बीआईएमएस 2024: इसुजु डी-मैक्स इलेक्ट्रिक पिकअप से उठा पर्दा, टोयोटा हाइलक्स ईवी को देगा टक्कर
डी-मैक्स पिकअप के इलेक्ट्रिक वर्जन में फोर-व्हील-ड्राइव (4डब्ल्यूडी) ड्राइवट्रेन दी गई है।
- Write a कमेंट
डी-मैक्स पिकअप के इलेक्ट्रिक वर्जन में फोर-व्हील-ड्राइव (4डब्ल्यूडी) ड्राइवट्रेन दी गई है

इसुजु डी-मैक्स पिकअप एशियन और यूरोपियन मार्केट में काफी पॉपुलर है। इसका मुकाबला टोयोटा हाइलक्स से है। दूसरी कारों की तरह ही इस पिकअप व्हीकल का भी इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द लॉन्च किया जाने वाला है। इसुजु डी-मैक्स बीईवी से बैंकॉक इंटरनेशनल मोटर शो (बीआईएमएस) 2024 में पर्दा उठ गया है।
प्रोटोटाइप इमेज पर गौर करें तो इस इलेक्ट्रिक पिकअप का लुक एकदम नया लग रहा है। आईसीई मॉडल (इंटरनल कंबशन इंजन) से अलग दिखाने के लिए इसमें कई ईवी-स्पेसिफिक डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। डी-मैक्स इलेक्ट्रिक पिकअप का मुकाबला टोयोटा हाइलक्स ईवी से रहेगा। इसुजु डी-मैक्स बीईवी प्रोटोटाइप के एक्सटीरियर डिजाइन पर तस्वीरों के जरिए नज़र डालेंगे आगे:


इसुजु डी-मैक्स बीईवी की फ्रंट प्रोफाइल एकदम नई है, लेकिन इसमें अभी भी आईसीई मॉडल (पेट्रोल-डीजल वर्जन) वाली ही डिज़ाइन थीम अपनाई गई है। आगे की तरफ इसमें रेगुलर मॉडल की तरह ही बोनट लाइन के नीचे की तरफ टू-बार ग्रिल दी गई है, लेकिन इलेक्ट्रिक नेचर को हाइलाइट करने के लिए इसमें अब ब्लू इंसर्ट दिए गए हैं। इसकी ग्रिल का निचला हिस्सा एकदम नया और क्लोज़्ड ऑफ़ है, साथ ही इसमें कई आकर्षक एलिमेंट्स भी दिए गए हैं जिसे फॉग लैंप हाउसिंग से कनेक्ट किया गया है। आगे की तरफ लगी हेडलाइटें मौजूदा मॉडल जैसी ही है, लेकिन इस पर अब स्मोकी ट्रीटमेंट मिलता है। इसमें हेडलाइट्स के साथ एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें भी दी गई है।
यह भी पढ़ें: बीआईएमएस 2024ः फोर्ड एंडवेर के थाईलैंड वर्जन से उठा पर्दा, तस्वीरों के जरिए जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा खास


डी-मैक्स बीईवी एक 4-डोर इलेक्ट्रिक पिकअप व्हीकल है, जबकि रेगुलर डी-मैक्स के साथ बिज़नेस-ओरिएंटेड 2-डोर वर्जन की चॉइस भी मिलती है। राइडिंग के लिए इसमें ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं जिन पर हाई-प्रोफाइल टायर फिट किए हुए हैं। इसमें ब्लैक कलर के आउटसाइड रियर मिरर और बॉडी कलर डोर हैंडल्स दिए गए हैं।

चूंकि यह एक इलेक्ट्रिक पिकअप है, ऐसे में इसुजु डी-मैक्स बीईवी में ड्यूल मोटर फोर-व्हील-ड्राइव सेटअप (177 पीएस/325 एनएम) दिया गया है जिसे 66.9 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक से पावर मिलती है। डी-मैक्स इलेक्ट्रिक वेरिएंट की पेलोड केपेसिटी 1000 किलोग्राम है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 130 किमी/घंटे है।
यह भी पढ़ें: नई रेनो और निसान एसयूवी का टीजर हुआ जारी, 2025 में हो सकती है लॉन्च


डी-मैक्स पिकअप के इलेक्ट्रिक वर्जन में पीछे की तरफ वर्टिकल स्टैक्ड टेललाइट दी गई है। रियर साइड पर इसमें कार्गो गेट पर 'इसुजु डी-मैक्स' नाम लिखा हुआ है, लेकिन आईसीई मॉडल से अलग दिखाने के लिए इसमें कोई अतिरिक्त बैजिंग नहीं दी गई है। मगर, इसमें कार्गो बेड के पीछे के हिस्से पर 'ईवी' बैज जरूर दिया गया है।
डी-मैक्स इलेक्ट्रिक वर्जन में स्पेयर व्हील भी दिया गया है जिसे इस इलेक्ट्रिक पिकअप की बॉडी के नीचे की तरफ फिट किया गया है।
क्या भारत में होगी लॉन्च?
इसुजु डी-मैक्स बीईवी को सबसे पहले 2025 तक चुनिंदा यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा और फिर कंपनी इसे यूके, ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड जैसे देशों में लॉन्च करेगी। इसुजु ने फिलहाल इस बात की जानकारी साझा नहीं की है कि डी-मैक्स बीईवी को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
क्या आपको इसुजु डी-मैक्स बीईवी इलेक्ट्रिक की डिजाइन पसंद आई? क्या आपको लगता है कि इस इलेक्ट्रिक पिकअप को भारत आना चाहिए? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।














