महिंद्रा एक्सईवी 9एस : स्टैंडर्ड फीचर्स जो बनाते हैं इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को अच्छी वैल्यू फॉर मनी कार
महिंद्रा ने अपनी 3-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी कार एक्सईवी 9एस को 'भारत की बड़ी नई इलेक्ट्रिक' कार के तौर पर पोजिशन किया है। इस गाड़ी की कीमत 19.95 लाख रुपये से शुरू होकर 29.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह एसयूवी कार छह वेरिएंट और तीन अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन में आती है। महिंद्रा ने इस गाड़ी में बहुत सारे फीचर्स दिए हैं, जो इसके लोअर वेरिएंट में भी असली एसयूवी वाली क्षमताएं देते हैं।
- Write a कमेंट

महिंद्रा ने अपनी 3-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी कार एक्सईवी 9एस को 'भारत की बड़ी नई इलेक्ट्रिक' कार के तौर पर पोजिशन किया है। इस गाड़ी की कीमत 19.95 लाख रुपये से शुरू होकर 29.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह एसयूवी कार छह वेरिएंट और तीन अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन में आती है। महिंद्रा ने इस गाड़ी में बहुत सारे फीचर्स दिए हैं, जो इसके लोअर वेरिएंट में भी असली एसयूवी वाली क्षमताएं देते हैं।
बड़ा साइज
एक्सईवी 9एस का साइज काफी बड़ा है जिससे यह बड़ी क्लासिक एसयूवी कार लगती है। इसकी लंबाई 4737 मिलीमीटर, चौड़ाई 1900 मिलीमीटर, ऊंचाई 1747 मिलीमीटर और व्हीलबेस का साइज 2762 मिलीमीटर है।

इस गाड़ी का ग्राउंड क्लियरेंस 205 मिलीमीटर है और बैटरी को ग्राउंड से 222 मिलीमीटर ऊपर पोजिशन किया गया है।
| लंबाई |
4737 मिलीमीटर |
| चौड़ाई |
1900 मिलीमीटर |
| ऊंचाई |
1747 मिलीमीटर |
| व्हीलबेस |
2762 मिलीमीटर |
| ग्राउंड क्लियरेंस |
205 मिलीमीट र (बैटरी से 222 मिलीमीटर) |
इसका मतलब है कि सभी वेरिएंट जिनमें सबसे बजट-फ्रेंडली मॉडल भी शामिल हैं, एक असली एसयूवी जैसा लुक और अंडरबॉडी के लिए अच्छा प्रोटेक्शन देते हैं। इसमें 3-रो कॉन्फिग्रेशन स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया गया है, जिसमें पहली और दूसरी रो के लिए 4,076 लीटर पैसेंजर स्पेस, बड़े बूट के लिए तीसरी रो को फोल्ड करने पर 527 लीटर स्पेस और फ्रंक में 150 लीटर स्पेस मिलती है।
इंग्लो प्लेटफॉर्म और सस्पेंशन सेटअप
एक्सईवी 9एस महिंद्रा के 'इंग्लो' स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर खासकर इलेक्ट्रिक कारें तैयार की जाती है। इस डिजाइन में बेहतर वेट डिस्ट्रीब्यूशन और ज्यादा पैसेंजर स्पेस के लिए एक फ्लैट फ्लोर और एक पैक्ड बैटरी है। एक्सईवी 9एस लाइनअप के मॉडल्स में सस्पेंशन कॉम्पोनेंट स्टैंडर्ड दिया गया हैं। इसमें आगे महिंद्रा-आईलिंक सस्पेंशन और पीछे 5-लिंक इंडिपेंडेंट सस्पेंशन शामिल है।

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट में अडेप्टिव डैम्पिंग मिलती है, लेकिन स्टैंडर्ड हार्डवेयर में यह कंफर्ट और कंट्रोल के बीच एक परफेक्ट तालमेल बिठाता है, जो ड्राइविंग और हाईवे क्रूज़िंग दोनों के लिए सही है।
पावरट्रेन, बैटरी ऑप्शन और रेंज
एक्सईवी 9एस के सभी वेरिएंट में रियर व्हील ड्राइव के साथ परमानेंट मैगनेट मोटर दी गई है। इसके 59 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वर्जन में लगी मोटर 231 पीएस की पावर देती है, जबकि 70 केडब्ल्यूएच और 79 केडब्लूएच बैटरी पैक वर्जन क्रमशः 245 पीएस और 286 पीएस की पावर देता है। इन तीनों वेरिएंट में लगी मोटर 380 एनएम का टॉर्क देती है।
| बैटरी साइज |
59 केडब्लूएच |
70 केडब्लूएच |
79 केडब्लूएच |
| ड्राइवट्रेन |
आरडब्लूडी |
आरडब्लूडी |
आरडब्लूडी |
| सर्टिफाइड रेंज (एमआईडी पार्ट 1+ पार्ट 2) |
521 किमी |
600 किमी |
679 किमी |
| पावर |
231 पीएस |
245 पीएस |
286 पीएस |
| टॉर्क |
380 एनएम |
380 एनएम |
380 एनएम |

इन सभी मॉडल्स में डीसी फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसका बड़ा 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वर्जन 180 किलोवाट की चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि बाकी 59 केडब्ल्यूएच और 70 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वर्जन 140-160 किलोवाट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इस गाड़ी को 20 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 20 मिनट का समय लगता है, इसलिए लो रेंज वाले मॉडल भी लंबे सफर के लिए अच्छे हैं। महिंद्रा एक्सईवी 9एस के बड़े बैटरी पैक की रियल वर्ल्ड रेंज एलएफपी बैटरी टेक्नोलॉजी की वजह से 500 किलोमीटर है, जिसके साथ लाइफटाइम वारंटी की गारंटी भी मिलती है।
मॉडर्न डिजिटल लेआउट के साथ टेक्नोलॉजी लोडेड केबिन
ट्रिपल स्क्रीन इन-कार टेक्नोलॉजी महिंद्रा एक्सईवी 9एस गाड़ी के सबसे रोमांचक फीचर में से एक है। इस एसयूवी कार में 12.3-इंच ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और तीसरी 12.3-इंच पैसेंजर स्क्रीन दी गई है जो एक कोस्ट-टू-कोस्ट स्क्रीन बनाती है। जिन मॉडल्स में यह तीनों डिस्प्ले मौजूद नहीं हैं, उनमें भी वही मॉडर्न इन-कार डिजाइन और एमएआईए सॉफ्टवेयर इंटरफेस मिलता है, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक्नोलॉजी पर चलता है।

इस गाड़ी के सभी वेरिएंट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले दिया गया है।
कंफर्ट और रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले फीचर स्टैंडर्ड
महिंद्रा एक्सईवी 9एस शुरुआत से ही फैमिली फ्रेंडली कार रही है। इसमें 60:40 रेश्यो वाली स्प्लिट स्लाइडिंग और रेक्लाइनिंग सेकंड रो सीटें और तीसरी रो पर 50:50 स्प्लिट वाली सीटें दी गई है।

इस गाड़ी में रोजाना काम आने वाले कई सारे फीचर दिए गए हैं जिसमें रियर एसी वेंट्स शामिल है। इसमें पर्याप्त स्टोरेज स्पेस मिलती है और इसके केबिन एरिया में आवाज भी काफी कम आती है। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में कूल्ड फर्स्ट और सेकंड रो सीट, पैनोरमिक स्काईरूफ, डुअल वायरलेस चार्जिंग पोर्ट, 65वाट यूएसबी-सी पोर्ट, सनशेड और फोल्ड होने वाली स्नैक ट्रे जैसे प्रीमियम फीचर दिए गए हैं।
सेफ्टी, एडीएएस और ड्राइवर असिस्टेंस
महिंद्रा एक्सईवी 9एस के सभी वेरिएंट में सेफ्टी का एक जैसा ध्यान रखा गया है। सभी वेरिएंट में हाई-स्ट्रेंथ बॉडी, ऑल डिस्क ब्रेक, ब्रेक-बाय-वायर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेकिंग और छह एयरबैग दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट में ड्राइवर नी एयरबैग के साथ सात एयरबैग भी मिलते हैं।

लेवल 2, लेवल 2+, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम से जुड़े कई दूसरे फीचर टॉप मॉडल्स में जोड़े गए हैं, जिनमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन सेंटरिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, फ्रंट और रियर-क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और इमरजेंसी स्टीयरिंग जैसे फंक्शन शामिल हैं।
स्टैंडर्ड फीचर इसे वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन क्यों बनाते हैं?
एक्सईवी 9एस की मुख्य खूबियां इसके स्पेस, परफॉर्मेंस, चार्जिंग, इंटीरियर स्पेस, ट्रिपल स्क्रीन डिज़ाइन और सेफ्टी फीचर्स की मजबूत नींव हैं, जो ग्राहकों को बिना ज्यादा पैसा दिए ही उपलब्ध हो जाती हैं। हालांकि लग्जरी फीचर्स धीरे-धीरे बढ़ते जाते हैं, लेकिन बेसिक फीचर्स सभी मॉडलों में समान हैं, जो एक्सईवी 9एस को एक अलग सी पहचान दिलाते हैं और इसे उस सेगमेंट में पैसे के हिसाब से बेहतरीन बनाते हैं जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आमतौर पर एंट्री-लेवल फीचर्स के लिए भी अतिरिक्त पैसा लिया जाता है।

जो फैमिली फंक्शनैलिटी, स्पीड और सिक्योरिटी से समझौता किए बिना इलेक्ट्रिक एसयूवी कार लेना चाहती हैं, उन्हें एक्सईवी 9एस के स्टैंडर्ड फीचर्स मार्केट में मौजूद दूसरे मॉडल्स के मुकाबले काफी आकर्षक लगेंगे।














