंटल फीस देनी होती है जिसके साथ महीने का कम से कम ​1500 किलोमीटर अनिवार्य है। 

    इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा ये है कि कार के पहले ओनर को बैटरी पर अनलिमिटेेड वॉरन्टी के साथ फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट मिलता है। 

    एमजी विंडसर ईवी: ओवरव्यू

    MG Windsor EV front

    एमजी विंडसर ईवी का डिजाइन अंडाकार है जिसके साथ प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स,कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स,18 इंच अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इसके बैक पोर्शन में कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और रूफ माउंंटेड स्पॉयलर भी दिया गया है। 

    MG Windor EV dashboard

    केबिन की बात करें तो इसके इंटीरियर को फॉक्स वुडन और ब्रॉन्ज एसेंट्स के साथ ऑल ब्लैक थीम दी गई है। इसके अलावा इसमें लैदरेट रैप्ड सीटें और 135 डिग्री तक रिक्लाइन होने वाली रियर बेंच दी गई है जिससे एयरक्राफ्ट सीटिंग एक्सपीरियंस मिलता है। 

    MG Windor EV touchscreen

    फीचर्स की बात करें तो विंडसर इलेक्ट्रिक कार में 15.6 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, 8.8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फ़ोन चार्जर, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 256-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 9-स्पीकर इनफ़िनिटी साउंड सिस्टम और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम  और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं। एमजी विंडसर ईवी में कोई एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) नहीं दिया गया है।

    एमजी विंडसर ईवी: बैटरी,मोटर और रेंज 

    MG Windor EV rear

    बैटरी पैक 

    38 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर्स की संख्या

    1

    पावर 

    136 पीएस 

    टॉर्क 

    200 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी I+II)

    332 किलोमीटर 

    इसकी बैटरी 45 केडब्ल्यूएच फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है और इससे ये 55 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

    मुकाबला

    MG Windor EV rear

    विंडसर ईवी को टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के विकल्प के तौर पर चुना जा सकता से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी विंडसर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है