• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा ने एनयू आईक्यू प्लेटफॉर्म से उठाया पर्दा:विजन एस,विजन एक्स,विजन टी,विजन एसएक्सटी होंगी तैयार

    ये नया मोनाकॉक प्लेटफॉर्म कई तरह की बॉडी स्टाइल,पावरट्रेन वाली कारें तैयार करने में सक्षम है और इसपर किसी भी साइज की कार तैयार हो सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 16, 2025 12:31 ist
    info icon
    published onAug 15, 2025 14:42 IST
    last updated onAug 16, 2025 12:31 IST
    284 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने भारत के 79वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एनयू आईक्यू प्लेटफॉर्म से पर्दा उठाया है। यहां तक कि इस प्लेटफॉर्म पर ही अपकमिंग विजन एस,विजन एक्स,विजन टी और विजन एसएक्सटी भी तैयार की जाएगी जिनसे कॉन्सेप्ट फॉर्म के तौर पर पर्दा उठा है। इस नए प्लेटफॉर्म की खासियतों पर आगे डालिए नजर:

    महिंद्रा एनयू आईक्यू: ओवरव्यू

    Mahindra Vision X Side Profile

    महिंद्रा का एनयू आईक्यू प्लेटफॉर्म एक काफी फ्लेक्सिबल है और इसपर कई तरह के पावरट्रेन वाली कारें तैयार हो सकती है। इसपर पेट्रोल/डीजल के साथ साथ ऑल इलेक्ट्रिक पावरट्रेन वाली कार तैयार की जा सकती है। महिंद्रा का कहना है कि इसपर तैयार होने वाली कारों की सीटिंग पोजिशन सबसे शानदार होगी और प्रॉपर एसयूवी वाली वाइब्स देने के लिए इन कारों का ग्राउंड क्लीयरेंस 227 मिलीमीटर होगा। 

    साइज और ऑफ रोड क्ष्मता

    केवल इतन ही नहीं,ये प्लेटफॉर्म अलग अलग साइज और बॉडी स्टाइल वाली कारें तैयार करने में भी सक्षम है। इसपर 2.6 मीटर के व्हीलबेस के साथ 4.3 मीटर से लेकर 4.5 मीटर लंबी कारें तैयार की जा सकेंगी। इसकी सबसे शानदार बात इसकी ऑफ रोडिंग क्षमता है और मोनोकॉक प्लेटफॉर्म के हिसाब से इसके आंकड़े काफी रोचक लगते हैं जो इस प्रकार से है:

    पैरामीटर

    महिंद्रा एनयू आईक्यू

    एप्रोच एंगल 

    28 डिग्री

    ब्रेकओवर एंगल 

    28.2 डिग्री

    डिपार्चर एंगल

    34.9 डिग्री 

    सेफ्टी और हैंडलिंग 

    Mahindra Vision SXT

    सेफ्टी और महिंद्रा का तो वैसे ही चोली दामन का साथ है और अब कंपनी का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाली एसयूवी कारों को ग्लोबल एनकैप और यूरो एनकैप से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलने की पूरी संभावना है। इस नए प्लेटफॉर्म में लग्जरी कारों की तरह 5 लिंक रियर सस्पेंशन दिए गए हैं जिससे कोई भी कार किसी भी चुनौती का सामना आराम से कर लेगी। 

    इंटीरियर और बूट स्पेस

    इसमें बैठने वालों का भी पूरा ध्यान रखा गया है और खासतौर से पीछे बैठने वालों को फ्लैट फ्लोर मिलेगा। कंपनी ने इसके इंटीरियर स्पेस की डीटेल्स भी साझा की है जो इस प्रकार से है:

    पैरामीटर्स 

    महिंद्रा एनयू आईक्यू

    फ्रंट और रियर में दो लोगों के बीच का स्पेस

    830 मिलीमीटर

    दूसरी रो में लेगरूम

    937 मिलीमीटर

    दूसरी रो में शोल्डर रूम

    1404 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    सीटबैक तक 450 लीटर/रूफ तक 644 लीटर

    इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और क्लाउड सपोर्ट भी मिलेगा जिससे इसपर तैयार होने वाले मॉडल्स में लेटेस्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी मिल सके। 

    Mahindra Vision T

    इस प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाला पहला मॉडल विजन टी होगा जिसका प्रोडक्शन 2027 में शुरू होने की संभावना है। यदि आपको विजन टी के साथ साथ शोकेस किए दूसरे कॉन्सेप्ट्स के बारे में अधिक जानना है तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पूरी जानकारी देख सकते हैं:

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा विज़न टी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है