• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी400 Vs टाटा नेक्सन ईवी मैक्स : असल में कौनसी इलेक्ट्रिक कार देती है ज्यादा रेंज, जानिए यहां

    यह दोनों ही कारें एक जैसी कीमतों पर आती है, कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कारें 450 के आसपास की रेंज तय करती है

    स्तुति
    स्तुति
    published on मार्च 15, 2023 14:04 ist
    info icon
    published onMar 15, 2023 14:04 IST
    last updated onMar 15, 2023 14:04 IST
    636 Views
    • Write a कमेंट

    यह दोनों कारें एक जैसी कीमतों पर आती हैं और इनकी सर्टिफाइड रेंज 450 के आसपास है

    Mahindra XUV400 Vs Tata Nexon EV

    टाटा नेक्सन ईवी भारत की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार है। इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400 से है। इन दोनों ही कारों की कीमतें 15 लाख रुपए से 19 लाख रुपए के बीच है। कंपनी का दावा है कि यह कारें 450 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज तय करती है।

    हमनें इन कारों की रियल-वर्ल्ड रेंज का पता लगाने के लिए इनका टेस्ट 1 परसेंट बैटरी रहने तक किया। एक्सयूवी400 और नेक्सन ईवी मैक्स में से किस कार ने की ज्यादा दूरी तय, ये हम जानेंगे यहां:

    रेंज चेक

    mahindra xuv400 ev

    मॉडल 

    एक्सयूवी400

    नेक्सन ईवी मैक्स 

    सर्टिफाइड रेंज 

    456 किलोमीटर 

    453 किलोमीटर 

    रियल-वर्ल्ड रेंज*

    289.5 किलोमीटर 

    293.3 किलोमीटर 

    *रियल-वर्ल्ड रेंज की गणना करने के लिए हमने इन ईवी को अलग-अलग ड्राइविंग पेटर्न में चलाकर देखा जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहेः

    यह दोनों ही एसयूवी कारें अपनी सर्टिफाइड रेंज को छूने में सक्षम नहीं हो सकी। कंपनी के बताए आंकड़ों से इनकी रेंज 150 किलोमीटर से भी ज्यादा कम रही। अलग-अलग ड्राइविंग कंडीशन में इन दोनों ही कारों ने 300 किलोमीटर के आसपास की रेंज तय की। यदि आपकी ड्राइविंग सिटी में ज्यादा रहती है तो आप इन कारों से फुल चार्ज में 300 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज की उम्मीद कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स और महिंद्रा एक्सयूवी400 दोनों कारों की रेंज का टेस्ट इको मोड पर किया गया था। यदि आप नॉर्मल या स्पोर्ट मोड में इन्हें ड्राइव करते हैं तो इनकी रेंज कम भी हो सकती है।

    इन आंकड़ों के साथ, ग्राहक इन दोनों ही कारों को लेकर मुंबई से पुणे जा सकते हैं और वहां से वापस रिटर्न आ सकते हैं या फिर दिल्ली से जयपुर या दिल्ली से आगरा की यात्रा भी कर सकते हैं।

    क्या हुआ जब बैटरी का चार्ज कम हो गया?

    tata nexon ev max

    महिंद्रा एक्सयूवी400 : जब इस गाड़ी की बैटरी 10% पर आ गई तब इसकी रफ्तार टॉप स्पीड से कम होकर  50 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। वहीं, 8% चार्ज पर इसकी टॉप स्पीड कम होकर 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई और 3% चार्ज पर इसकी स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जैसे ही इसकी बैटरी 1% पर पहुंचती है, आप इसे 10 किमी प्रति घंटे से ज्यादा तेज स्पीड पर नहीं चला सकते हैं। 10 प्रतिशत चार्ज रहने के बाद भी इसकी क्लाइमेट कंट्रोल सेटिंग और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग लेवल कंट्रोल में रहा।

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स : टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में दिया गया रिजनरेटिव ब्रेकिंग फीचर तब अच्छा काम करने लगता है जब इस गाड़ी का चार्ज 20 प्रतिशत पर आ जाता है। जैसे ही यह गाड़ी 10 प्रतिशत मार्क को छूने लगती है, बाकी ड्राइविंग रेंज इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से गायब हो जाती है और यह गाड़ी टॉप स्पीड से 55 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर आ जाती है। यहां तक कि स्पोर्ट मोड भी इससे डिसेबल हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: टाटा नेक्सन ईवी मैक्स फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    mahindra xuv400 ev

    कीमत 

    नेक्सन ईवी प्राइम 

    नेक्सन ईवी मैक्स 

    एसयूवी400 ईवी 

    14.49 लाख रुपए से 17.50  लाख रुपए   

    16.49 लाख रुपए से 18.99 लाख रुपए

      15.99 लाख रुपए से 18.99 लाख रुपए

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी के टॉप वेरिएंट की कीमत नेक्सन ईवी मैक्स के बिलकुल बराबर है। एक्सयूवी400 का बेस वेरिएंट नेक्सन मैक्स से 50,000 रुपए ज्यादा सस्ता है। यदि आपका बजट लिमिटेड है तो आप नेक्सन ईवी प्राइम को चुन सकते हैं। यह गाड़ी 320 किलोमीटर के आसपास की रेंज तय करती है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है