• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक गाड़ी पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, इन तीन प्रमुख राजमार्गों पर मिलेगी ये छूट

    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे, और अटल-सेतु ट्रांस हार्बर लिंक जैसे प्रमुख राजमार्गों पर कोई टोल टैक्स नहीं लगेगा

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 01, 2025 17:37 ist
    info icon
    published onSep 01, 2025 17:37 IST
    last updated onSep 01, 2025 17:37 IST
    649 Views
    • Write a कमेंट

    Electric Vehicles In Maharashtra Need Not Pay Tolls On These Roads

    अगर आप महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक गाड़ी चला रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपनाने में तेजी लाने के लिए, महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2025 के तहत राज्य के प्रमुख हाईवे और एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक गाड़ी के लिए 100 प्रतिशत टोल टैक्स माफ करने की घोषणा की है।

    इस पॉलिसी में शामिल हाईवे

    राज्य सरकार यशवंतराव चव्हाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, नागपुर से मुंबई हिंदू हृयदसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे, और मुंबई से नवी मुंबई अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु ट्रांस हार्बर लिंक जैसे प्रमुख राजमार्गों पर 100 प्रतिशत टोल छूट दे रही है।

    Electric Vehicles In Maharashtra Need Not Pay Tolls On These Roads

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह केवल प्योर इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर ही लागू है। सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि वह अन्य राज्य राजमार्गों पर भी चरणबद्ध तरीके से टोल छूट पर विचार कर रही है।

    यह भी पढ़ें: दिवाली 2025 तक ज्यादा सस्ती हो सकती है कारें,केंद्र सरकार कम जीएसटी दरें लागू करने की बना रही योजना

    ईवी अपनाने के लिए अन्य कदम

    EV charger

    इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए, महाराष्ट्र सरकार राज्यभर में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर काम कर रही है। पॉलिसी के अनुसार, राज्य और राष्ट्रीय हाईवे पर प्रत्येक 25 किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

    परिवहन विभाग और ऑयल मार्केटिंग कंपनी के बीच प्रत्येक पेट्रोल पंप पर कम से कम एक फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किया जाएगा। इसके अलावा, सभी महाराष्ट्र स्टेट रोड़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एमएसआरटीसी) बस स्टेशन परिसर में कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

    ईवी के लिए प्रोत्साहन

    Tata Punch EV charging flap

    राज्य सरकार महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन भी दे रही है। जारी किए गए ड्राफ्ट के अनुसार, 1,00,000 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 10,000 रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा, जबकि 10,000 इलेक्ट्रिक कार अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक प्रोत्साहन दिया जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं है।

    Electric Vehicles In Maharashtra Need Not Pay Tolls On These Roads

    नई महाराष्ट्र ईवी पॉलिसी का उद्देश्य राज्य के प्रमुख शहरों में स्थायी कनेक्टिविटी बनाना है। टोल टैक्स में छूट इलेक्ट्रिक वाहनों की रनिंग कॉस्ट को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपनाने का बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    आपके क्या विचार हैं? क्या भारत के सभी प्रमुख हाईवे पर ईवी को टोल टैक्स में छूट देनी चाहिए? नीचे कमेंट में अपने विचार रखें।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    16 कमेंट्स
    1
    A
    abhishek kumar sinha
    Apr 26, 2026, 4:30:28 PM

    I travelled today from Pune To Lonavala using the old highway still the toll booths are charging Toll with my EV car at Dehu Road and Kusgaon of ₹80/- each toll, the charges include the return as

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      ani b
      Dec 31, 2025, 12:13:21 PM

      Hi, recently we travelled through mumbai pune expressway in our tata curve ev car. As there is no toll charges for ev vehicles why booth people are collecting toll charges. Please suggest

        जवाब
        Write a Reply
        1
        V
        vikram kutty
        Nov 22, 2025, 5:35:24 PM

        Hi i have purchased EV Harrier but still i am getting charged with Toll on Pune-Mumbai Express way. the booth people are not co-operative fo the same. plz suggest

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

          • अपकमिंग
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है