• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई किया नीरो इलेक्ट्रिक एसयूवी से सिओल मोटर शो 2021 में उठा पर्दा

    किया ने नई जनरेशन की नीरो कॉम्पेक्ट एसयूवी से सिओल मोटर शो 2021 में पर्दा उठा दिया है। इसे कंपनी की लेटेस्ट डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है जिसे सबसे पहले बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (बीईवी) में देखा गया था। इसकी डिज़ाइन हबानीरो कॉन्सेप्ट से मिलती जुलती है जिसे 2019 न्यू यॉर्क ऑटो शो में शोकेस किया गया था।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on नवंबर 25, 2021 20:44 ist
    info icon
    published onNov 25, 2021 20:43 IST
    last updated onNov 25, 2021 20:44 IST
    3.5K Views
    • Write a कमेंट

    • सेकंड जनरेशन किया नीरो में कंपनी की नई ईवी कारों के जैसी स्टाइलिंग दी गई है।
    • इसकी डिज़ाइन एकदम यूनीक है जो इसे सबसे अलग बनाती है।
    • इसका ग्रीनज़ोन ड्राइव मोड रेजिडेंशियल एरिया, स्कूल और हॉस्पिटल के आसपास से गुजरने पर ऑटोमेटिकली प्योर ईवी मोड में स्विच हो जाता है।
    • किआ ने हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन कन्फर्म कर दी है।
    • यह गाड़ी सीबीयू रूट के जरिये 2023 में भारत आ सकती है।
    • इसका मुकाबला हुंडई कोना और एमजी ज़ेडएस ईवी से होगा।

    किया ने नई जनरेशन की नीरो कॉम्पेक्ट एसयूवी से सिओल मोटर शो 2021 में पर्दा उठा दिया है। इसे कंपनी की लेटेस्ट डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है जिसे सबसे पहले बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (बीईवी) में देखा गया था। इसकी डिज़ाइन हबानीरो कॉन्सेप्ट से मिलती जुलती है जिसे 2019 न्यू यॉर्क ऑटो शो में शोकेस किया गया था।

    नई नीरो की डिज़ाइन हर एंगल से बेहद मॉडर्न है। फ्रंट पर इसमें एंग्युलर हेडलाइटें दी गई हैं जिसकी शेप एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटों से हाइलाइटेड हैं। इसे बंपर के ऐज पर पोज़िशन किया गया है, यह गाड़ी की पूरी चौड़ाई तक फैले हुए हैं। इसकी फ्रंट स्टाइलिंग हाइब्रिड और ईवी वेरिएंट से थोड़ी अलग है, लेकिन इनकी थीम एक जैसी ही है। इसमें बड़े एयर डैम और पतली ग्रिल दी गई है जो बंपर की पूरी चौड़ाई तक फैली हुई है। इसके हाइब्रिड वेरिएंट में दिया गया एयर डैम काफी बड़ा है, वहीं ईवी वेरिएंट में फ्लैप दिया गया है जिसमें नीरो चार्जिंग पोर्ट दिया जा सकता है।

    सेकंड जनरेशन नीरो के एक्सटीरियर में दिखने वाला सबसे अनोखा विज़ुअल एलिमेंट कॉन्ट्रास्टिंग पैनल है जिसे रियर पैसेंजर डोर के पीछे और रियर व्हील्स के ऊपर की तरफ दिया गया है। यह सी-पिलर से लेकर वर्टिकल टेललाइट्स तक फैला हुआ है। कंपनी का कहना है कि इसका एंगल्ड पिलर डिज़ाइन एरोडायनामिक को सुधार कर एयरफ्लो को बेहतर बनाता है।

    किया ने इसके एक्सटीरियर पर बॉडीसाइड क्लैडिंग दी है जो सभी साइड पर नहीं मिलती है, यह फ्रंट बंपर से शुरू होकर रियर डोर के आधे हिस्से तक जाती है और फिर रियर व्हील आर्क से वापस शुरू होती है। यह इस माइल्ड कॉम्पेक्ट एसयूवी को ज्यादा आकर्षक दिखाती है।

    नीरो की रियर डिज़ाइन इतनी ख़ास नहीं है। इसकी लंबाई सी-पिलर की तरफ दिए गए कॉन्ट्रास्टिंग पैनल के चलते ज्यादा बढ़ी हुई लगती है। स्लोपिंग रूफलाइन के एंड पर दिया गया इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर इसे पीछे से एकदम स्पोर्टी लुक देता है। इसमें रग्ड स्टाइल डिटेल्स और ज्यादा लाइटिंग यूनिट्स (रिवर्स लाइट्स के लिए दी जा सकती है) के साथ मोटा रियर बंपर भी दिया गया है। इसमें नंबर प्लेट टेलगेट के रिसेस पर पोज़िशन की गई है।

    ऑल-न्यू नीरो के केबिन की डिज़ाइन डायग्नल और हॉरिजोंटल लाइन के साथ बेहद सिंपल व मॉडर्न है। इसमें बड़े डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सेंट्रल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन के लिए इंटीग्रेटेड हाउसिंग दी गई है जिसका झुकाव पैसेंजर साइड की तरफ है। यह स्लोप फ्रंट पैसेंजर के कॉर्नर एसी वेंट्स पर जाकर खत्म होता है। इसकी कर्वी डिज़ाइन की झलक इसके इंटीरियर में भी देखने को मिलती है जहां विंडो कंट्रोल्स ए पिलर के पास मौजूद है और इसमें डोर आर्मरेस्ट का फीचर भी एडजस्ट कर दिया गया है। इसका टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील ड्राइवर साइड को मॉडर्न व फैमिलियर दिखाता है।

    नीरो के डैशबोर्ड की एक और खासियत इसकी एम्बिएंट मूड लाइटिंग है जो डिस्प्ले के लिए इंटीग्रेटेड हाउसिंग से एक्सटेंड होती है। इसे हॉरिजोंटल पोज़िशन किया गया है और इसकी ब्लेड जैसी डिज़ाइन कार को एकदम आकर्षक लुक देती है।

    इसमें सेंट्रल एसी वेंट्स और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल को मेन डैशबोर्ड के नीचे की तरफ पोज़िशन किया गया है। इनकी चौड़ाई सेंट्रल डिस्प्ले के एकदम अनुरूप है। इसके नीचे की तरफ दिए गए सेंट्रल कंसोल पर स्टोरेज दी गई है जिसमें वायरलेस चार्जिंग पैड और डिवाइस को प्लग इन करने के लिए कई सारे पोर्ट भी मिलते हैं। इसके पीछे की तरफ स्टार्ट/स्टॉप के लिए पुश बटन और ड्राइव सिलेक्टर के लिए सेंट्रली अलाइंड रोटरी डायल भी दिया गया है। यह सेंट्रल बटन और लिट-अप इनर सर्किल के साथ आता है जिससे कार को सही जगह पर पार्क किया जा सके। इस डायल में फ्रंट हीटेड और वेंटिलेटेड सीट, पार्किंग कैमरा और ऑटो होल्ड के लिए कई सारे कंट्रोल्स दिए गए हैं। यह पैनल ड्राइवर साइड पर भी एक्सटेंड होता है जिससे इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी मिलता है।

    किया ने नई नीरो के हाइब्रिड वेरिएंट में नया ग्रीनज़ोन ड्राइव मोड भी दिया है। यह ऑटोमेटिकली कार को ईवी ड्राइव मोड में स्विच कर देता है जब कार रेजिडेंशियल एरिया, स्कूल या फिर हॉस्पिटल के पास से गुजर रही होती है। यह सिस्टम नेविगेशन और ड्राइविंग हिस्ट्री डाटा के आधार पर स्विच हो जाता है। इसकी फंक्शनिंग मार्केट के आधार पर निर्भर करती है।

    किआ ने इसके केबिन में रीसाइकल्ड मैटेरियल का उपयोग किया है, उदाहरण के तौर पर इसकी सीटों को बायो पीयू से तैयार किया गया है।

    कंपनी ने फिलहाल इसकी पावरट्रेन डिटेल्स साझा नहीं की है, लेकिन यह जरूर कन्फर्म किया है कि नई नीरो प्लग-इन हाइब्रिड, हाइब्रिड और ईवी वेरिएंट में उपलब्ध होगी। मौजूदा ई-नीरो की डिटेल्स के आधार पर नई किया नीरो ईवी दो बैटरी साइज़ में आ सकती है और फुल चार्ज में 400 किलोमीटर से 600 किलोमीटर की रेंज तय कर सकती है।

    यह भी पढ़ें : भारत में हाइब्रिड कारें बेस्ट रहेंगी या फिर इलेक्ट्रिक गाड़ियां, किया मोटर्स इसे लेकर कर रही है स्टडी

    यह गाड़ी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 2022 तक आ सकती है, लेकिन इसका भारत आना फिलहाल तय नहीं है। अगर यह कार भारत में लॉन्च होती है तो इसके ईवी वेरिएंट को यहां इंपोर्ट करके बेचा जा सकता है। इसका कंपेरिजन हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी ज़ेडएस ईवी से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है