• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू आईएक्स एसयूवी होगी देश में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार, दिसंबर के मध्य तक होगी लॉन्च

    ये जर्मन कारमेकर दिसंबर के मध्य तक आईएक्स एसयूवी को लॉन्च करेगी जिसके तीन महीने बाद आई4 इलेक्ट्रिक सेडान को यहां लॉन्च किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    published on नवंबर 29, 2021 17:54 ist
    info icon
    published onNov 29, 2021 17:54 IST
    last updated onNov 29, 2021 17:54 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू की तर​फ से अभी भारत में एक भी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की गई है। आने वाले 6 महीनों में ये लग्जरी कारमेकर तीन इलेक्ट्रिक मॉडल्स को लॉन्च करेगी। बता दें कि बीएमडब्ल्यू के मुकाबले की कंपनियां मर्सिडीज बेंज और ऑडी भारत में अपने दो इलेक्ट्रिक मॉडल्स लॉन्च कर चुकी है वहीं पोर्श ने भी टायकन को हाल ही में यहां लॉन्च किया है।

    बीएमडब्ल्यू की भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में लेट एंट्री के पीछे का बड़ा कारण भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर ना होने के कारण रहा। अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए ए​क तरफ मर्सिडीज,हुंडई और टेस्ला जैसी कंपनियों ने भारत सरकार से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करने की गुहार लगाई है तो वहीं दूसरी तर​फ ओला,मारुति और टाटा मोटर्स इन कंपनियों की पुरजोर खिलाफत में लगे हैं। वहीं सरकार देसी कंपनियों को ही सपोर्ट करना चाह रही है। बीएमडब्ल्यू का भी मानना है कि यदि सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर इंपोर्ट ड्यूटी कम कर दें तो ही कुछ बात बन सकती है।

    इस सवाल पर बीएमडब्ल्यू ग्ररुप के प्रेसिडेंट विक्रन पावाह ने कहा कि "मुझे नहीं लगता कि हम में से कोई भी मेड इन इंडिया चीजें तैयार नहीं करना चाहता होगा। ये हम  बहुत पहले से ही करते आ रहे हैं। सवाल ये उठता है कि क्या नई टेक्नोलॉजी को यहां पेश करने के लिए क्या हमें अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा।"

    उन्होनें आगे कहा कि ' सरकार हमें तीन या पांच साल तक सब्सिडी देकर सपोर्ट करे ताकि हमारे प्रोडक्ट्स की यहां डिमांड बढ़े। इसके बाद हम यहां प्रोडक्शन शुरू कर सकते हैं। मान लीजिए कि मैं यहां बैट्रियों का प्रोडक्शन शुरू करना चाहता हूं तो हमारे पास इसके लिए कोई तकनीक ही नहीं है। ये चीज एक इलेक्ट्रिक कार का सबसे प्रमुख पार्ट होता है जिसके लिए हमारें पास कोई इकोसिस्टम मौजूद नहीं है।

    यह भी पढ़ें:क्या है पुरानी डीजल कार को इलेक्ट्रिक गाड़ी में कन्वर्ट कराने की प्रोसेस और इसका फायदा, जानें ऐसे तमाम सवालों के जवाब

    जिस आईएक्स एसयूवी को बीएमडब्ल्यू भारत में लॉन्च करना चाहती है वो इस ब्रांड की एकमात्र इलेक्ट्रिक एसयूवी है और सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार भी है। इस कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार  पकड़ने में 4.3 सेकंड्स का समय लगता है। चूंकि इसमें एक बड़ा बैट्री पैक दिया गया है। ऐसे में इसकी सिंगल चार्ज रेंज 631 किलोमीटर हो जाती है। फास्ट चार्जिंग से आईएक्स की बैट्री को 10 मिनट में इंतना चार्ज किया जा सकता है कि ये कार फिर 150 किलोमीटर ड्राइव की जा सकती है।

    भारत में बीएमडब्ल्यू की आईएक्स की प्राइस 1 से लेकर 1.5 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है। यहां ऑडी ई ट्रॉन की प्राइस ही 1 करोड़ रुपये से लेकर 1.18 करोड़ रुपये के बीच है। वहीं मर्सिडीज बेंज ईक्यूसी की प्राइस 1.06 करोड़ रुपये तक पहुंच रही है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है