• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में विंडसर ईवी नाम से बेची जाएगी एमजी क्लाउड इलेक्ट्रिक,फेस्टिवल सीजन 2024 के दौरान हो सकती है लॉन्च

    इंटरनेशनल मार्केट में वुलिंग क्लाउड ईवी के नाम से बिकती है विंडसर ईवी

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 01, 2024 19:09 ist
    info icon
    published onAug 01, 2024 19:09 IST
    last updated onAug 01, 2024 19:09 IST
    828 Views
    • Write a कमेंट

    MG Windsor EV teased

    • भारत में जेडएस ईवी और कॉमेट ईवी के बाद एमजी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार होगी विंडसर ईवी
    • क्लाउड ईवी की तरह 50.6 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया जा सकता है इसमें लेकिन रेंज हो सकती है अलग है। 
    • 15.6-इंच टचस्क्रीन, पावर्ड फ्रंट सीट, और एडीएएस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं इसमें 
    • 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है विंडसर ईवी की कीमत 

    एमजी एक नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर भारत में लॉन्च करने जा रही है जिसका नाम कंफर्म कर दिया गया है। इसमें एमजी विंडसर नाम दिया गया है जो कि इंटरनेशनल मार्केट में वुलिंग ब्रांड के बैनर तले क्लाउड ईवी के नाम से बेची जाती है। ये इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को फेस्टिवल सीजन से बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। 

    विंडसर नाम क्यों दिया गया है इसे?

    एमजी के अनुसार इस नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का नाम आइकॉनिक आर्किटेक्चरल मास्टरपीस और रॉयल हैरिटेज के एंब्लम विंडसर कैसल से इंस्पायर्ड है। इस नाम के जरिए एमजी ने इसमें सेडान जैसा कंफर्ट और एसयूवी जैसा साइज होने का मैसेज भी दिया है। एमजी ने बहुत पहले विंडसर नाम को भारत में ट्रेडमार्क करा लिया था। 

    एमजी विंडसर में ये सब मिलेगा खास

    भारत में एमजी जेडएस ईवी और एमजी कॉमेट ईवी के बाद विंडसर ईवी कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। साइज और कीमत के मोर्चे पर इसे इन दोनों कारों के बीच ही पोजिशन किया गया है। इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन से अभी पर्दा उठना बाकी है मगर माना जा रहा है कि एमजी इसमें इसके इंडोनेशियन मॉडल वाला पावरट्रेन ही दे सकती है। 

    MG Windsor EV electric powertrain

    इंडोनेशियन मार्केट में इसमें 50.6 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें 136 पीएस/200 एनएम का पावर और टॉर्क देने वाली सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है और चाइना लाइट ड्यूटी व्हीकल टेस्ट(सीएलटीसी) क्लेम्ड रेंज 460 किलोमीटर है। हालांकि भारत में इसकी रेंज अलग हो सकती है क्योंकि यहां कि इलेक्ट्रिक कारें एआरएआई की ओर से टेस्ट की जाती है। 

    संभावित फीचर्स और सेफ्टी 

    MG Windsor EV 15.6-inch touchscreen

    एमजी इसमें 15.6 इंच का फ्री फ्लोटिंग टाइप इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, रियर वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दे सकती है। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लैन डिर्पाचर वार्निंग, और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन मिलते हैं। 

    क्या हो सकती है कीमत?

    MG Windsor EV rear

    एमजी विंडसर ईवी की कीमत करीब 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसे टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से प्रीमियम जबकि एमजी जेडएस ईवी से अफोर्डेबल विकल्प के तौर पर चुना जा सकेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी विंडसर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है