• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार से जुड़ी 7 खास बातें

    यह एक इलेक्ट्रिक हैचबैक कार हो सकती है जिसके स्पेसिफिकेशन और कुछ अन्य डीटेल सामने आ चुकी है

    सोनू
    सोनू
    published on मार्च 04, 2023 12:57 ist
    info icon
    published onMar 04, 2023 12:57 IST
    last updated onMar 04, 2023 12:57 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    Tesla Upcoming Electric Vehicle

    टेस्ला इलेक्ट्रिक कार बनाने के मामले में दुनियाभर में काफी मशहूर है और इस कंपनी का जल्द ही भारतीय मार्केट में एंट्री करने का कोई प्लान नहीं है। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस कंपनी की चार इलेक्ट्रिक गाड़ियां (मॉडल एस, 3, एक्स और वाय) बिक्री के लिए उपलब्ध है और दो मॉडल (साइबरट्रक और रोडस्टर) प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। 2023 इन्वेस्टर डे के दौरान इस अमेरिकन कंपनी ने अपनी नई ईवी से जुड़ी कुछ जानकारियां साझा की है जिनके बारे में हम जानेंगे आगेः

    दूसरे मॉडल्स से कम वजनी

    Tesla Model S and Model Y

    टेस्ला की अगली कार मौजूदा मॉडल्स से कम वजनी होगी और ऐसे में ये छोटे बैटरी पैक के साथ भी ज्यादा अच्छी रेंज देने में सक्षम हो सकती है। कंपनी ने कहा है कि वह कार के वजन को कम करने के लिए इसकी बैटरी और पावरट्रेन में कम मैटेरियल और कम पार्ट्स का इस्तेमाल करेगी, हालांकि इससे गाड़ी की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कार में इस्तेमाल होने वाली केबल की लंबाई और अन्य मैटेरियल को यदि जरूरत के हिसाब कम कर दिया जाए तो कार को ओवरऑल वेट कम करने में मदद मिलती है।

    रेयर अर्थ मेटेरियल का इस्तेमाल

    इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है और इसमें कुछ स्पेशल मैटेरियल की जरूरत रहती है। कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार में कुछ रेयर अर्थ मेटेरियल का भी इस्तेमाल करेगी।

    सस्ते पार्ट्स

    कम पार्ट्स का इस्तेमाल करने के साथ ही टेस्ला पार्ट्स के प्रोडक्शन की कॉस्ट को भी कम करने योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी पार्ट्स तैयार करने के दौरान वेस्टेज को कम करेगी और सामग्री की बर्बादी को रोकेगी। कंपनी का उद्देश्य प्रोडक्शन को सस्ता और कंपोनेंट की परफॉर्मेंस को बेहतर करने का है।

    प्रोडक्शन बढ़ाने पर फोकस

    Tesla Cars

    टेस्ला के लिए सबसे बड़ी बाधा ऑटोमेशन के स्तर को बढ़ाने के साथ ही डिमांड के अनुरूप प्रोडक्शन को तेज करना है। कंपनी ने अब मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए एक नया तरीका निकाला है। तेज प्रोडक्शन से कंपनी अन्य मॉडल्स की तुलना में नई जनरेशन की ईवी की काफी ज्यादा यूनिट तैयार कर पाएगी। ज्यादा प्रोडक्शन होने से इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की कॉस्ट कम आएगी और यह टेस्ला की सबसे ज्यादा डिमांड वाली कार बन सकती है।

    सबसे सस्ती टेस्ला कार

    Tesla Upcoming EV

    टेस्ला कारों की प्राइस काफी ज्यादा होती है और यही वजह है कि टेस्ला कार हर किसी के बजट में नहीं आती है। अब टेस्ला ने कारों की डिमांड बढ़ाने के लिए सस्ती इलेक्ट्रिक कारें तैयार करने की योजना बनाई है। कम कीमत करने के लिए कंपनी मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस में कुछ कम पार्ट्स और रेयर अर्थ मैटेरियल का इस्तेमाल करेगी जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट कम होगी और इससे कार की कीमत कम रखने में मदद मिलेगी।

    मैक्सिको में बनेगी

    Tesla Gigafactory In Mexico

    इस नई जनरेशन की इलेक्ट्रिक कार को मैक्सिको की नई गीगाफैक्ट्री में तैयार किया जाएगा और इस पर काम भी शुरू हो चुका है। इसके फायदे ये हैं कि इससे मौजूदा मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग बाधित हुए बिना इसका प्रोडक्शन जारी रहेगा। कंपनी ने कहा है कि वह आने वाले समय में अपनी मौजूदा गीगाफैक्ट्रियों को भी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के अनुरुप अपडेट करेगी।

    अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी चल रहा है काम

    Upcoming Tesla Models

    टेस्ला नई जनेशन की इलेक्ट्रिक कार (शायद हैचबैक) के अलावा कुछ अन्य कारों पर भी काम कर रही है और इनमें एक इलेक्ट्रिक वैन हो सकती है। इलेक्ट्रिक वैन को हैचबैक कार के बाद उतारा जाएगा और इसका उपयोग कमर्शियल एक्टिविटीज में हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: टेस्ला को इंपोर्ट ड्यूटी में राहत नहीं, भारत में फिलहाल लॉन्च नहीं होंगी कंपनी की कारें

    टेस्ला मॉडल्स की पहले भारत में आने की चर्चाएं थी लेकिन अब कंपनी ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी के चलते यहां जल्द ही एंट्री करने वाली नहीं है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है