• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीवायडी एटो 3 का जुलाई में लॉन्च हो सकता है एक ज्यादा अफोर्डेबल वेरिएंट

    एक डीलरशिप के जरिए हमनें ये कंफर्म किया है कि ये नया वेरिएंट एटो 3 के लाइनअप का सबसे अफोर्डेबल वेरिएंट होगा जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 01, 2024 18:57 ist
    info icon
    published onJul 01, 2024 18:57 IST
    last updated onJul 01, 2024 18:57 IST
    496 Views
    • Write a कमेंट

    बीवायडी कंपनी के इंडियन चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर केत्सू झांग के लिंक्डइन पोस्ट के अनुसार बीवायडी एटो 3 ईवी का जल्द ही एक अफोर्डेबल बेस वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस बारे में बीवायडी द्वारा इस बारे में डीटेल शेयर करना अभी बाकी है मगर लिंक्डइन पोस्ट के अनुसार इस वेरिएंट से 10 जुलाई के दिन पर्दा उठाया जाएगा। हालांकि कुछ चुनिंदा डीलरशिप्स पर इसकी ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।

    छोटा बैटरी पैक ​दिया जाएगा इसमें

    BYD Atto 3

    हमारे डीलर सोर्स ने ये भी कंफर्म किया है इस नए बेस वेरिएंट में 50 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया जाएगा। इसके मौजूदा मॉडल 60 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है जिसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन

    बीवायडी एटो 3 मौजूदा वेरिएंट्स 

    बीवायडी एटो 3 अपकमिंग वेरिएंट

    बैटरी पैक

    60 केडब्ल्यूएच

    50 केडब्ल्यूएच

    पावर टॉर्क

    204 पीएस

    पर्दा उठना बाकी

    टॉर्क

    310 एनएम

    पर्दा उठना बाकी

    एआरएआई सर्टिफाइड रेंज

    510 किलोमीटर 

    पर्दा उठना बाकी


    हालांकि इस नए वेरिएंट में ​दिए जाने वाले इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का आउटपुट कंफर्म नहीं हुआ है मगर हमारा मानना है कि ये बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट के मुकाबले कम पावर और टॉर्क देगा। इस नए वेरिएंट की कीमत भी कम होगी। इस समय बीवायडी एटो 3 कार की कीमत 33.99 लाख रुपये से लेकर 34.49 लाख रुपये एक्सशोरूम है। 

    बीवायडी एटो 3 ईवी फीचर्स

    BYD Atto 3

    बीवायडी एटो 3 दो वेरिएंट्स: इलेक्ट्रिक और स्पेशल एडिशन में उपलब्ध है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 12.8 इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन, 5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक एसी, पैनोरमिक सनरूफ और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    BYD Atto 3 interior

    सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग, एक इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल डिसेंट कंट्रोल, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), एक 360-डिग्री कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के तहत फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग, लेन-कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    इस नए बेस वेरिएंट में कुछ कंफर्ट फीचर्स के साथ एडीएएस का फीचर नहीं ​शायद नहीं दिया जा सकता है। 

    मुकाबला

    यह हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी ज़ेडएस ईवी के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन है।

    यह भी देखें: बीवाईडी एटो 3 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    बीवाईडी एटो 3 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है