• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक से उठा पर्दा, टाटा नेक्सन ईवी मैक्स से देगी ज्यादा रेंज

    इस गाड़ी में एक्सयूवी300 से जुड़ी कई सारी समानताएं हैं, लेकिन इसकी लंबाई 4.2 मीटर है। इसके एक्सटीरियर पर हुए कॉस्मेटिक बदलावों में कॉपर हाइलाइट और अपडेटेड एलईडी टेललाइट एलिमेंट्स शामिल हैं। इंटीरियर पर इसमें एक्सयूवी300 वाला ही 7-इंच टचस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।  एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक में 39.4 किलोवाट आवर का बैटरी पैक लगा हुआ है। इसकी दावाकृत रेंज 456 किलोमीटर है।  भारत में इस कार की प्राइस 17 लाख रुपए से 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 08, 2022 21:42 ist
    info icon
    published onSep 08, 2022 21:42 IST
    last updated onSep 08, 2022 21:42 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV400

    • इस गाड़ी में एक्सयूवी300 से जुड़ी कई सारी समानताएं हैं, लेकिन इसकी लंबाई 4.2 मीटर है।
    • इसके एक्सटीरियर पर हुए कॉस्मेटिक बदलावों में कॉपर हाइलाइट और अपडेटेड एलईडी टेललाइट एलिमेंट्स शामिल हैं।
    • इंटीरियर पर इसमें एक्सयूवी300 वाला ही 7-इंच टचस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। 
    • एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक में 39.4 किलोवाट आवर का बैटरी पैक लगा हुआ है। इसकी दावाकृत रेंज 456 किलोमीटर है। 
    • भारत में इस कार की प्राइस 17 लाख रुपए से 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। 

    महिंद्रा ने एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक से भारत में पर्दा उठा दिया है। इसमें एक्सयूवी300 से जुड़ी काफी सारी समानताएं हैं, लेकिन यह इससे लंबी कार है। इस कार में कई कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं। इस गाड़ी की टेस्ट ड्राइव दिसंबर से शुरू होगी, जबकि इसकी बुकिंग और डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी। 

    Mahindra XUV400 front

    इलेक्ट्रिक एसयूवी होने के नाते महिंद्रा ने इसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल (ट्राएंगुलर कॉपर एलिमेंट और महिंद्रा के ट्विन पीक लोगो के साथ) दी है। ग्रिल के पास इसमें एक्सयूवी300 वाला ही हेडलाइट क्लस्टर पोज़िशन किया गया है। एक्सयूवी400 में एकमात्र अंतर कॉपर फिनिशिंग के साथ आने वाली डीआरएल्स का देखने को मिलता है जो इसमें बंपर तक फैली हुई नहीं हैं।

    इसमें एक्सयूवी300 से मिलता जुलता एलईडी टेललाइट क्लस्टर दिया गया है, लेकिन महिंद्रा ने इसमें इसके इंटरनल एलिमेंट्स को अपडेट जरूर किया है। एक्सयूवी400 ईवी में कई सारे कॉपर हाइलाइट दिए गए हैं जो इसमें साइड मोल्डिंग, कॉपर-फिनिश्ड रूफ और एक्सयूवी300 वाले अलॉय व्हील्स पर देखने को मिलते हैं। 

    Mahindra XUV400 black

    एक्सयूवी400 ईवी पांच कलर ऑप्शंस आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलक्सी ग्रे, नापोली ब्लैक और इंफिनिटी ब्लू में उपलब्ध है। इनमें से कई शेड के साथ इसमें कॉपर-फिनिश्ड रूफ का ऑप्शन भी मिलता है। 

    यहां देखें एक्सयूवी400 और मुकाबले में मौजूद इलेक्ट्रिक एसयूवीज़ का साइज़ कम्पेरिज़न :-

    डाइमेंशन 

    महिंद्रा एक्सयूवी400

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम /मैक्स

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक 

    एमजी ज़ेडएस ईवी 

    लंबाई 

    4,200 मिलीमीटर 

    3,993  मिलीमीटर 

    4,180  मिलीमीटर 

    4,323  मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1,821  मिलीमीटर 

    1,811  मिलीमीटर 

    1,800  मिलीमीटर 

    1,809  मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1,634  मिलीमीटर 

    1606 मिलीमीटर/ 1616  मिलीमीटर 

    1,570  मिलीमीटर 

    1,649  मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2,600  मिलीमीटर 

    2,498  मिलीमीटर 

    2,600  मिलीमीटर 

    2,585  मिलीमीटर 

    एक्सयूवी400 एमजी ज़ेडएस ईवी को छोड़कर अपने सभी प्रतिद्व्न्दियों के मुकाबले लंबी कार है। इसके व्हीलबेस का साइज़ 2600 मिलीमीटर है जो सबसे ज्यादा है। इस गाड़ी का व्हीलबेस हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के एकदम बराबर है। महिंद्रा की इस नई ईवी की बूट केपेसिटी 418 लीटर है। 

    Mahindra XUV400 cabin

    केबिन के अंदर इसमें साइड एसी वेंट्स, एसी कंट्रोल और महिंद्रा के नए लोगो के साथ (कॉपर फिनिशिंग के साथ) आने वाले एक्सयूवी700 जैसा स्टीयरिंग व्हील पर कई कॉपर एक्सेंट दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एक्सयूवी300 की तरह ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (अपडेटेड ईवी स्पेसिफिक एमआईडी के साथ) और 7-इंच टचस्क्रीन (ईवी जैसा डिस्प्ले के साथ आने वाले) भी दी गई है।

    एक्सयूवी400 में सिंगल पेन सनरूफ और ऑटो एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    Mahindra XUV400 charging port

    इस इलेक्ट्रिक कार में 39.4 किलोवाट आवर का बैटरी पैक लगा हुआ है। इसकी एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 456 किलोमीटर है। यह गाड़ी 50 किलोवाट आवर डीसी फ़ास्ट चार्जर के जरिए 50 मिनट में 0 से 80 परसेंट चार्ज हो सकेगी। वहीं, 7.2 किलोवाट एसी वालबॉक्स चार्जर के जरिये इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा, जबकि 3.3 किलोवाट चार्जर के जरिये यह 13 घंटे में फुल चार्ज हो सकेगी। यह गाड़ी 0 से 100 किलोमीटर/घंटे की स्पीड को 8.3 सेकंड में तय करने में सक्षम होगी। इसकी टॉप स्पीड 150 किलोमीटर/घंटे होगी। एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन की तरह ही इसमें फ्रीक्वेंसी सिलेक्टिव डैम्पिंग फीचर दिया गया है।

    Mahindra XUV400 rear

    एक्सयूवी400 को भारत में जनवरी 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। अनुमान है कि इस लॉन्ग-रेंज इलेक्ट्रिक व्हीकल की प्राइस 17 लाख रुपए से 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन टाटा नेक्सन ईवी प्राइम और मैक्स से होगा। यह हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के मुकाबले एक अफोर्डेबल ऑप्शन भी होगा।

    यह भी पढ़ें : जानिए महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक से जुड़ी पांच खास बातें

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    7 कमेंट्स
    1
    H
    hema rajkumar dewan
    Oct 5, 2022, 8:04:27 AM

    LOOKS ARE GRAND . IT IS SPACIOUS WITH ATTRACTIVE LOOKS, SURE TO SHAKE THE EVs WORLDWIDE .MAHINDRAS ARE TECHNOLOGY MASTERS. OUR EXPERIENCE WITH XUV500 HAS ALSO BEEN EXCELLENT .

      जवाब
      Write a Reply
      1
      G
      gb muthu
      Sep 9, 2022, 6:15:39 AM

      Born electric campaign only to launch this FWD EV ⁉️

        जवाब
        Write a Reply
        1
        G
        gb muthu
        Sep 9, 2022, 6:15:37 AM

        Born electric campaign only to launch this FWD EV ⁉️

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

          • अपकमिंग
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है